Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

IISF 2025: साइंस एंड टेक्नोलॉजी मीडिया एंड कम्युनिकेटर्स कॉन्क्लेव में विज्ञान पत्रकारिता, एआई आधारित संचार और सामुदायिक विज्ञान प्रसार पर व्यापक चर्चा

India International Science Festival, IISF 2025, Communicators Conclave 2025, Panchkula, Haryana
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पंचकूला , 07 Dec 2025

Last updated on: Dec 08, 2025, 16:35 IST

इंडिया इंटरनेशनल साइंस फेस्टिवल (IISF) 2025 के तहत आयोजित साइंस एंड टेक्नोलॉजी मीडिया एंड कम्युनिकेटर्स कॉन्क्लेव में वरिष्ठ वैज्ञानिकों, रक्षा विशेषज्ञों, मीडिया प्रतिनिधियों और विज्ञान संप्रेषण से जुड़े विशेषज्ञों ने विज्ञान संचार के बदलते परिदृश्य और प्रौद्योगिकी-संचालित समाज में इसकी प्रासंगिकता पर विस्तृत चर्चा की। उद्घाटन सत्र को डॉ. शेखर मांडे, पूर्व महानिदेशक, सीएसआईआर एवं सचिव, डीएसआईआर तथा अध्यक्ष, विभा; लेफ्टिनेंट जनरल राजीव कुमार साहनी, महानिदेशक, ईएमई, भारतीय सेना; डॉ. गीता वाणी रायसम, निदेशक, सीएसआईआर–निस्पर; तथा डॉ. शिवकुमार शर्मा, राष्ट्रीय संगठन मंत्री, विज्ञान भारती ने संबोधित किया। 

वक्ताओं ने पारदर्शी, भरोसेमंद और सभी वर्गों के लिए सुलभ विज्ञान संचार की आवश्यकता पर बल दिया और वैज्ञानिक शोध, नवाचार तथा राष्ट्रीय विकास पहलों के प्रति जनसहभागिता बढ़ाने पर जोर दिया। कॉन्क्लेव के प्रमुख सत्रों में से एक ऑपरेशन सिंदूर पर विशेष प्रस्तुति रही। लेफ्टिनेंट जनरल राजीव कुमार साहनी ने इस मिशन की वैज्ञानिक एवं रणनीतिक तैयारियों का विस्तृत विवरण दिया। 

उन्होंने बताया कि किस प्रकार वैज्ञानिक मूल्यांकन के आधार पर नौ महत्त्वपूर्ण लक्ष्यों की पहचान की गई और कैसे स्वदेशी तकनीकों तथा एआई-सक्षम विश्लेषण प्रणालियों का उपयोग करते हुए इस मिशन को उच्च स्तर की सटीकता के साथ कार्यान्वित किया गया। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर भारत की बढ़ती तकनीकी आत्मनिर्भरता और वैज्ञानिक क्षमताओं का प्रतीक है, जो राष्ट्रीय रक्षा तैयारी को मजबूती प्रदान करती है।

कॉन्क्लेव के अंतर्गत आयोजित पैनल चर्चा “विज्ञान से समृद्धि: एआई और सोशल मीडिया के युग में विज्ञान पत्रकारिता की भूमिका” में समकालीन मीडिया वातावरण में विज्ञान पत्रकारिता की जिम्मेदारियों, चुनौतियों और अवसरों पर विचार-विमर्श किया गया। चर्चा का संचालन श्री देबोब्रत घोष, संपादक, साइंस इंडिया ने किया। विशेषज्ञों ने गलत सूचना के प्रसार, एआई आधारित प्लेटफार्मों के तेजी से बढ़ते प्रभाव और वैज्ञानिक तथ्यों पर आधारित नैतिक पत्रकारिता की आवश्यकता पर विस्तार से चर्चा की।

कार्यक्रम में आयोजित विज्ञान चौपाल सत्र में ग्रामीण, आदिवासी और सामुदायिक स्तर पर विज्ञान संचार को मजबूत बनाने की जरूरत पर विशेष ध्यान दिया गया। इस सत्र की अध्यक्षता और संचालन प्रो. (डॉ.) प्रमोद कुमार, विभागाध्यक्ष, स्ट्रैटेजिक कम्युनिकेशन, भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), नई दिल्ली ने किया। 

वक्ताओं ने स्थानीय सामाजिक-सांस्कृतिक संदर्भों में आधारित संचार मॉडल विकसित करने, वैज्ञानिक जानकारी को सहज रूप में प्रस्तुत करने और समाज के सभी वर्गों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण को बढ़ावा देने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय विकास लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए जमीनी स्तर पर विज्ञान संचार को सुदृढ़ करना अत्यंत आवश्यक है। 

साइंस एंड टेक्नोलॉजी मीडिया एंड कम्युनिकेटर्स कॉन्क्लेव 2025 ने वैज्ञानिक तथ्यों पर आधारित, नैतिक और सर्वसमावेशी विज्ञान संचार के प्रति राष्ट्र की प्रतिबद्धता को पुनः रेखांकित किया। कल कॉन्क्लेव के अंतर्गत स्वतंत्रता पूर्व भारत के प्रख्यात विज्ञान संचारक प्रो. रुचि राम साहनी को समर्पित एक विशेष सत्र आयोजित किया जाएगा, जिसमें उनके विशिष्ट योगदान और भारत में विज्ञान संचार को आकार देने में उनकी भूमिका पर प्रकाश डाला जाएगा।

 

Tags: India International Science Festival , IISF 2025 , Communicators Conclave 2025 , Panchkula , Haryana

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD