Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें दिसंबर 2026 तक 75 लाख घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य : प्रह्लाद जोशी ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों के नियमन के मॉडल प्लान को मंत्रिमंडलीय उप-समिति की स्वीकृति सतपाल महाराज ने कविन्द्र गुप्ता से की भेंट यूटी चंडीगढ़ में डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन अधिनियम, 2023 पर कार्यशाला आयोजित डॉ. जितेंद्र सिंह ने पेटेंट दाखिल करने और शोध पत्र लेखन में प्रशिक्षण के लिए एएनआरएफ पोर्टल की घोषणा की मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक में सभी उपायुक्तों को भूमि की वेरिफिकेशन करने के निर्देश पंजाब सरकार की ‘मेरी रसोई’ योजना से जिले के 2 लाख 70 हजार परिवारों को होगा लाभ - मोहिंदर भगत ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 13वीं एनईएसएसी बैठक में भाग लिया अमिट यादें छोड़ गया सीचेवाल गांव का पांच दिवसीय खेल मेला संपन्न पंजाब सरकार की मुहिम ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ राज्य में नशों के खात्मे के लिए जन आंदोलन बनी : मोहिंदर भगत आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर मेट्रो रेल यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए पर्यटन विभाग का लें सहयोग : सीएम मोहन यादव फ्रेंच ओपन : मीरा आंद्रीवा ने रोका मार्ता कोस्त्युक का विजयरथ, पहली बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में प्रवेश इंटरनेशनल आईडीईए के अध्यक्ष ज्ञानेश कुमार ने भूटान की चुनाव आयुक्त से की मुलाकात समृद्ध महाराष्ट्र के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में तेजी लाएं : सीएम देवेंद्र फडणवीस

 

पंजाब में नवजोत कौर सिद्धू जैसे लोगों से कांग्रेस को खतरा है : सुखजिंदर सिंह रंधावा

Sukhjinder Singh Randhawa, Punjab Pradesh Congress Committee, Congress, Punjab Congress
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 08 Dec 2025

Last updated on: Dec 09, 2025, 15:20 IST

कांग्रेस नेता सुखजिंदर सिंह रंधावा ने नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर सिद्धू के उस बयान पर पलटवार किया है, जिसमें उन्होंने कहा कि कांग्रेस में मुख्यमंत्री का पद कम से कम 500 करोड़ रुपए अटैची में देने पर ही संभव है। नवजोत के इस बयान पर रंधावा ने कहा कि पंजाब में कांग्रेस को किसी से खतरा नहीं है, लेकिन ऐसे लोगों से जरूर खतरा है।

कांग्रेस नेता सुखजिंदर सिंह रंधावा ने नई दिल्ली में मीडिया से बातचीत के दौरान नवजोत कौर सिद्धू के बयान पर तंज कसते हुए कहा कि जब वह भाजपा से कांग्रेस में शामिल हुईं, तो बाद में उन्हें मंत्री बनाया गया। उन्हें बताना चाहिए कि मंत्री बनने के लिए उन्हें कितना पैसा देना पड़ा। रंधावा ने कहा कि सरकार में मुख्यमंत्री के बाद दूसरे नंबर की मंत्री बनी। 

उसके बाद उन्हें पीसीसी प्रेसिडेंट बनाया गया। अध्यक्ष बने तो बताए कि कितना पैसा देना पड़ा। हम तो उनके साथ चले, उनके साथ रहे। लेकिन, अब इस तरह का बयान का क्या मतलब है। उन्होंने कहा कि प्रदेश का मुख्यमंत्री पार्टी अध्यक्ष के सामने छोटा होता है। नवजोत बताएं कि जब उन्हें प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया तो उन्होंने कितने पैसे दिए।

उन्होंने कहा कि हमारे कार्यकर्ता लोगों के हित के लिए उनके साथ हैं, बीते तीन सालों में हमारे कार्यकर्ताओं ने लाठियां खाईं, तब आप कहां थीं। उन्होंने कहा कि पंजाब में कांग्रेस को कोई खतरा नहीं है, लेकिन नवजोर कौर जैसे लोगों के साथ खतरा है। वहीं, कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुरेंद्र राजपूत ने नवजोत कौर सिद्धू को निशाने पर लेते हुए कहा कि वे बीमार होने के बाद शायद दवाओं के असर से मानसिक संतुलन खो बैठी हों। 

उन्हें एक अच्छे चिकित्सक की आवश्यकता है। नवजोत कौर सिद्धू हों या नवजोत सिंह सिद्धू, दोनों ही कांग्रेस पार्टी में भारतीय जनता पार्टी से आए थे। तो क्या वे भाजपा में कोई अटैची देकर रहे थे? नवजोत कौर सिद्धू को पता होना चाहिए कि यही वे थीं, जो कांग्रेस की बढ़ाई करते नहीं थकती थीं। बीमारी के बाद अगर दवाओं का मानसिक असर हो गया है, तो ऐसे लोगों पर ज्यादा परेशान होने या प्रतिक्रिया देने की आवश्यकता नहीं है।

 

Tags: Sukhjinder Singh Randhawa , Punjab Pradesh Congress Committee , Congress , Punjab Congress

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD