Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां

 

राजिंदर गुप्ता द्वारा मोहाली हवाई अड्डे से अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के विस्तार की मांग

Rajinder Gupta, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 12 Dec 2025

Last updated on: Dec 13, 2025, 16:18 IST

राज्यसभा की ज़ीरो आवर के दौरान श्री राजिंदर गुप्ता ने शहीद-ए-आज़म भगत सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा, मोहाली से अंतरराष्ट्रीय कनेक्टिविटी बढ़ाने की तत्काल आवश्यकता उठाई। उन्होंने कहा कि उत्तर भारत के सबसे आधुनिक और सुविधाजनक हवाई अड्डों में से एक होने के बावजूद वर्तमान में यहां अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की संख्या बहुत कम है।

उन्होंने बताया कि यह हवाई अड्डा रोज़ाना लगभग 10,000 यात्रियों को संभालता है और ये 4.5 मिलियन वार्षिक क्षमता वाला आधुनिक टर्मिनल है। लेकिन फिलहाल केवल दुबई और अबूधाबी के लिए दो ही अंतरराष्ट्रीय मार्ग संचालित हो रहे हैं, जो सप्ताह में कुल मिलाकर केवल नौ अंतरराष्ट्रीय मूवमेंट बनते हैं। पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और यूटी चंडीगढ़ की बड़ी आबादी के लिए यह कनेक्टिविटी बिल्कुल अपर्याप्त है।

श्री गुप्ता ने कहा कि इस हवाई अड्डे का कैचमेंट एरिया 6 करोड़ से अधिक लोगों को कवर करता है, जिसमें दुनिया की सबसे बड़ी एनआरआई कम्युनिटी भी शामिल है। यूके, यूएसए, कनाडा, सिंगापुर, कतर और सऊदी अरब के लिए भारी मांग है। सीधी उड़ानें न होने के कारण लोगों को दिल्ली या अमृतसर जाना पड़ता है जिससे समय, धन बर्बाद  होता है और थकान बढ़ती है।

उन्होंने कहा कि लंदन, टोरंटो और सिंगापुर जैसे प्रमुख हब्स के साथ सीधी कनेक्टिविटी यात्रियों को बड़ी राहत देगी और क्षेत्र में व्यापार, आईटी, एम आई सी ई, मेडिकल टूरिज़्म और स्टार्टअप गतिविधियों को नई गति देगी। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि मोहाली हवाई अड्डा देश के सर्वश्रेष्ठ ए आई -प्रबंधित हवाई अड्डों में से एक है और 5 की उच्च ए स क्यू  रेटिंग प्राप्त कर चुका है, जो अंतरराष्ट्रीय संचालन के लिए इसकी तैयारी को दर्शाता है। 

चंडीगढ़ की रणनीतिक सैन्य महत्ता भी वैश्विक कनेक्टिविटी बढ़ाने की आवश्यकता को और मज़बूत करती है। इन सभी तथ्यों को ध्यान में रखते हुए, श्री राजिंदर गुप्ता ने सरकार से आग्रह किया कि तत्काल रूट-वायबिलिटी ऑडिट कराया जाए, टर्मिनल व कस्टम सुविधाओं को अपग्रेड किया जाए, ऑपरेशनल विंडो बढ़ाई जाए और एयरलाइनों को दक्षिण-पूर्व एशिया, यूरोप और उत्तर अमेरिका के लिए सीधी उड़ानें शुरू करने के लिए प्रोत्साहन दिए जाएँ, ताकि क्षेत्र को वह अंतरराष्ट्रीय संपर्क मिल सके जिसका वह हकदार है।

 

Tags: Rajinder Gupta , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD