Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

द्रौपदी मुर्मू लखनऊ में ब्रह्म कुमारी की 2025-26 की सालाना थीम ‘विश्व एकता और विश्वास के लिए मेडिटेशन’ के शुभारंभ समारोह में शामिल हुईं

Droupadi Murmu, President of India, President, Indian President, Rashtrapati, Yogi Adityanath, Lucknow, Chief Minister of Uttar Pradesh, Brahma Kumaris, Meditation For World Unity And Trust
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

लखनऊ , 28 Nov 2025

Last updated on: Nov 29, 2025, 14:13 IST

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू उत्तर प्रदेश के लखनऊ में 28 नवंबर, 2025 को ब्रह्म कुमारी की 2025-26 की सालाना थीम ‘विश्व एकता और विश्वास के लिए मेडिटेशन’ के शुभारंभ समारोह में शामिल हुईं। इस मौके पर राष्ट्रपति ने कहा कि आज के समय में विज्ञान और प्रौद्योगिकी के दम पर इंसानियत ने बहुत तरक्की की है। 

आज का जमाना सूचना प्रौद्योगिकी, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन और स्पेस एक्सप्लोरेशन का है। इन बड़े बदलावों ने मानव के जीवन को अधिक आसान, सुंगम और संसाधन संपन्न बना दिया है। आज का इंसान पहले से कहीं अधिक पढ़ा-लिखा और तकनीकी रूप से सक्षम है और उसके पास आगे बढ़ने के अनेक अवसर हैं। 

लेकिन समाज में तकनीकी उन्नति के साथ-साथ तनाव, मानसिक असुरक्षा, अविश्वास और एकाकीपन भी है। ऐसे में, यह जरूरी है कि हम केवल आगे बढ़ने की ही नहीं, बल्कि स्वयं के भीतर झांकने की यात्रा भी प्रारंभ करें। जब हम एक पल के लिए रुकते हैं और खुद से बात करते हैं, तो हमें एहसास होता है कि शांति और खुशी किसी बाहरी चीज में नहीं, बल्कि हमारे अंदर ही है। 

जब आध्यात्मिक चेतना जागती है, तो प्यार, भाईचारा, दया और एकता अपने आप जीवन का हिस्सा बन जाते हैं। एक शांत और स्थिर मन समाज में शांति के बीज बोता है, और वहीं से दुनिया में शांति और एकता की नींव रखी जाती है। एक मजबूत भावना वैश्विक एकता की अवधारणा को पूरा करने की नींव है।

राष्ट्रपति ने विश्व शांति, मानवीय मूल्यों, महिला सशक्तिकरण, आध्यात्मिक जागृति, शिक्षा और ध्यान के क्षेत्रों में ब्रह्म कुमारी के प्रेरणा देने वाले प्रयासों की सराहना की। उन्होंने विश्वास जताया कि इस संगठन की सभी बहनें और भाई एक बेहतर, शांतिपूर्ण और भरोसेमंद दुनिया बनाने में अहम भूमिका निभाते रहेंगे।

राष्ट्रपति ने विश्व शांति, मानवीय मूल्यों, महिला सशक्तिकरण, आध्यात्मिक जागृति, शिक्षा और ध्यान के क्षेत्रों में ब्रह्म कुमारी के प्रेरणा देने वाले प्रयासों की सराहना की। उन्होंने विश्वास जताया कि इस संगठन की सभी बहनें और भाई एक बेहतर, शांतिपूर्ण और भरोसेमंद दुनिया बनाने में अहम भूमिका निभाते रहेंगे।

 

Tags: Droupadi Murmu , President of India , President , Indian President , Rashtrapati , Yogi Adityanath , Lucknow , Chief Minister of Uttar Pradesh , Brahma Kumaris , Meditation For World Unity And Trust

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD