Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां

 

'तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी' के गाने में कार्तिक आर्यन ने श्रुति पाठक से की खास डिमांड, सिंगर ने खोला राज

Music, Entertainment, Mumbai, Singer, Song, Mumbai News, Shruti Pathak, Tu Meri Main Tera, Main Tera Tu Meri
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 06 Dec 2025

Last updated on: Dec 08, 2025, 15:37 IST

बॉलीवुड में रोमांटिक फिल्मों का दौर एक बार फिर लौटता दिख रहा है। इसी माहौल को फिल्म 'तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी' का नया गाना 'हम दोनों' और खास बनाने आ रहा है। इस गाने को प्लेबैक सिंगर श्रुति पाठक ने गाया है। उन्होंने गाने की रिकॉर्डिंग के दौरान अभिनेता कार्तिक आर्यन से हुई छोटी-सी मुलाकात को याद किया।  

श्रुति पाठक ने कहा, "'हम दोनों' एक ऐसा गाना है जो ताजगी से भरा है और युवाओं के दिल के करीब रहेगा। यह गाना कपल्स के लिए एकदम सही है। गाने की धुन और अंदाज दोनों मिलकर इसे खास बनाते हैं। इसकी सरलता और मॉडर्न टच इसे लंबे समय तक यादगार बनाएगी।" गाने की रिकॉर्डिंग के दौरान कार्तिक आर्यन से मुलाकात के किस्से को साझा करते हुए श्रुति ने बताया कि कार्तिक रिकॉर्डिंग में काफी दिलचस्पी ले रहे थे और गीत को लेकर बेहद उत्साहित थे।

उन्होंने कहा, ''कार्तिक और अनन्या पांडे दोनों ही गाने और टीजर में शानदार लग रहे हैं। यह फिल्म और इसका संगीत बॉलीवुड में रोमांटिक फिल्मों का एक नया दौर शुरू कर सकता है।'' श्रुति पाठक ने बताया कि कार्तिक ने उनसे अकॉस्टिक वर्जन की भी डिमांड की थी, इससे उनकी म्यूजिक में रुचि का अंदाजा लगता है।

श्रुति पाठक ने गीतकार अनविता दत्त की भी जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा, ''अनविता ने इस गीत के बोल बेहद खूबसूरती से लिखे हैं। वह एक प्रतिभाशाली लेखिका और निर्देशक हैं। मैं उनके काम की हमेशा से प्रशंसक रही हूं। मुझे खुशी है कि आखिरकार मुझे उनके साथ काम करने का मौका मिला।

उन्होंने इस गाने की भावनाओं और कहानी को सटीक तरीके से शब्दों में पिरोया है।'' 'हम दोनों' में संगीत विशाल-शेखर की जोड़ी ने दिया है। श्रुति ने कहा, "ये जोड़ी बॉलीवुड में कूल और ट्रेंडी संगीत का चेहरा है और हर बार कलाकारों से बेहतरीन काम निकलवाते हैं। मैंने पहले इनके साथ 'तुझे भुला दिया' और 'आस पास खुदा' जैसे बड़े गानों में काम किया है। 

'हम दोनों' के जरिए फिर से उनके साथ काम करने का एक खास अनुभव रहा।" फिल्म 'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' का निर्माण धर्मा प्रोडक्शंस और नमः पिक्चर्स ने मिलकर किया है। फिल्म 25 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

 

Tags: Music , Entertainment , Mumbai , Singer , Song , Mumbai News , Shruti Pathak , Tu Meri Main Tera , Main Tera Tu Meri

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD