Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

जब रोहित और विराट एक ही टीम में होते हैं, तो आत्मविश्वास बिल्कुल अलग होता है : तिलक वर्मा

Virat Kohli, Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, Tilak Varma, Rohit Sharma
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 02 Dec 2025

Last updated on: Dec 02, 2025, 17:59 IST

भारतीय बल्लेबाज तिलक वर्मा ने अपनी सफलता का श्रेय विराट कोहली, रोहित शर्मा जैसे खिलाड़ियों और हेड कोच गौतम गंभीर को दिया है। उनका मानना है कि 'रो-को' के टीम में होने से आत्मविश्वास बिल्कुल अलग होता है। भारत ने 30 नवंबर को रांची के जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए पहले वनडे मैच में विराट कोहली (135), रोहित शर्मा (57) और कप्तान केएल राहुल (60) की शानदार पारियों के दम पर 8 विकेट खोकर 349 रन बनाए। 

इसके जवाब में साउथ अफ्रीकी टीम 49.2 ओवरों में महज 332 रन पर सिमट गई। इस मुकाबले को 17 रन से जीतकर टीम इंडिया ने तीन मुकाबलों की सीरीज में 1-0 से लीड बना ली है। जियोस्टार पर बात करते हुए तिलक वर्मा ने लंबे फॉर्मेट के लिए अपनी पसंद और सीनियर खिलाड़ियों के असर को लेकर कहा, "वनडे और टेस्ट मेरा पसंदीदा फॉर्मेट है। 

मैं और अधिक वनडे मैच खेलने के लिए बहुत उत्साहित हूं। जब रोहित भाई और विराट भाई एक ही टीम में होते हैं, तो आत्मविश्वास बिल्कुल अलग होता है। उनके पास बहुत अनुभव है। मैं अपने प्रदर्शन को निखारने के लिए उनसे ज्यादा से ज्यादा सलाह लेने की कोशिश करता हूं। मैं विराट भाई से बहुत बात करता हूं, खासकर फिटनेस और विकेट के बीच दौड़ने को लेकर। 

विकेट के बीच वह बहुत तेज दौड़ते हैं। मुझे भी दौड़ना पसंद है। अगर हम साथ खेलते हैं, तो उनके साथ विकेटों के बीच दौड़ना कुछ ऐसा है, जिसका मैं इंतजार करता हूं।" हेड कोच गौतम गंभीर से मिले मार्गदर्शन के बारे में तिलक वर्मा ने कहा, "गौतम सर हमेशा मेरा आत्मविश्वास जगाते हैं। वह मुझसे कहते हैं कि अगर आप में स्किल है, तो सभी फॉर्मेट खेल सकते हो। सभी फॉर्मेट में अच्छा कर सकते हो। 

वह प्रैक्टिस सेशन में मुझ पर दबाव डालते हैं, ताकि मैं सीख सकूं कि मैचों में दबाव को कैसे संभाल सकता हूं। वह मुझे चुनौती देते रहते हैं, क्योंकि उन्हें लगता है कि मुझमें काबिलियत है। उनका सपोर्ट मेरे लिए बहुत मायने रखता है।" तिलक वर्मा को साउथ अफ्रीका के विरुद्ध पहले वनडे मैच में मौका नहीं दिया गया था। 

अब दोनों देशों के बीच बुधवार को सीरीज का दूसरा मुकाबला खेला जाएगा। साउथ अफ्रीका के खिलाफ जारी वनडे सीरीज को लेकर तिलक वर्मा ने कहा, "साउथ अफ्रीका के खिलाफ मुझे जो भी मौके मिलेंगे, मैं उन मुकाबलों को खत्म करना चाहता हूं। मैं वनडे और टेस्ट में भी खुद को साबित करना चाहता हूं। मैं खुद को लंबे फॉर्मेट में अच्छा करने और एक व्यक्तिगत खिलाड़ी के तौर पर आगे बढ़ने के लिए चैलेंज कर रहा हूं।"

 

Tags: Virat Kohli , Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , Tilak Varma , Rohit Sharma

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD