Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

क्विंटन डी कॉक ने 23वें वनडे शतक से कई रिकॉर्ड अपने नाम किए

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, Quinton de Kock
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

विशाखापत्तनम , 06 Dec 2025

Last updated on: Dec 08, 2025, 14:59 IST

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच विशाखापत्तनम में खेले गए वनडे सीरीज के तीसरे मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका के विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक ने शतक लगाया। डिकॉक ने वनडे करियर का 23वां शतक लगाया। इस शतक के साथ ही डी कॉक ने कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम किए। क्विंटन डी कॉक ने 89 गेंद पर 6 छक्के और 8 चौकों की मदद से 106 रन की पारी खेली। 

डी कॉक ने अब वनडे में भारत के खिलाफ साउथ अफ्रीकी खिलाड़ी के तौर पर सबसे ज्यादा शतक बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। उन्होंने पूर्व कप्तान एबी डिविलियर्स को पीछे छोड़ा। डी कॉक का टीम इंडिया के खिलाफ वनडे में ये 7वां शतक है। डी कॉक बतौर विकेटकीपर बल्लेबाज किसी एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा वनडे शतक लगाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। 

इस मामले में डी कॉक ने एडम गिलक्रिस्ट और कुमार संगकारा को पीछे छोड़ा है। गिलक्रिस्ट ने जहां श्रीलंका की टीम के खिलाफ वनडे में 6 शतकीय पारियां खेली थी, तो कुमार संगकारा ने भारत के खिलाफ 6 शतक लगाए थे। शतक के साथ ही डी कॉक भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेले गए वनडे मुकाबलों में सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में विराट कोहली के साथ संयुक्त रूप से पहले स्थान पर पहुंच गए हैं। 

कोहली ने भी अफ्रीका के खिलाफ वनडे में अब तक 7 शतकीय पारियां खेली हैं। वहीं वनडे क्रिकेट में विकेटकीपर बल्लेबाज के तौर पर भी सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में डी कॉक अब कुमार संगकारा के साथ 23 शतकीय पारियों के साथ संयुक्त रूप से पहले स्थान पर आ गए हैं। डी कॉक के 161 मैचों की 161 पारियों में 23 शतक और 32 अर्धशतक की मदद से 7,123 रन हो गए हैं।

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , Quinton de Kock

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD