Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

किश्तवाड़ में भीषण सड़क हादसा, डोडा के चार श्रद्धालुओं की मौत

Hadsa, Accident, Road Accident
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

किश्तवाड़ , 06 Dec 2025

Last updated on: Dec 08, 2025, 15:21 IST

जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में शनिवार शाम एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। हादसा सरथल रोड पर उस समय हुआ जब एक निजी वाहन अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। इस भीषण दुर्घटना में चार लोगों की मौत हो गई। 

मरने वालों में एक 18 महीने का मासूम बच्चा भी शामिल है। बताया जा रहा है कि ये सभी लोग जिला डोडा के रहने वाले थे और सरथल देवी मंदिर के दर्शन के लिए जा रहे थे। करीब 30 श्रद्धालुओं का एक समूह इस यात्रा पर निकला था, जिनमें से ये चार लोग भी शामिल थे जो अपने पर्सनल वाहन से थे।

जैसे ही वाहन सरथल गुराश के पास पहुंचा, चालक का नियंत्रण बिगड़ गया और कार सीधे खाई में जा गिरी। हादसा इतना भयानक था कि तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल शख्स को जिला अस्पताल किश्तवाड़ ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों की कोशिशों के बावजूद उसने भी दम तोड़ दिया।

मृतकों की पहचान रंजीत सिंह (42), उनकी पत्नी ज्योति देवी, उनका 18 महीने का बच्चा और सिमरन (18) के रूप में हुई है। चारों एक ही गांव मंगल थट्टा से थे और परिवार मंदिर दर्शन को एक शुभ अवसर मानकर निकला था, लेकिन किस्मत ने ऐसा मोड़ लिया कि पूरा परिवार उजड़ गया।

इस घटना के बाद डोडा क्षेत्र में मातम पसरा हुआ है। जैसे ही घटना की खबर मिली, पुलिस और स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे। बचाव कार्य चलाया गया और घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं, पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। इस हादसे पर केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने भी गहरा दुख जताया है। 

उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि अभी-अभी डीसी किश्तवाड़ पंकज कुमार शर्मा से बात हुई। सरथल रोड पर हुए दुखद सड़क हादसे के बारे में जानकर दुख हुआ, जिसमें गाड़ी में सवार चार लोगों की बदकिस्मती से मौत हो गई। शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं।

 

Tags: Hadsa , Accident , Road Accident

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD