Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें ब्रह्मज्ञान को व्यवहार में उतारकर ही जीवन को सार्थक बनाये सी जी सी यूनिवर्सिटी मोहाली में नए अकादमिक सत्र का शुभारंभ मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी

 

अपनी ऊर्जा को नशे में नहीं, बल्कि रचनात्मक गतिविधियों में लगाएं युवा : हेमराज बैरवा

उपायुक्त ने तंगरोटी में आयोजित एंटी-चिट्टा कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि की शिरकत

Hemraj Bairwa, Himachal Admin, Deputy Commissioner Kangra, Himachal Pradesh, DC Kangra
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

धर्मशाला , 11 Dec 2025

Last updated on: Dec 11, 2025, 16:33 IST

उपायुक्त हेमराज वैरबा ने आज विकास खंड धर्मशाला की ग्राम पंचायत तंगरोटी खास में आयोजित एंटी-चिट्टा जागरूकता कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों, युवा वर्ग तथा पंचायत प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

इस अवसर पर उपायुक्त ने कहा कि नशा समाज को भीतर से कमजोर करने वाला सबसे बड़ा खतरा है, और इसे रोकने के लिए प्रशासन के साथ-साथ समाज के प्रत्येक व्यक्ति की सहभागिता आवश्यक है। उन्होंने कहा कि चिट्टा जैसे घातक नशे की पहुंच अब स्कूली बच्चों तक बढ़ने का खतरा पैदा कर रही है, जो गंभीर चिंता का विषय है।

उन्होंने अभिभावकों, शिक्षकों एवं स्कूल प्रबंधन से आग्रह किया कि बच्चों के स्कूल बैग की समय-समय पर जाँच अवश्य की जाए। इससे न केवल बच्चों को गलत संगत और नशे के दुष्चक्र में फँसने से रोका जा सकता है, बल्कि स्कूलों में सुरक्षित, स्वस्थ और नशामुक्त वातावरण सुनिश्चित होगा।

उपायुक्त हेमराज बैरवा ने कहा कि युवा ही प्रदेश और देश का भविष्य हैं। अपनी ऊर्जा को नशे में नहीं, बल्कि शिक्षा, खेल, तकनीक और रचनात्मक गतिविधियों में लगाएँ। जीवन में हर चुनौती का समाधान है, लेकिन नशा किसी भी समस्या का हल नहीं बल्कि नई समस्याओं की शुरुआत है। 

अपनी दिनचर्या में खेल, व्यायाम, कला और कौशल विकास को शामिल करें। यह आपको मजबूत, आत्मनिर्भर और सफल बनाएगा। उन्होंने कहा कि अगर आपके आस-पास कोई मित्र गलत राह पर जा रहा है, तो उसे भी समझाएँ, रोकें और सही दिशा दिखाएं यही सच्ची मित्रता है।

उपायुक्त ने बताया कि चिट्टे से संबंधित किसी भी सूचना को साझा करने के लिए प्रदेश सरकार ने आपातकालीन नंबर 112 स्थापित किया है। उन्होंने लोगों से अपील की कि नशा तस्करी या नशे से संबंधित किसी भी संदेहास्पद गतिविधि की जानकारी तुरंत इस नंबर पर दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके। 

उपायुक्त ने सभी ग्रामीणों से नशा-मुक्त समाज बनाने हेतु निरंतर सहयोग की अपील करते हुए कहा कि प्रशासन हर संभव कदम उठाने के लिए प्रतिबद्ध है। इस अवसर पर कार्यक्रम में पंचायत प्रधान योगेश कुमार, उपप्रधान, नशा निवारण समिति के सदस्य, वार्ड सदस्य, विद्यालय प्रबंधन समिति के प्रतिनिधि सहित बड़ी संख्या में गांववासी उपस्थित रहे।

 

Tags: Hemraj Bairwa , Himachal Admin , Deputy Commissioner Kangra , Himachal Pradesh , DC Kangra

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD