Saturday, 06 June 2026

 

 

खास खबरें देश की कुल ग्रीन एनर्जी का पांचवां हिस्सा गुजरात से आता है : नरेंद्र मोदी हरपाल सिंह चीमा द्वारा पी.एस.टी.सी. की समीक्षा बैठक मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा नामांकन दाखिल किया, राहुल गांधी और डीके शिवकुमार रहे मौजूद भगवंत मान सरकार द्वारा सख्त समय-सीमा और जवाबदेही के साथ 'रंगला पंजाब विकास स्कीम' में तेजी : हरपाल सिंह चीमा खराब रौशनी की स्थिति में लाल की जगह गुलाबी गेंद के प्रयोग की मंजूरी आईसीसी का सकारात्मक कदम : गौतम गंभीर लोक मिलनी के दौरान जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने मौके पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान करवाया कोई टोंटी चोरी कर रहा, कोई पानी बहा रहा, ऐसे लोगों को टोकें : सीएम योगी आदित्यनाथ पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जीवनशैली का हिस्साः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू' हमारी जीवन शैली बिना प्रकृति के अधूरी : सीएम मोहन यादव भोजन-सुरक्षित भविष्य का निर्माण : नीति और भोजन का सुमेल विश्व पर्यावरण दिवस पर राहुल गांधी ने उठाए ग्रेट निकोबार परियोजना पर सवाल, बोले- विकास जरूरी, लेकिन प्रकृति की कीमत पर नहीं 54 एलपीयू स्टूडेंट्स ने भारती एयरटेल स्कॉलरशिप में ₹5 करोड़+ हासिल किए साथ ही वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे पर 180 पौधे लगाने की मुहिम चलाई राज्य सरकार और यूएनडीपी के मध्य परिपत्र अर्थव्यवस्था एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया

 

दिव्यांका त्रिपाठी ने खास वीडियो पोस्ट किया, बताया- 'खुद को बदलना ही एक्टर का असली जादू'

Divyanka Tripathi, TV, Television, Entertainment, Mumbai, Actor, Actress, Mumbai News, The Magic Of Shiri
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 02 Dec 2025

Last updated on: Dec 02, 2025, 18:01 IST

टीवी की लोकप्रिय अभिनेत्री दिव्यांका त्रिपाठी हाल ही में वेब सीरीज 'द मैजिक ऑफ शिरी' में नजर आई थीं। इस सीरीज में उन्होंने एक ऐसी महिला का किरदार निभाया था, जो गृहिणी से जादूगर बनती हैं। मंगलवार को अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर एक मोंटाज वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वे जादू की प्रैक्टिस करती नजर आ रही हैं। 

वीडियो में जादू के कई ट्रिक्स की झलक दिखाई गई है, जो उन्होंने इस रोल के लिए सीखे थे। इस पोस्ट के साथ अभिनेत्री दिव्यांका त्रिपाठी ने नोट भी लिखा, "हर प्रोजेक्ट कुछ नया सिखाता है। तैयारी करना, सीखना और खुद को बदलना यही एक एक्टर का असली जादू होता है। मैं उन सभी किरदारों की शुक्रगुजार हूं, जिन्होंने मेरे अभिनय को बेहतर बनाने में मेरी मदद की। 

जैसे कि कहा जाता है कि एक्टर हमेशा तैयार रहता है।" उन्होंने लिखा, "पीछे के पलों की कुछ झलकियां आपके साथ साझा कर रही हूं। यह सफर मेरे लिए बहुत खास है और इसका नतीजा मेरे दिल के बहुत करीब रहेगा।" वेब सीरीज 'द मैजिक ऑफ शिरी' में दिव्यांका का जादू सीखने का सफर और उनका ट्रांसफॉर्मेशन बेहद दिलचस्प है। 

दर्शक उनकी मेहनत और एक्टिंग की तारीफ कर रहे हैं। इस सीरीज में अभिनेत्री को एक मां और एक पत्नी के रूप में भी दिखाया गया है और जावेद जाफरी ने एक जादूगर का रोल प्ले किया है। इसके अलावा इसमें नीलू कोहली, आलोक ए नाथ पाठक, निमित दास, और अंगद राज अहम रोल में हैं।

अभिनेत्री लंबे समय से टीवी इंडस्ट्री का हिस्सा हैं। उन्हें सीरियल 'ये है मोहब्बतें' से अच्छी पहचान मिली थी। उन्होंने 'बनूं मैं तेरी दुल्हन' से करियर की शुरुआत की थी। इस सीरियल ने उन्हें घर-घर में पहचान दिलाई थी। हालांकि, अभिनेत्री को ज्यादा पॉपुलैरिटी सीरियल 'ये है मोहब्बतें' से मिली थी। सीरियल के अलावा, अभिनेत्री 'जोर का झटका: टोटल वाइप आउट', 'कॉमेडी सर्कस', 'नच बलिए 8', और 'फियर फैक्टर: खतरों के खिलाड़ी' जैसे रियलिटी शो में नजर आ चुकी हैं।

 

Tags: Divyanka Tripathi , TV , Television , Entertainment , Mumbai , Actor , Actress , Mumbai News , The Magic Of Shiri

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD