Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

कृष्ण लाल पंवार और राष्ट्रीय सचिव ओमप्रकाश धनखड़ ने किया शहीद कर्ण सिंह की प्रतिमा का लोकार्पण

शहीद कर्ण सिंह के नाम पर ई - लाईब्रेरी, खेतों के पांच रास्ते पक्के बनाने की पंचायत मंत्री ने की घोषणा

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

डावला , 07 Dec 2025

Last updated on: Dec 09, 2025, 12:44 IST

हरियाणा के विकास एवं पंचायत मंत्री श्री कृष्ण लाल पंवार, भाजपा के राष्ट्रीय सचिव ओम प्रकाश धनखड़ और पूर्व सांसद सुनीता दुग्गल ने शहीद के परिजनों और भावपूर्ण माहौल में बादली विधानसभा क्षेत्र के गांव डावला में शहीद कर्ण सिंह की प्रतिमा का लोकार्पण किया। इस उपरांत अतिथिगण ने शहीद विनोद कुमार की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर अपनी भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।

विकास एवं पंचायत मंत्री ने शहीद के नाम पर गांव डावला में आधुनिक ई-लाइब्रेरी, नये भवन सहित धनखड़ खाप के चबूतरे के लिए 11 लाख रूपये देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार के लिए शहीदों का सम्मान सर्वोपरि है। गांव के खेतों की तरफ जाने वाले पांच रास्ते शहीद के नाम पर पक्के किए जाएंगे। गांव में महिलाओं के लिए महिला सांस्कृतिक केंद्र खोला जाएगा। गांव में इंडोर जिम के लिए उपकरण भी दिए जाएंगे।

पंचायत मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने शहीदों को सम्मान देने के लिए अनेक ऐतिहासिक कदम उठाए हैं। सेना में हर दसवां सैनिक हरियाणा से है। वर्ष 2014 में प्रदेश में हमारी सरकार बनते ही शहीद के परिजनों को 50 लाख रुपये और सरकारी नौकरी देने का निर्णय लिया, अब नायब सरकार ने बढ़ाकर एक करोड़ रुपये कर दिया गया है। 

उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने 1965 और 1971 के युद्धों में शहीद हुए सैनिकों के 293 परिवारों को सरकारी नौकरी दी। स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनों की पेंशन बढ़ाने की बात हो या औमप्रकाश धनखड़ के पंचायत मंत्री रहते गांवों में ग्राम गौरव पट्ट पर शहीदों के नाम अंकित करने की बात हो। 

हमारी सरकार शहीदों , शहीद के परिजनों, पूर्व सैनिकों और उनके परिजनों का मान-सम्मान करने में अग्रणी रही है। झज्जर वीरों की भूमि है। सबसे ज्यादा जवान इसी क्षेत्र से हैं। विकास एवं पंचायत मंत्री श्री पंवार ने शहीद कर्ण सिंह की धर्मपत्नी युद्ध वीरांगना आरती देवी, माता सुमित्रा देवी, शहीद विनोद कुमार की धर्मपत्नी युद्ध वीरांगना विमला देवी का सम्मान किया। 

इस अवसर पर शहीद करण का बेटा रूद्र, बेटी परी व भाई अर्जुन, शहीद विनोद का बेटा आशिष, सहित अन्य परिजन भी मौजूद रहे।

 

 

Tags: Krishan Lal Panwar , Haryana , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Haryana , Om Parkash Dhankhar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD