Friday, 24 July 2026

 

 

खास खबरें अपनों का दर्द बांटने आठ किलोमीटर पैदल चलकर ग्रांउंड जीरो पहुंचे केवल सिंह पठानिया सीमा पार से चल रहे तस्करी मॉड्यूल से जुड़े दो व्यक्ति 6 आधुनिक पिस्तौल, 1 किलो हेरोइन, 10 हजार रुपये की ड्रग मनी सहित गिरफ्तार सरकार छात्रों की भावनाओं से भली-भांति परिचित है, छात्र अपने आंदोलन के राजनीतिक अपहरण से सावधान रहें : सुनील जाखड़ वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा द्वारा सामाजिक सुरक्षा विभाग को आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए न्यूनतम 60 लाख रुपये का जीवन बीमा सुनिश्चित करने के निर्देश पंजाब सरकार का हर खेत तक नहरी पानी पहुंचाने का अभियान युद्धस्तर पर जारी खाद्य सुरक्षा से पोषण सुरक्षा की ओर बढ़ रहा पंजाब 'युद्ध नशे के विरुद्ध' अभियान को और प्रभावी बनाने पर दिया जोर ट्राइडेंट लिमिटेड का वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में मजबूत प्रदर्शन शामचुरासी हलके के हर जरूरतमंद तक सुविधाएं पहुंचाना हमारी प्राथमिकता : डॉ. रवजोत सिंह विद्यार्थियों के खिलाफ एनएसए लगाना निंदनीय : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेले में एंटी चिट्टा अभियान के तहत प्रस्तुत होंगे नुक्कड़ नाटक: मुकेश रेपस्वाल श्री मणिमहेश यात्रा के दौरान यात्रियों का पंजीकरण रहेगा अपरिहार्य : मुकेश रेपस्वाल मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत कुलजीत सिंह रंधावा ने रवाना की 88वीं, 89वीं और 90वीं बस मोहिंदर भगत ने लुधियाना में बागवानी विकास केंद्र के निर्माण कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना : कुलवंत सिंह की देखरेख में मोहाली विधानसभा क्षेत्र से 86वीं, 87वीं और 88वीं बस रवाना शिक्षा क्रांति अभियान के तहत सरकारी स्कूलों की बदली तस्वीरः ब्रम शंकर जिंपा नीट पेपर लीक: विद्यार्थियों के आंदोलन से घबराई कांग्रेस-भाजपा, ‘आप’ पर लगा रही है बेबुनियाद आरोप: बलतेज पन्नू मान सरकार ने सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के तहत ₹2,150.73 करोड़ जारी किए मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत 50.3 लाख से अधिक ई-स्वास्थ्य कार्ड जारी - डॉ. बलबीर सिंह विकसित भारत 2047 के लिए शिक्षा प्रणाली के निर्माण में केंद्र और राज्य समान भागीदार हैं: धर्मेंद्र प्रधान स्कूल छोड़ने वाले 80 हजार बच्चों की वापसी, गुजरात सरकार ने शुरू किया बड़ा अभियान

 

भारत-ऑस्ट्रेलिया गोलमेज सम्मेलन ने भविष्य के लिए तैयार कार्यबल हेतु मजबूत मार्ग प्रशस्त किया

“इस साझेदारी को अब एक समयबद्ध रोडमैप द्वारा मापनीय परिणामों में बदलना चाहिए, जिसमें संयुक्त प्रमाणन, कौशल की वैश्विक मान्यता एवं भरोसेमंद कौशल आकलन शामिल हों” : जयंत चौधरी

Jayant Chaudhary, Ministry of Skill Development and Entrepreneurship, MSDE, BJP, Bharatiya Janata Party, Australia India Education and Skills Council, AIESC
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 09 Dec 2025

Last updated on: Dec 10, 2025, 15:36 IST

भारत और ऑस्ट्रेलिया ने कौशल भवन, नई दिल्ली में कौशल भागीदारी पर एक उच्च स्तरीय गोलमेज सम्मेलन का आयोजन किया। इसका आयोजन तीसरी ऑस्ट्रेलिया-भारत शिक्षा एवं कौशल परिषद (एआईईएससी) बैठक के अंतर्गत चल रहे सहयोग के एक भाग के रूप में किया गया। बैठक में एनसीवीईटी, एनएसडीसी, ग्रीन जॉब्स, डीजीटी, एनएसडीसी इंटरनेशनल के वरिष्ठ प्रतिनिधि तथा उद्योग जगत के विशेषज्ञ शामिल हुए जबकि ऑस्ट्रेलिया की ओर से जॉब्स एंड स्किल्स ऑस्ट्रेलिया, ऑस्ट्रेलियाई माइनिंग एंड ऑटोमोटिव स्किल्स अलायंस और एएसक्यूए के दिग्गज शामिल हुए।

अपने शुरुआती भाषण में सुश्री देबाश्री मुखर्जी, सचिव, कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय (एमएसडीई) ने दोनों पक्षों के संस्थानों, नियामक मोर्चे पर एएसक्यूए एवं एनसीवीईटी, तथा जॉब्स एवं स्किल्स ऑस्ट्रेलिया के साथ भारत की सेक्टर स्किल काउंसिल्स, में ज्यादा सामंजस्य की आवश्यकता पर बल दिया और व्यावसायिक शिक्षा को बढ़ाने के लिए साझा प्रतिबद्धता को रेखांकित किया। 

उन्होंने द्विपक्षीय बैठक और 08 दिसंबर 2025 को आयोजित तीसरे एआईईएससी कौशल सत्र के दौरान चर्चा किए गए प्रमुख कार्य बिंदुओं का सारांश भी प्रस्तुत किया। विचार-विमर्श कौशल पारिस्थितिकी तंत्र में तेजी से हो रहे तकनीकी बदलावों के साथ तालमेल स्थापित करने पर केंद्रित था, जिसमें एआई-आधारित परिवर्तन, बदलती औद्योगिक आवश्यकताएं और क्षेत्रीय प्रतिभाओं की कमी शामिल है। 

प्रतिभागियों ने कहा कि दोनों देशों को हरित क्षेत्रों, स्वच्छ ऊर्जा, उन्नत निर्माण, कृषि-प्रौद्योगिकी एवं डिजिटल पेशों में अपना कार्यबल तैयार करने में समान चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने उद्योग से जुड़े प्रशिक्षण मॉडल, लचीले शिक्षण मार्गों और मजबूत प्रशिक्षक क्षमता के महत्व पर बल दिया। इस अवसर पर, श्री जयंत चौधरी कौशल विकास एवं उद्यमिता राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) तथा शिक्षा राज्य मंत्री ने कहा कि भारत और ऑस्ट्रेलिया वैश्विक रूप से गतिशील, उद्योग-संरेखित प्रतिभा पूल विकसित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठा रहे हैं। 

उन्होंने संयुक्त प्रमाणन, वैश्विक कौशल मान्यता एवं विश्वसनीय मूल्यांकन प्रणालियों में मापनीय परिणाम प्राप्त करने के लिए एक समयबद्ध रोडमैप की आवश्यकता पर बल दिया। ऑस्ट्रेलिया के कौशल एवं प्रशिक्षण मंत्री, श्री एंड्रयू जाइल्स ने सहयोग को और बढ़ावा देने की ऑस्ट्रेलिया की प्रतिबद्धता की पुष्टि की और साथ ही उन्होंने चुनौतियों से निपटते हुए ठोस परिणाम प्राप्त करने की आवश्यकता पर भी बल दिया। 

उन्होंने आईटीआई, एनएसटीआई और टीएएफई के बीच संस्थागत जुड़ाव के लिए दोनों देशों द्वारा की गई प्रगति पर भी बात की। दोनों पक्षों ने संयुक्त प्रशिक्षण पहलों, प्रशिक्षकों एवं मूल्यांकनकर्ताओं के आदान-प्रदान और कुशल उम्मीदवारों को प्राथमिकता वाली नौकरियों में नियुक्त करने के लिए पायलट कार्यक्रमों को बढ़ावा देने के लिए दृढ़ समर्थन व्यक्त किया। 

प्रतिभागियों ने प्रगति की समीक्षा, सर्वोत्तम प्रथाओं को साझा करने और दीर्घकालिक सहयोग को को निरंतर बनाए रखने के लिए एक वार्षिक भारत-ऑस्ट्रेलिया कौशल सम्मेलन का भी समर्थन किया। ऑस्ट्रेलियाई प्रतिनिधिमंडल ने भविष्य के श्रम बाजार के रुझानों पर अपनी राय व्यक्त की, जिसमें उच्च-कुशल पदों की बढ़ती मांग, कार्यबल में तेज़ी से बदलाव और स्वच्छ ऊर्जा, कृषि-खाद्य प्रणालियों और सेवा-आधारित विकास की बढ़ती प्रासंगिकता शामिल थी। 

उन्होंने एआई के आर्थिक प्रभाव एवं नवाचार को सक्षम बनाने वाले अनुकूल नियामक संरचनाओं की आवश्यकता पर भी बल दिया। भारत ने वीईटी पारिस्थितिकी तंत्र में हो रहे सुधारों की बात की, जिसमें समतुल्यता मार्गों को मजबूत करना, राष्ट्रीय कौशल योग्यता संरचना में वृद्धि एवं उभरते क्षेत्रों में उत्कृष्टता केंद्रों का विकास शामिल है।

इसमें सुश्री अन्ना फेथफुल, उप सचिव, कौशल एवं प्रशिक्षण विभाग और सुश्री अर्चना मायाराम, एमएसडीई की आर्थिक सलाहकार (आईसी) ने चर्चा का सारांश प्रस्तुत करते हुए कौशल विकास को आकांक्षापूर्ण बनाने तथा सहभागिता के लिए नियमित चैनल तैयार करने की दोनों देशों की साझा प्रतिबद्धता व्यक्त की।

 

Tags: Jayant Chaudhary , Ministry of Skill Development and Entrepreneurship , MSDE , BJP , Bharatiya Janata Party , Australia India Education and Skills Council , AIESC

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD