Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

डॉ अजय गुप्ता ने कैरो मार्केट से टाउन हॉल जाती सड़क का करवाया नवीनीकरण

Dr Ajay Gupta, Amritsar, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

अमृतसर , 04 Dec 2025

Last updated on: Dec 05, 2025, 16:25 IST

केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र से विधायक डॉ अजय गुप्ता ने आज कैरो मार्केट हॉल बाजार से टाउन हॉल जाती सड़क का नवीनीकरण करवाया। विधायक डॉ गुप्ता ने कहा कि इस ऐतिहासिक सड़क की शिकायतें मिल रही थी, जिस पर इसका आज निर्माण कार्य शुरू करवा दिया गया है। उन्होंने कहा कि इस ऐतिहासिक सड़क से प्रतिदिन हजारों की संख्या में श्रद्धालु श्री दरबार साहिब में नतमस्तक होने के लिए जाते हैं। 

सड़क का निर्माण पूरा होने से श्रद्धालुओं और इस सड़क के आसपास के दुकानदारों को सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि आज कैरो मार्केट की सड़क का निर्माण भी शुरू करवा दिया गया है। विधायक डॉ गुप्ता ने कहा कि केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्य लगातार जारी है। उन्होंने कहा कि केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र में जिस जगह भी विकास कार्य में कमी की शिकायत मिलती है, वहां पर विकास कार्य शुरू करवा दिया जाता है। 

उन्होंने कहा कि टूटी पड़ी सड़कों और गलियों को बनवाने के कार्य चल रहे हैं। इससे पहले सीवरेज और पीने की पाइपों के डलवाने के कार्य किए जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के लोग किसी तरह की कमी आने पर सीधे उनसे या आम आदमी पार्टी के वालंटियर से संपर्क कर सकते हैं। विधायक डॉ अजय गुप्ता ने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा अमृतसर में श्री दरबार साहिब की ओर जाने वाली नई बनी हेरिटेज स्ट्रीट का उद्घाटन किया जा रहा है। 

उन्होंने कहा नई बनी हेरिटेज स्ट्रीट का उद्घाटन 7 दिसंबर को किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इसके साथ-साथ श्री दरबार साहिब को जाने वाली चार महत्वपूर्ण सड़कों का नवीनीकरण करने का कार्य शुरू होने जा रहा है। उन्होंने कहा कि श्री दरबार साहिब की ओर जाने वाली महा सिंह रोड, शेरा वाला गेट रोड, घी मंडी रोड और रामसर रोड को चौड़ा करके खूबसूरत मनाया जाएगा। 

उन्होंने कहा कि इन चारों सड़कों के ऊपर कोई भी बिजली की तार लटकी हुई नजर नहीं आएगी। इस अवसर पर पार्षद जरनैल सिंह ढोड, नरेंद्र पाल सिंह ढोड, साजन कुमार,विक्की कुमार,राहुल कुमार, सुदेश कुमार और इस क्षेत्र के दुकानदार भी मौजूद थे।

 

Tags: Dr Ajay Gupta , Amritsar , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD