Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

अनियंत्रित ट्रक ने ऑटो और बाइक को मारी टक्कर, पांच की मौत

Hadsa, Hadsa India, Accident, Road Accident
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मोतिहारी , 30 Nov 2025

Last updated on: Dec 01, 2025, 18:18 IST

बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के कोटवा थाना क्षेत्र में रविवार को एक ट्रक ने ऑटो और बाइक में टक्कर मार दी, जिससे पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हो गए। पुलिस के मुताबिक, यह हादसा राष्ट्रीय राजमार्ग 27 के कोटवा दीपाऊ मोड़ के पास हुआ है। बताया जाता है कि ट्रक का चालक अपने वाहन को कट के पास मोड़ने की कोशिश कर रहा था। 

इसी दौरान ट्रक ने ऑटो और बाइक को टक्कर मार दी, जिससे घटनास्थल पर ही पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हो गए। कोटवा के थाना प्रभारी प्रत्यूष कुमार विक्की ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई। स्थानीय लोगों ने बताया कि चालक ने घटना के दौरान ट्रक से अपना नियंत्रण खो दिया था, जिस कारण कुछ अन्य वाहनों को भी अपनी चपेट में ले लिया। 

उन्होंने बताया कि इस दुर्घटना में पांच लोगों की मौत हो गई है। पुलिस ने सभी शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी के सदर अस्पताल में भेज दिया है, जबकि घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों में दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। मृतकों की पहचान अब तक नहीं हुई है। 

उनकी पहचान की कोशिश की जा रही है। इधर, घटना के बाद एनएच पर जाम की स्थिति बन गई, जिससे वाहनों की लंबी कतार लग गई। इस दौरान आक्रोशित लोगों ने सड़क भी जाम कर दी। लोगों का आरोप है कि आए दिन यहां हादसे होते रहते हैं, लेकिन प्रशासन कोई उपाय नहीं कर रहा है। पुलिस लोगों को समझाने की कोशिश कर रही है।

 

Tags: Hadsa , Hadsa India , Accident , Road Accident

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD