Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

विराट कोहली के नाम दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सर्वाधिक वनडे शतक, सचिन और वॉर्नर को पछाड़ा

Virat Kohli, Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, 1st ODI
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

रांची , 30 Nov 2025

Last updated on: Dec 01, 2025, 18:14 IST

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला रांची में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में विराट कोहली ने वनडे में फिर से अपनी बादशाहत दिखाते हुए शतक लगा दिया है। कोहली के वनडे करियर का यह 52वां शतक है। उन्होंने 102 गेंदों में अपना शतक पूरा किया। 

कोहली 120 गेंद पर 7 छक्के और 11 चौके की मदद से 135 रन बनाकर आउट हुए। विराट कोहली ने इस शतक के साथ दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे फॉर्मेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। कोहली ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 32वें मैच की 30वीं पारी में अपना छठा शतक लगाया, वे 8 अर्धशतक भी लगा चुके हैं। 

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे में कोहली के अब 1,639 रन हो गए हैं। उनका सर्वाधिक स्कोर नाबाद 160 रन है। विराट ने सचिन तेंदुलकर और ऑस्ट्रेलिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा। सचिन और वॉर्नर दोनों ने वनडे में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 5-5 शतक लगाए हैं। 

सचिन ने 1991 से 2011 के बीच 57 मैचों की 57 पारियों में 5 शतक और 8 अर्धशतक लगाते हुए 2,001 रन बनाए। वनडे करियर की तेंदुलकर की सर्वश्रेष्ठ पारी (नाबाद 200) भी दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ ही आई थी। सचिन का ये दोहरा शतक अंतरराष्ट्रीय वनडे करियर का पहला दोहरा शतक था।  

डेविड वॉर्नर ने 2009 से 2023 के बीच दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 30 वनडे मैचों की 30 पारियों में 1,255 रन बनाए हैं। इसमें 5 शतक और 5 अर्धशतक शामिल हैं। विराट कोहली वनडे फॉर्मेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज हैं। उनके बाद सचिन तेंदुलकर (49 शतक) और रोहित शर्मा (33 शतक) का स्थान है। 

 

Tags: Virat Kohli , Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , 1st ODI

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD