Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

देश में 3.55 लाख वक्फ संपत्तियां रिकॉर्ड से गायब, महबूबा मुफ्ती ने की विस्तृत जांच की मांग

Mehbooba Mufti, Peoples Democratic Party, PDP, Srinagar, Kashmir, Jammu And Kashmir, Jammu
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

श्रीनगर , 12 Dec 2025

Last updated on: Dec 12, 2025, 18:33 IST

देशभर में वक्फ संपत्तियों के रिकॉर्ड को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। वक्फ बोर्ड से जुड़े नए 'उम्मीद' के डाटाबेस में पुरानी प्रविष्टियों की तुलना में कुल 3,55,312 वक्फ संपत्तियां रिकॉर्ड से कम पाई गई हैं। यह जानकारी हाल ही में जारी आंकड़ों और पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती द्वारा उठाए गए सवालों के बाद चर्चा में है। 

महबूबा मुफ्ती द्वारा शेयर किए गए टेबल के अनुसार, 2024 में देशभर में वक्फ संपत्तियों की कुल संख्या 8,72,352 थी, जबकि 7 दिसंबर 2025 तक यह संख्या घटकर 5,17,040 रह गईं यानी राष्ट्रीय स्तर पर 3.55 लाख से अधिक संपत्तियां रिकॉर्ड से गायब हैं। जम्मू-कश्मीर में भी स्थिति बेहद चिंताजनक बताई जा रही है। यहां 9 दिसंबर 2024 को वक्फ संपत्तियों की संख्या 32,533 थी, जो 2025 में घटकर 25,293 रह गईं यानी 7,240 प्रविष्टियां अचानक रिकॉर्ड से हट गईं। 

महबूबा मुफ्ती ने यही आंकड़े अपने आधिकारिक 'एक्स' हैंडल के जरिए साझा करते हुए गंभीर चिंताएं व्यक्त कीं। उन्होंने कहा, "वक्फ संपत्तियों की सुरक्षा और पारदर्शिता को लेकर पहले से ही सवाल हैं और इतनी बड़ी संख्या में संपत्तियों का रिकॉर्ड से गायब होना बेहद चिंताजनक है। हिंसा, ध्वस्तीकरण और मुस्लिम समुदाय को हाशिये पर धकेलने की घटनाओं के बीच वक्फ भूमि का क्षरण एक और बड़ा वार जैसा महसूस होता है। 

आखिर यह सब कहां जाकर रुकेगा?" महबूबा मुफ्ती ने सरकार से इस पूरे मुद्दे पर स्पष्ट जवाब और विस्तृत जांच की मांग की है। टेबल के अनुसार कई राज्यों में संपत्तियों की संख्या में भारी गिरावट दर्ज हुई है। उत्तर प्रदेश में वक्फ संपत्तियां 2,17,161 से घटकर 86,345, पंजाब में 75,965 से घटकर 25,910 और तमिलनाडु में 66,092 से घटकर 8,252 रह गई हैं।

इसी तरह केरल में वक्फ संपत्तियां 53,297 से घटकर 42,772, गुजरात में 39,940 से घटकर 27,458 और हरियाणा में 23,267 से घटकर 13,445 हो गई हैं। कई राज्यों में संख्या मामूली कम हुई है, जबकि कुछ राज्यों में वृद्धि भी हुई है, जैसे बिहार में 1,750 से बढ़कर 5,220 और महाराष्ट्र में 36,701 से बढ़कर 62,939 वक्फ संपत्तियां हो गई हैं।

 

Tags: Mehbooba Mufti , Peoples Democratic Party , PDP , Srinagar , Kashmir , Jammu And Kashmir , Jammu

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD