Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

शाहिद अफरीदी को पछाड़कर रोहित शर्मा बने वनडे फॉर्मेट में 'सिक्सर किंग'

Rohit Sharma, Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

रांची , 30 Nov 2025

Last updated on: Dec 01, 2025, 16:13 IST

रोहित शर्मा वनडे फॉर्मेट में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। रोहित शर्मा ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम में 57 रन की पारी खेली। इस दौरान उनके बल्ले से 3 छक्के और 5 चौके निकले। इसी के साथ रोहित शर्मा ने वनडे क्रिकेट में सर्वाधिक छक्के लगाने के मामले में पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर शाहिद अफरीदी का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

शाहिद अफरीदी ने वनडे करियर के 398 मुकाबलों में 351 छक्के अपने नाम किए थे। वहीं, रोहित शर्मा 277 वनडे मुकाबलों में 352 छक्के लगा चुके हैं। रोहित शर्मा ने वनडे क्रिकेट में 49.25 की औसत के साथ 11,427 रन अपने नाम किए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 33 शतक और 60 अर्धशतक निकले हैं। 

रोहित वनडे फॉर्मेट में 300 छक्के लगाने वाले तीन बल्लेबाजों में से एक हैं। रोहित-अफरीदी के अलावा, वनडे क्रिकेट में क्रिस गेल ने छक्कों का 'तिहरा शतक' लगाया है। क्रिस गेल ने साल 1999 से 2019 के बीच 301 वनडे मुकाबलों में 37.83 की औसत के साथ 10,480 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से 331 छक्के निकले, जबकि सनथ जयसूर्या ने 445 वनडे मुकाबलों में 270 छक्के लगाए। 

इस लिस्ट में भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी पांचवें स्थान पर मौजूद हैं, जिन्होंने 350 मुकाबलों में 229 छक्के जड़े। भारतीय टीम साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज 0-2 से गंवाने के बाद इस मुकाबले में उतरी है। भारतीय टीम की कोशिश सीरीज के इस पहले मैच को जीतकर 1-0 से बढ़त हासिल करने की है। 

भारतीय टीम टेस्ट सीरीज का बदला वनडे सीरीज के साथ लेना चाहती है। रांची के इस मैदान पर विशाल स्कोर बनाना बेहद मुश्किल है। ऐसा सिर्फ 1 ही बार हुआ, जब कोई टीम इस मैदान पर एक पारी में 300 का आंकड़ा छू सकी है। यहां 270 रन का टारगेट चेज करना भी आसान नहीं रहा है। दोनों देशों के बीच अब तक 94 वनडे मैच खेले गए हैं, जिसमें साउथ अफ्रीका ने 51 मुकाबले जीते, जबकि 40 मैच भारत के नाम रहे। इनके अलावा, 3 मुकाबले बेनतीजा रहे हैं।

 

Tags: Rohit Sharma , Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD