Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

श्रेया घोषाल और बादशाह की 'समोसा बैटल' : 'इंडियन आइडल 16' के सेट पर दिखा जजों का मजेदार अंदाज

Shreya Ghoshal, Entertainment, Mumbai, Singar, Song, Mumbai News, Badshah
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 11 Dec 2025

Last updated on: Dec 11, 2025, 18:15 IST

मशहूर प्लेबैक सिंगर श्रेया घोषाल और रैपर-गायक बादशाह इस समय मशहूर रियलिटी शो 'इंडियन आइडल सीजन 16' में जज की कुर्सी संभाल रहे हैं। गुरुवार को श्रेया ने सेट से एक मजेदार वीडियो शेयर किया। गायिका ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वे और बादशाह समोसा चैलेंज को पूरा कर रहे हैं। 

दोनों ने मुंबई की तीन मशहूर जगहों, सियोन, अंधेरी और कांदिवली, के मशहूर समोसे मंगवाए। वीडियो में दोनों खूब मजे लेते हैं, एक-दूसरे को चिढ़ाते हैं और समोसे का लुत्फ उठाते दिख रहे हैं। पोस्ट कर श्रेया ने लिखा, "हां, हां, मुझे पता है कि आप लोग क्या सोच रहे हैं, लेकिन मेरे दिमाग में ऐसे पागलपन वाले आइडिया आते रहते हैं। 

सोचा कि इस बार हमारी मुंबई की तीन फेवरेट जगहों, सियोन, अंधेरी और कांदिवली, के समोसे की बैटल कर ली जाए। अगर आपको उन समोसे की दुकान मालूम है, तो कमेंट में जरूर बताएं।" श्रेया ने बादशाह को अपना क्राइम पार्टनर बताया। उन्होंने लिखा, "बादशाह हमेशा मेरी हर प्लानिंग में मेरा साथ देते हैं।"

गायिका ने फैंस से सुझाव मांगते हुए लिखा, "क्या आपको लगता है कि हमें इसे एक सीरीज बना देना चाहिए? अगली डिश के लिए कुछ सुझाव बताइए।" श्रेया का पोस्ट फैंस को काफी पसंद आ रहा है। वे पोस्ट पर तरह-तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं और साथ ही उनके सवालों का जवाब भी। गायिका ने मनोरंजन जगत में कई हिट गाने दिए हैं, लेकिन यहां तक पहुंचना आसान नहीं था। 

उन्होंने अपनी लगन और मेहनत से इतना बड़ा मुकाम हासिल किया। श्रेया ने करियर में 20 से ज्यादा भाषाओं में 3,000 से ज्यादा गाने गाए हैं। शायद कम लोग ही जानते होंगे, लेकिन अमेरिका में 26 जून को 'श्रेया घोषाल दिवस' ​​मनाया जाता है। गायिका ने संगीत सफर की शुरुआत साल 1996 में 12 साल की उम्र में की थी। उन्होंने ‘सारेगामा’ के चिल्ड्रन स्पेशल में कंटेस्टेंट के रूप में पहला कदम रखा था। उन्होंने अपनी गायिकी से ट्रॉफी जीती थी।

 

Tags: Shreya Ghoshal , Entertainment , Mumbai , Singar , Song , Mumbai News , Badshah

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD