Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें भजनलाल शर्मा ने परियोजनाओं में देरी के खिलाफ अधिकारियों को चेतावनी दी 'शरावती परियोजना' कर्नाटक की बिजली जरूरतों के लिए महत्वपूर्ण : डीके शिवकुमार सुब्रह्मण्यम जयशंकर और बख्तियार सैदोव की अहम बातचीत अफगानिस्तान में अचानक आई बाढ़ में 20 लोगों की मौत, 100 से ज्‍यादा लापता तरुणप्रीत सिंह सौंध द्वारा गिद्धइविंडी में 66 केवी ग्रिड सब-स्टेशन का उ‌द्घाटन बिजली कर्मचारियों की सुरक्षा पंजाब सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : तरुणप्रीत सिंह सोंध हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल के निर्णय पंजाब ने ओपिओइड की लत से लड़ने के लिए मेथाडोन थेरेपी शुरू की सुनाम में मेगा रोजगार मेले में 562 युवाओं का नौकरियों के लिए चयन ज़ीरकपुर के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, लोगों की उम्मीदों पर खरी उतरेगी नई नगर परिषद : विधायक कुलजीत सिंह रंधावा डॉ. जितेंद्र सिंह ने अदालती मामलों में कमी लाने और पेंशनभोगियों के बेहतर कल्याण के लिए पेंशन नियमों में सुधार का आह्वान किया अरविंद केजरीवाल ने जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज की निंदा की, बातचीत की अपील की स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ में मृतक के परिवार ने न्याय की मांग की एलपीयू प्लेसमेंट 2025-26: 2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले जीवनजोत कौर ने न्यू अमृतसर के 7 एकड़ पार्क में आधुनिक खेल अवसंरचना निर्माण कार्यों का किया शुभारंभ मान सरकार का संपत्ति पंजीकरण की भाषा को आम लोगों के लिए सरल बनाने का ऐतिहासिक निर्णय : जीवनजोत कौर जेपी नड्डा ने सीजेपी से बातचीत के बाद विरोध खत्म करने की अपील की यादों में सज्जाद हुसैन : हिंदुस्तानी सुरों में 'अरबी रंग' घोलने वाले उस्ताद, लता मंगेशकर भी थीं मुरीद डेराबस्सी विधानसभा क्षेत्र से मुख्यमंत्री तीर्थ स्थान यात्रा योजना के तहत श्री हरिमंदिर साहिब एवं अन्य धार्मिक स्थलों के लिए रवाना फारूक अब्दुल्ला ने की जम्मू-कश्मीर का दर्जा बहाल करने के विरोध प्रदर्शन की अगुवाई जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने गांव पदराना में किया डॉ. भीमराव अंबेडकर हॉल का शिलान्यास

 

बैडमिंटन की रानी : पुरुषों के प्रभुत्व वाले दौर में अमी घिया शाह ने बनाया था अपना अलग मकाम

Sports News, Badminton
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 07 Dec 2025

Last updated on: Dec 08, 2025, 18:38 IST

भारत में बैडमिंटन की चर्चा चलते ही जिन महिला खिलाड़ियों का नाम हमारे जेहन में सर्वप्रथम आता है उनमें सायना नेहवाल और पीवी सिंधु प्रमुख हैं। दोनों खिलाड़ियों ने बैडमिंटन में देश के लिए ओलंपिक पदक जीता है। एक नाम और है जिसने उस समय में बैडमिंटन थामा था, जब महिलाओं के लिए इस खेल में हिस्सा लेना या करियर बनाने का फैसला लेना बिल्कुल आसान नहीं था। 

इस खिलाड़ी का नाम अमी घिया शाह है। अमी घिया शाह का जन्म 8 दिसंबर 1956 को गुजरात के सूरत में हुआ था। उनका बचपन मुंबई में बीता। अमी को बचपन से ही बैडमिंटन से लगाव था और वह इस खेल में बड़ी उपलब्धि हासिल करने का सपना देखती थीं और इसके लिए कड़ी मेहनत करती थीं। स्पष्ट लक्ष्य और उसे पाने के लिए अमी की कड़ी मेहनत ने जल्द ही उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिला दी थी। 

लंबाई कम होने के बावजूद अमी अद्भुत कोर्टक्राफ्ट, शटल कंट्रोल और लाइन जजमेंट के लिए जानी जाती थीं। 1970 का दशक अमी घिया शाह के करियर के उत्कर्ष का दशक था। वह सात बार राष्ट्रीय सिंगल्स चैंपियन बनीं। इसके अलावा, डबल्स में उन्होंने 12 बार और मिक्स्ड डबल्स में चार बार राष्ट्रीय खिताब जीते। अपने 19 साल के करियर में अमी ने 36 फाइनल खेले जिसमें 15 एकल फाइनल थे। 

इन सफलताओं की वजह से उस दौर में अमी को 'बैडमिंटन की रानी' कहा जाता था। अमी ने अपनी साथी खिलाड़ी कनवाल ठाकुर सिंह के साथ 1978 के एडमॉन्टन कॉमनवेल्थ गेम्स में कांस्य पदक जीता, जो भारतीय महिलाओं के लिए पहला सीडब्ल्यूजी बैडमिंटन मेडल था। बैडमिंटन में पुरुषों के आधिपत्य वाले दौर में अमी और उनके साथी की यह उपलब्धि भारतीय महिला खिलाड़ियों के लिए बड़ी प्रेरणा थी। अमी ने विश्व कप और एशियन गेम्स में भी हिस्सा लिया था। अमी घिया शाह को 1976 में अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। 1973 में महाराष्ट्र सरकार ने उन्हें शिव छत्रपति पुरस्कार से सम्मानित किया था।

 

Tags: Sports News , Badminton

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD