Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां

 

बीएसएफ ने तीन पाकिस्तानी ड्रोनों को किया निष्क्रिय, भारी मात्रा में हेरोइन बरामद

Crime News, Crime News Punjab, Border Security Force, BSF
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 06 Dec 2025

Last updated on: Dec 08, 2025, 15:44 IST

सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के हाथ बड़ी सफलता लगी है। बीएसएफ के जवानों ने अंतरराष्ट्रीय सीमा पर त्वरित और सटीक कार्रवाई करते हुए तीन पाकिस्तानी ड्रोनों को निष्क्रिय कर दिया और 1.7 किलोग्राम से अधिक हेरोइन जब्त की। जानकारी के अनुसार शुक्रवार शाम को एक ड्रोन ने भारतीय सीमा में घुसपैठ की, जिसके बाद सैनिकों ने जरूरी तकनीकी जवाबी कदम उठाए और तरनतारन के डल के पास एक डीजेआई माविक 4 प्रो ड्रोन और 543 ग्राम हेरोइन बरामद की।

विशिष्ट बीएसएफ खुफिया जानकारी के आधार पर सैनिकों ने फिरोजपुर के संकरा के पास 1.173 किलोग्राम हेरोइन बरामद की और बाद में पछारियां के पास एक डीजेआई माविक 3 क्लासिक ड्रोन जब्त किया। एक अन्य खुफिया अभियान में अमृतसर के रोरनवाला कलां के पास खेतों से एक डीजेआई माविक 3 क्लासिक ड्रोन बरामद किया गया, जिसके बारे में माना जा रहा है कि उसे ड्रोन-रोधी उपायों के तहत गिराया गया था।

ये उल्लेखनीय बरामदगी पाकिस्तान प्रायोजित ड्रोन से तस्करी के प्रयासों के विरुद्ध हमारी सीमाओं की सुरक्षा में बीएसएफ की अथक सतर्कता और दृढ़ प्रतिबद्धता को दर्शाती है। इससे पहले शुक्रवार को पंजाब सीमा पर तस्करी और नशीले पदार्थों के खिलाफ जारी कार्रवाई में बीएसएफ को बड़ी सफलता मिली। 

बीएसएफ ने दो इंटेलिजेंस-आधारित ऑपरेशनों में पांच नशा तस्करों को गिरफ्तार किया और भारी मात्रा में हेरोइन बरामद की। बीएसएफ ने आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर बताया कि पहला ऑपरेशन शुक्रवार सुबह फाजिल्का के गांव ताहलीवाला में हुआ। बीएसएफ ने सीआईए फाजिल्का के साथ मिलकर तीन तस्करों को पकड़ा और उनके पास से 2 पैकेट हेरोइन (1 किलो), एक मोबाइल फोन और एक मोटरसाइकिल बरामद की।

बीएसएफ ने गिरफ्तार तस्करों को पंजाब पुलिस को सौंप दिया है, जहां उनके खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वहीं, दूसरे ऑपरेशन में, बीएसएफ की इंटेलिजेंस जानकारी के आधार पर अमृतसर के गांव बलहरवाल में कार्रवाई की गई। बीएसएफ और एएनटीएफ की संयुक्त टीम ने दो तस्करों को गिरफ्तार किया और उनके पास से 8 पैकेट हेरोइन (8.643 किलो), तीन मोबाइल फोन और एक कार बरामद की। दोनों तस्करों को एएनटीएफ की हिरासत में भेजा गया।

 

Tags: Crime News , Crime News Punjab , Border Security Force , BSF

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD