Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें भजनलाल शर्मा ने परियोजनाओं में देरी के खिलाफ अधिकारियों को चेतावनी दी 'शरावती परियोजना' कर्नाटक की बिजली जरूरतों के लिए महत्वपूर्ण : डीके शिवकुमार सुब्रह्मण्यम जयशंकर और बख्तियार सैदोव की अहम बातचीत अफगानिस्तान में अचानक आई बाढ़ में 20 लोगों की मौत, 100 से ज्‍यादा लापता तरुणप्रीत सिंह सौंध द्वारा गिद्धइविंडी में 66 केवी ग्रिड सब-स्टेशन का उ‌द्घाटन बिजली कर्मचारियों की सुरक्षा पंजाब सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : तरुणप्रीत सिंह सोंध हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल के निर्णय पंजाब ने ओपिओइड की लत से लड़ने के लिए मेथाडोन थेरेपी शुरू की सुनाम में मेगा रोजगार मेले में 562 युवाओं का नौकरियों के लिए चयन ज़ीरकपुर के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, लोगों की उम्मीदों पर खरी उतरेगी नई नगर परिषद : विधायक कुलजीत सिंह रंधावा डॉ. जितेंद्र सिंह ने अदालती मामलों में कमी लाने और पेंशनभोगियों के बेहतर कल्याण के लिए पेंशन नियमों में सुधार का आह्वान किया अरविंद केजरीवाल ने जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज की निंदा की, बातचीत की अपील की स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ में मृतक के परिवार ने न्याय की मांग की एलपीयू प्लेसमेंट 2025-26: 2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले जीवनजोत कौर ने न्यू अमृतसर के 7 एकड़ पार्क में आधुनिक खेल अवसंरचना निर्माण कार्यों का किया शुभारंभ मान सरकार का संपत्ति पंजीकरण की भाषा को आम लोगों के लिए सरल बनाने का ऐतिहासिक निर्णय : जीवनजोत कौर जेपी नड्डा ने सीजेपी से बातचीत के बाद विरोध खत्म करने की अपील की यादों में सज्जाद हुसैन : हिंदुस्तानी सुरों में 'अरबी रंग' घोलने वाले उस्ताद, लता मंगेशकर भी थीं मुरीद डेराबस्सी विधानसभा क्षेत्र से मुख्यमंत्री तीर्थ स्थान यात्रा योजना के तहत श्री हरिमंदिर साहिब एवं अन्य धार्मिक स्थलों के लिए रवाना फारूक अब्दुल्ला ने की जम्मू-कश्मीर का दर्जा बहाल करने के विरोध प्रदर्शन की अगुवाई जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने गांव पदराना में किया डॉ. भीमराव अंबेडकर हॉल का शिलान्यास

 

ओडिशा मास्टर्स : इशरानी, ​​उन्नति और किरण जॉर्ज का शानदार प्रदर्शन, फाइनल में बनाई जगह

Sports News, Badminton, Odisha Masters, Odisha Masters 2025 BWF World Tour Super 100
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

कटक , 13 Dec 2025

Last updated on: Dec 15, 2025, 11:33 IST

ओडिशा मास्टर्स 2025 बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड टूर सुपर 100 में शनिवार का दिन भारत के लिए बेहद शानदार रहा। अलग-अलग कैटेगरी के फाइनल में इशरानी बरुआ, महिला सिंगल्स की टॉप सीड उन्नति हुड्डा और पुरुष सिंगल्स के दूसरे सीड किरण जॉर्ज ने अपने-अपने मुकाबले जीतकर फाइनल में जगह पक्की कर ली है। इशरानी बरुआ ने 54 मिनट तक चले सेमीफाइनल में तान्या हेमंत को शिकस्त देकर फाइनल में जगह बनाई। 

पहला गेम 18-21 से हारने के बाद, इशरानी ने शानदार वापसी करते हुए अगले दो गेम 21-7, 21-7 से जीतकर मैच अपने नाम कर लिया। अब फाइनल में इशरानी बरुआ का सामना टॉप सीड उन्नति हुड्डा से होगा। वहीं, उन्नति हुड्डा ने सेमीफाइनल में तस्नीम मीर के खिलाफ 60 मिनट तक चले मुकाबले को अपने नाम किया। पिछले राउंड में टॉप सीड खिलाड़ियों को हराकर शानदार प्रदर्शन करने वालीं तस्नीम ने उन्नति के खिलाफ पहला गेम 21-18 से जीता। 

हालांकि, इसके बाद उन्नति ने शानदार वापसी करते हुए अगले दो गेम 21-16, 21-16 से अपने नाम किए। पुरुष सिंगल्स में, दूसरे सीड किरण जॉर्ज ने 53 मिनट तक चले मुकाबले में हमवतन रौनक चौहान के खिलाफ मुकाबला जीतकर फाइनल में जगह बना ली है। किरण ने पहला गेम 21-19 से जीता, लेकिन रौनक ने दूसरे गेम में 21-8 से आसान जीत दर्ज करके मैच को निर्णायक गेम तक पहुंचाया। 

तीसरे गेम में किरण ने धैर्य बनाए रखा और इसे 21-18 से जीतकर फाइनल में अपनी जगह पक्की की, जहां उनका मुकाबला इंडोनेशिया के मुहम्मद यूसुफ से होगा। दूसरी ओर, सेमीफाइनल में हार के साथ भारत का डबल्स अभियान समाप्त हो गया। मिक्स्ड डबल्स में सात्विक रेड्डी-रेशिका उथयसूर्यन और महिला डबल्स में अश्विनी भट-शिखा गौतम की जोड़ियों को अपने-अपने मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा। 

शुक्रवार को टॉप भारतीय शटलर्स ने ओडिशा मास्टर्स में अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा, जिसमें टॉप सीड उन्नति हुडा और तरुण मन्नेपल्ली के साथ तन्वी शर्मा, किरण जॉर्ज और अनुपमा उपाध्याय सिंगल्स क्वार्टर फाइनल में पहुंच गए।

 

Tags: Sports News , Badminton , Odisha Masters , Odisha Masters 2025 BWF World Tour Super 100

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD