Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

भारतीय सेना को समर्पित गानों के लिए शंकर महादेवन को मिला सम्मान

Music, Entertainment, Mumbai, Singer, Song, Mumbai News, Shankar Mahadevan, Military, General Upendra Dwivedi, Indian Army, Chief of the Army Staff, Indian Navy, Indian Navy Chief, Admiral Dinesh K Tripathi, Indian Air Force, Chief of the Air Staff, Air Chief Marshal AP Singh
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 09 Dec 2025

Last updated on: Dec 10, 2025, 12:37 IST

नेशनल अवार्ड विनिंग सिंगर और कंपोजर शंकर महादेवन की गायिकी का आज हर कोई कायल है। उनके संगीत ने न सिर्फ युवाओं बल्कि हर उम्र के लोगों में देशप्रेम की भावना जगाई है और इसके लिए उन्हें कई सारे पुरस्कारों से सम्मानित भी किया जा चुका है। हाल ही में शंकर महादेवन को दिल्ली में एक खास सम्मान मिला था। 

संगीतकार को दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और उप राज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने भारतीय सेना के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ मिलकर सम्मानित किया। यह सम्मान शंकर ने उन गानों को समर्पित किया, जिनके जरिए उन्होंने देश के बलिदान और शौर्य को आम लोगों तक पहुंचाया है। 

सम्मान मिलने के बाद शंकर महादेवन ने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर कीं, जिनके साथ उन्होंने लिखा, "ये मेरी जिंदगी के सबसे खास पलों में से एक था, जब मुझे दिल्ली के उप राज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने सेना के बड़े अधिकारियों के साथ मिलकर सम्मान दिया। मेरे संगीत के माध्यम से हमारे जवानों की भावना और उनके त्याग को देश-दुनिया तक पहुंचाने की कोशिश को सम्मान मिला, जो मेरे लिए बहुत बड़ी बात है। 

ये पल मैं मेरी जिंदगीभर नहीं भूलूंगा।" उन्होंने आगे लिखा, "मैं भारतीय सेना के नेवी चीफ एडमिरल दिनेश त्रिपाठी, आर्मी चीफ जनरल उपेंद्र द्विवेदी, एयरफोर्स चीफ अमरप्रीत सिंह और चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान का तहे दिल से धन्यवाद कहता हूं।"शंकर महादेवन ने खास धन्यवाद रिटायर्ड कमांडर सुजीत नारायण को भी किया। 

उन्होंने लिखा, "एक खास धन्यवाद मेरे प्रिय मित्र और प्रेरणा रहे रिटायर्ड कमांडर सुजीत नारायण को, जिन्होंने यह संभव किया। मेरे लिए देश का जवान भगवान के समान है।"शंकर महादेवन को सॉन्ग तारे जमीन पर और 1998 के इंडी-पॉप एल्बम 'ब्रेथलेस' के लिए जाना जाता है। आज भी उनके गाने सोशल मीडिया पर ट्रेंड सेट करते रहते हैं। संगीतकार ने हाल ही में मुंबई में रेस्टोरेंट्स की एक श्रृंखला शुरू की।

 

Tags: Music , Entertainment , Mumbai , Singer , Song , Mumbai News , Shankar Mahadevan , Military , General Upendra Dwivedi , Indian Army , Chief of the Army Staff , Indian Navy , Indian Navy Chief , Admiral Dinesh K Tripathi , Indian Air Force , Chief of the Air Staff , Air Chief Marshal AP Singh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD