Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें ब्रह्मज्ञान को व्यवहार में उतारकर ही जीवन को सार्थक बनाये सी जी सी यूनिवर्सिटी मोहाली में नए अकादमिक सत्र का शुभारंभ मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी

 

बीआरओ की 125 बुनियादी ढांचा परियोजनाओं के उद्घाटन समारोह में किरेन रिजिजू हुए शामिल

Kiren Rijiju, BJP, Bharatiya Janata Party, Union Minister of Parliamentary Affairs and Minority Affairs
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 07 Dec 2025

Last updated on: Dec 08, 2025, 18:13 IST

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लद्दाख में दारबुक-श्योक-दौलत बेग ओल्डी रोड पर निर्मित 900 मीटर लंबी श्योक टनल के साथ-साथ यहां से सीमा सड़क संगठन की 125 रणनीतिक महत्व की अवसंरचना परियोजनाओं को राष्ट्र को समर्पित किया है। इस कार्यक्रम में संसदीय कार्य मंत्री और अल्पसंख्यक कार्य मंत्री किरेन रिजिजू भी वर्चुअली शामिल हुए।

किरेन रिजिजू ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट करके लिखा कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह द्वारा बीआरओ की 125 बुनियादी ढांचा परियोजनाओं के उद्घाटन समारोह में वर्चुअल माध्यम से उपस्थित रहा। ये परिवर्तनकारी पहलें सीमा संपर्क को और मजबूत करेंगी, रणनीतिक तत्परता बढ़ाएंगी और हमारे सीमावर्ती क्षेत्रों के लोगों के जीवन में सुधार लाएंगी। 

बीआरओ कर्मियों के समर्पण के लिए मैं उनकी हार्दिक सराहना करता हूं। इस दौरान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, “अभी कुछ ही महीने पहले हमने देखा, जब पहलगाम के दुर्दांत आतंकी हमले का जवाब देते हुए हमारे सशस्त्र बलों ने ऑपरेशन सिंदूर को अंजाम दिया, और आतंकियों का क्या हश्र किया, यह दुनिया जानती है। वैसे करने को तो हम बहुत कुछ कर सकते थे, लेकिन हमारी सेनाओं ने पराक्रम के साथ-साथ धैर्य का भी परिचय देते हुए नपा-तुला जवाब दिया।”

उन्होंने कहा कि इतना बड़ा ऑपरेशन इसलिए संभव हो पाया, क्योंकि हमारी कनेक्टिविटी मजबूत थी। हमारे सशस्त्र बलों के पास सही समय पर लॉजिस्टिक पहुंचाया जा सका। बॉर्डर एरिया के साथ हमारी कनेक्टिविटी बनी रही, जिसने ऑपरेशन सिंदूर को ऐतिहासिक सफलता दी।” वहीं, इस कार्यक्रम को लेकर बीआरओ ने सोशल मीडिया पर लिखा कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आज लेह से 125 रणनीतिक बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का उद्घाटन किया, जिनमें लद्दाख में रणनीतिक सड़क पर स्थित प्रतिष्ठित 920 मीटर लंबी कट-एंड-कवर श्योक सुरंग (12,523 फीट) भी शामिल है।

इनमें 7 राज्यों राजस्थान, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, पश्चिम बंगाल, मिजोरम, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और दो केंद्रशासित प्रदेशों जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में 28 सड़कें, 93 पुल और 4 रणनीतिक परियोजनाएं शामिल हैं। इनमें से 85 परियोजनाएं 9,000 फीट से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में स्थित हैं, जो सीमा संपर्क, परिचालन तैयारियों और दूरस्थ क्षेत्रों में सामाजिक-आर्थिक विकास को बढ़ावा देती हैं।

 

Tags: Kiren Rijiju , BJP , Bharatiya Janata Party , Union Minister of Parliamentary Affairs and Minority Affairs

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD