Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

नायब सिंह सैनी ने हरियाणा विधानसभा द्वारा प्रकाशित पत्रिका ‘सदन संदेश’ का किया विमोचन

‘सदन संदेश’ जनता और सदन के बीच संवाद का सशक्त सेतु बनने के साथ लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं का बनेगी जीवंत दस्तावेज

Nayab Singh Saini, Haryana, Bharatiya Janata Party, BJP, Haryana Chief Minister, Chief Minister of Haryana, BJP Haryana, Harvinder Kalyan, Dr Krishan Lal Middha, Mahipal Dhanda, Haryana Vidhan Sabha
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 02 Dec 2025

Last updated on: Dec 03, 2025, 16:06 IST

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने मंगलवार को हरियाणा विधानसभा द्वारा प्रकाशित पत्रिका ‘सदन संदेश’का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने इसे विधानसभा द्वारा जनसंचार की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल बताते हुए कहा कि यह केवल पत्रिका का विमोचन नहीं, बल्कि नई सोच, नई दिशा और नए संकल्प का शुभारंभ है।

हरियाणा विधानसभा के प्रांगण में आयोजित इस कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष श्री हरविन्द्र कल्याण, संसदीय कार्य मंत्री श्री महीपाल ढांडा, विधानसभा उपाध्यक्ष डॉ. कृष्ण लाल मिड्ढा, विधायक श्री बी.बी. बत्रा सहित मंत्रीगण, विधायकगण और अधिकारीगण मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री ने विधानसभा अध्यक्ष श्री हरविंद्र कल्याण और प्रकाशन से जुड़े सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को बधाई देते हुए कहा कि ‘सदन संदेश’ पत्रिका जनता और सदन के बीच संवाद का एक सशक्त सेतु बनेगा। यह पत्रिका न केवल विधानसभा की कार्यवाही, निर्णयों और विधायी प्रक्रियाओं को जनता तक पहुंचाने में मदद करेगी, बल्कि लोकतांत्रिक मूल्यों को सुदृढ़ करने की दिशा में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। पत्रिका के माध्यम से नागरिकों को सदन की गतिविधियों, नीतिगत चर्चाओं और महत्वपूर्ण विधायी पहलों की सुव्यवस्थित जानकारी प्राप्त होगी।

लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं का जीवंत दस्तावेज बनेगी पत्रिका

श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि इस पत्रिका का उद्देश्य सदस्यों और पाठकों को उपयोगी जानकारी देना और विचारों की अभिव्यक्ति का मंच प्रदान करना है। यह पत्रिका हमारे लोकतांत्रिक मूल्यों, विधायी परंपराओं और सदन की गरिमा को नई ऊर्जा देने का एक सशक्त माध्यम बनेगी। 

पत्रिका लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं का एक जीवंत दस्तावेज है, जो शोधार्थियों, छात्रों और उन सभी नागरिकों के लिए भी मार्गदर्शिका बनेगी, जो लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं को गहराई से समझना चाहते हैं।

जनता का विश्वास बनाए रखना जन-प्रतिनिधियों की सामूहिक जिम्मेदारी

मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत का लोकतंत्र विश्व का सबसे बड़ा और जीवंत लोकतंत्र है। इसकी असली ताकत केवल चुनावों में नहीं, बल्कि उस विश्वास में निहित है, जो जनता अपने प्रतिनिधियों पर करती है। जब एक आम नागरिक मतदान करता है, तो वह अपने सपनों, उम्मीदों और भरोसे को अपने जन-प्रतिनिधि के हाथों में सौंपता है। 

इसलिए, जनता का विश्वास बनाए रखना हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की आत्मा हमारी विधायिकाओं में बसती है। संसद और राज्य विधानसभाएं वह स्थान हैं, जहां कानून बनते हैं, नीतियां तय होती हैं और कार्यपालिका की जवाबदेही सुनिश्चित होती है। 

सदन में होने वाली हर चर्चा, हर बहस और हर निर्णय का सीधा संबंध नागरिकों के जीवन से होता है। इसीलिए, हम सबका दायित्व है कि हम सदन में उपस्थित रहें। साथ ही, हम अध्ययन व शोध करें और जनता की भावनाओं को समझकर सार्थक एवं रचनात्मक बहस में भाग लें।

सरकार और विपक्ष, दोनों का समान दायित्व है कि वे जनहित को सर्वोपरि रखें

मुख्यमंत्री ने कहा कि किसी भी लोकतंत्र की मजबूती उसकी संवाद संस्कृति पर निर्भर करती है। मतभेद लोकतंत्र का स्वाभाविक और आवश्यक हिस्सा हैं, लेकिन, सरकार और विपक्ष, दोनों का समान दायित्व है कि वे जनहित को सर्वोपरि रखें और विचार-विमर्श की उस परंपरा को आगे बढ़ाएं, जो हमारी विधानसभा की पहचान है।

उन्होंने कहा कि सभा और समितियों की बैठकें, विधेयकों का अध्ययन, नीतियों का विश्लेषण, ये सभी विधायी कार्य जन-प्रतिनिधियों की निष्ठा को दर्शाते हैं। आज शोध-आधारित विधायी कार्यों की जरूरत पहले से बढ़ गई है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2047 तक ‘विकसित भारत’ का लक्ष्य रखा है। 

इस लक्ष्य की सिद्धि तभी संभव है, जब जनप्रतिनिधि अपनी भूमिका को गंभीरता से निभाएं, नीतियों को समझें और विकास की गति को तेज करने के लिए ठोस समाधान दें।

विधायी ढांचे को और अधिक सक्षम और आधुनिक बनाने के लिए हरियाणा विधानसभा द्वारा लगातार किए जा रहे प्रयास

मुख्यमंत्री ने कहा कि विधानसभा अध्यक्ष के कुशल नेतृत्व में हरियाणा विधानसभा इस दिशा में लगातार महत्वपूर्ण कदम उठा रही है। सदन की कार्यक्षमता बढ़ाने के लिए आधुनिक तकनीक का उपयोग, ई-विधान की सफलतापूर्वक शुरुआत, समितियों के कार्यों में पारदर्शिता और सदस्यों को प्रशिक्षण व अध्ययन भ्रमण की व्यवस्था की गई है। 

ये सभी प्रयास विधायी ढांचे को और अधिक सक्षम और आधुनिक बनाते हैं। इन्हीं उद्देश्यों को ध्यान में रखते हुए ‘सदन संदेश’ पत्रिका का प्रकाशन अत्यंत महत्वपूर्ण है। यह विधायी गतिविधियों की जानकारी देगी। साथ ही, सदस्यों के विचारों, विश्लेषण और अनुभवों को पाठकों तक पहुंचाएगी।

इस मौके पर कैबिनेट मंत्री राव नरबीर सिंह, श्री विपुल गोयल, डॉ अरविंद शर्मा, श्री श्याम सिंह राणा, श्री रणबीर गंगवा, कुमारी आरती सिंह राव और भाजपा प्रदेशाध्यक्ष श्री मोहन लाल कौशिक भी उपस्थित रहे।

 

 

Tags: Nayab Singh Saini , Haryana , Bharatiya Janata Party , BJP , Haryana Chief Minister , Chief Minister of Haryana , BJP Haryana , Harvinder Kalyan , Dr Krishan Lal Middha , Mahipal Dhanda , Haryana Vidhan Sabha

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD