Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां

 

डीके शिवकुमार से कोई मतभेद नहीं, 2028 के चुनाव के लिए मिलकर करेंगे काम : सिद्दारमैया

Siddaramaiah, Indian National Congress, Congress, All India Congress Committee, Karnataka, Bengaluru, DK Shivakumar
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

बेंगलुरु , 29 Nov 2025

Last updated on: Nov 29, 2025, 18:07 IST

कर्नाटक में सीएम पद को लेकर चल रही खींचतान के बीच शनिवार को मुख्यमंत्री   सिद्दारमैया और उप मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने संयुक्त रूप से कहा कि हमारे बीच कोई मतभेद नहीं है। हम एक हैं और 2028 के विधानसभा चुनावों के लिए मिलकर काम करेंगे। दरअसल सीएम  सिद्दारमैया ने डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार को बेंगलुरु स्थित अपने सरकारी आवास पर डीके शिवकुमार को नाश्ते पर बुलाया था। 

उप मुख्यमंत्री ने ब्रेकफास्ट की टेबल पर सीएम से कुछ देर चर्चा की। इसके बाद दोनों ने संयुक्त प्रेस वार्ता की। सीएम सिद्दारमैया ने कहा, "हम साथ हैं। हमारे बीच कोई मतभेद नहीं है। हाल के दिनों में कुछ कन्फ्यूजन पैदा हुआ है, इसलिए हम साथ बैठे और चर्चा की। हमारा मकसद 2028 के विधानसभा चुनाव और आगामी निकाय चुनाव जीतना है। 

हमने एक दूसरे से अपनी स्ट्रैटेजी पर चर्चा की। जैसे हमने 2023 के असेंबली इलेक्शन के दौरान साथ काम किया, वैसे ही हम भविष्य में भी साथ काम करते रहेंगे। हमारे बीच अभी कोई मारभेद नहीं है और भविष्य में भी नहीं होगा। हम साथ मिलकर आगे बढ़ेंगे।" जब उनसे दिया हुआ वचन निभाने के बारे में पूछा गया, तो सिद्दारमैया ने कहा, यह दिया हुआ वचन क्या है? मैंने हमेशा कहा है कि हाईकमान जो भी तय करेगा, हम उसे मानेंगे।

पावर शेयरिंग पर सवालों का जवाब देते हुए सिद्दारमैया ने कहा, "हाईकमान जो भी कहेगा, हम मानेंगे। आप समझें या न समझें, हम आपके हर सवाल का जवाब नहीं दे सकते।" उन्होंने दोहराया कि हमारी एकता बनी रहेगी। हम साथ हैं। मुख्यमंत्री ने कहा, असेंबली का विंटर सेशन पास आ रहा है, इसलिए हाईकमान ने हमसे कोई भी कन्फ्यूजन दूर करने को कहा है। 

अब कोई कन्फ्यूजन नहीं होगा और कल से भी नहीं होगा। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स ने कन्फ्यूजन पैदा किया है।" जब एमएलए के दिल्ली जाने के बारे में पूछा गया तो सिद्दारमैया ने कहा, "मैंने कैबिनेट में फेरबदल की बात की थी। इसका मतलब यह नहीं है कि वे लीडरशिप के खिलाफ हैं। कई एमएलए ने दिल्ली से लौटने के बाद मुझसे बात की है और दिल्ली जाने के अपने कारण बताए।"

ब्रेकफास्ट मीटिंग की जानकारी देते हुए सिद्दारमैया ने कहा, "ब्रेकफास्ट अच्छा था। डिप्टी सीएम शिवकुमार, लीगल एडवाइजर एएस पोन्नन्ना और मैं मौजूद थे। हमने ब्रेकफास्ट के दौरान कुछ भी डिस्कस नहीं किया। हमने सिर्फ नाश्ता किया। एआईसीसी जनरल सेक्रेटरी केसी वेणुगोपाल ने दो दिन पहले पोन्नन्ना को फोन करके बताया था कि हमें ब्रेकफास्ट मीटिंग करनी चाहिए।"

सिद्धारमैया ने कहा कि उन्होंने शिवकुमार को भी फोन किया। असल में शिवकुमार ने जोर दिया कि मैं डिनर के लिए उनके घर आऊं। मैंने उनसे कहा कि मुझे ब्रेकफास्ट मीटिंग होस्ट करने के लिए कहा गया है और मैं किसी और दिन उनके घर आऊंगा। असेंबली के आगामी विंटर सेशन के बारे में सीएम ने कहा, "हम विपक्ष का अच्छे से सामना करेंगे, चाहे वह भाजपा हो या जनता दल (सेक्युलर)। 

झूठा प्रोपेगेंडा फैलाना उनकी आदत है। डिप्टी सीएम शिवकुमार और मैं उनका अच्छे से सामना करेंगे और हमने इसके लिए एक स्ट्रैटेजी बनाई है।" विपक्ष के इस दावे पर कि वे नो-कॉन्फिडेंस मोशन लाएंगे, सिद्दारमैया ने कहा, "हमारे पास 142 की संख्या है। उनके पास सिर्फ 64 हैं। यह नामुमकिन है। जनता दल (सेक्युलर) के पास सिर्फ 18 एमएलए हैं। 

कुल मिलाकर वे 82 हैं। नो-कॉन्फिडेंस मूव एक बेकार की कोशिश होगी। जो भी हमारे रास्ते में आएगा, हम उसका सामना करेंगे।" सीएम सिद्दारमैया ने कहा कि कोई भी एमएलए और मंत्री सरकार के खिलाफ नहीं है। डिप्टी सीएम शिवकुमार ने भी सीएम सिद्दारमैया के साथ एकता का संदेश दोहराया। उन्होंने कहा, "जहां तक ​​लीडरशिप का सवाल है, हम पार्टी हाईकमान की बात मानेंगे। पार्टी हमसे जो भी कहेगी, हम उसे लागू करेंगे। हम पार्टी के वफादार सिपाही हैं।"

 

Tags: Siddaramaiah , Indian National Congress , Congress , All India Congress Committee , Karnataka , Bengaluru , DK Shivakumar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD