Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

एशेज : गाबा टेस्ट से बाहर हुए उस्मान ख्वाजा, मार्क वुड की जगह इंग्लैंड ने विल जैक्स को प्लेइंग में जगह दी

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, Ashes, Will Jacks, Mark Wood
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

ब्रिसबेन , 02 Dec 2025

Last updated on: Dec 02, 2025, 17:50 IST

ऑस्ट्रेलिया के लिए सलामी बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा ब्रिसबेन के गाबा में 4 दिसंबर से शुरू हो रही एशेज सीरीज के दूसरे टेस्ट से बाहर हो गए हैं। वहीं इंग्लैंड ने इंजर्ड मार्क वुड की जगह गाबा टेस्ट के लिए ऑलराउंडर विल जैक्स को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया है। उस्मान ख्वाजा दो सप्ताह पहले पीठ में लगी चोट की वजह से दूसरे टेस्ट से बाहर हुए हैं। 

रिपोर्ट के मुताबिक क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने ख्वाजा के विकल्प के रूप में किसी खिलाड़ी को टीम में जगह नहीं देने का फैसला किया है। उस्मान ख्वाजा ने मंगलवार को गाबा में नेट्स में लगभग आधा घंटा बिताया। इस दौरान वह असहज दिखे। उनकी पीठ की चोट ठीक नहीं हुई है और वह दूसरे टेस्ट में खेलने के लिए पूरी तरह फिट नहीं दिखे।

इसके बाद मैनेजमेंट ने उन्हें दूसरे टेस्ट से बाहर रखने का फैसला किया। वहीं गाबा टेस्ट के लिए इंग्लैंड ने भी इंजर्ड तेज गेंदबाज मार्क वुड की जगह विल जैक्स को टीम में शामिल किया है। इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने पिंक-बॉल टेस्ट के लिए अपनी लाइनअप की घोषणा करते हुए कहा, "इंग्लैंड ने पर्थ में पहले एशेज टेस्ट से अपनी प्लेइंग इलेवन में एक बदलाव किया है, जिसमें स्पिनिंग ऑलराउंडर विल जैक्स को चोटिल मार्क वुड की जगह शामिल किया गया है।"जैक्स की तीन साल बाद टेस्ट टीम में वापसी हुई है। उनके आने से टीम की बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों मजबूत हुई है। 

गाबा टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया की टीम:

स्टीव स्मिथ (कप्तान), स्कॉट बोलैंड, एलेक्स कैरी, ब्रेंडन डॉगेट, कैमरून ग्रीन, ट्रैविस हेड, जोश इंग्लिस, उस्मान ख्वाजा, मार्नस लाबुशेन, नाथन लियोन, माइकल नेसर, मिशेल स्टार्क, जेक वेदरल्ड, ब्यू वेबस्टर

गाबा टेस्ट के लिए इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन:

जैक क्रॉली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, हैरी ब्रूक, बेन स्टोक्स (कप्तान), जेमी स्मिथ (विकेटकीपर), विल जैक्स, गस एटकिंसन, ब्रायडन कार्स, जोफ्रा आर्चर

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , Ashes , Will Jacks , Mark Wood

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD