Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

श्रुति चौधरी ने यमुना जल परियोजनाओं में तेजी लाने की, की मांग

केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री की अध्यक्षता मे नोएडा में ऊपरी यमुना पुनरीक्षण समिति की 9वीं बैठक हुई आयोजित

Shruti Choudhary, Haryana, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Haryana, CR Paatil, Chandrakant Raghunath Paatil
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नोएडा , 27 Nov 2025

Last updated on: Nov 28, 2025, 15:58 IST

हरियाणा की सिंचाई एवं जल संसाधन मंत्री श्रीमती श्रुति चौधरी ने कहा कि ऊपरी यमुना पुनरीक्षण समिति से जुड़े सभी अंतर्राज्यीय जल परियोजनाओं की प्रगति को तेज करना बेहद जरूरी है। उन्होंने 1994 के जल-बंटवारा समझौते यमुना जल प्रबंधन तथा रेणुका, किशाऊ और लखवार जैसी महत्वपूर्ण परियोजनाओं की धीमी गति पर चिंता जताई। 

इन परियोजनाओं के समय पर पूर्ण होने से हरियाणा और दिल्ली की भविष्य की जल आवश्यकताओं की पूर्ति सुनिश्चित हो सकेगी। केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री श्री सी. आर. पाटिल की अध्यक्षता में नोएडा सेक्टर 62 में आयोजित ऊपरी यमुना पुनरीक्षण समिति की 9वीं बैठक मे सिंचाई एवं जल संसाधन मंत्री श्रीमती श्रुति चौधरी ने यह बात कही।

उन्होंने कहा कि किशाऊ परियोजना उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के बीच विद्युत घटक की लागत साझेदारी को लेकर विवाद के कारण रुकी हुई है। उन्होंने इस मुददे के समाधान के लिए सभी संबंधित राज्यों की संयुक्त बैठक जल्द आयोजित करने का आग्रह किया ताकि परियोजना को आगे बढ़ाया जा सके।

इस अवसर पर उतर प्रदेश के जल शक्ति मंत्री श्री स्वतंत्र देव सिंह, उत्तराखंड के सिंचाई मंत्री श्री सतपाल जी महाराज, राजस्थान के सिंचाई मंत्री श्री सुरेश सिंह रावत और दिल्ली के सिंचाई मंत्री श्री प्रवेश साहिब सिंह सिंह भी मौजूद रहे। बैठक में मंत्री श्रीमती श्रुति चौधरी ने रेणुका और लखवार परियोजनाओं की नियमित निगरानी के लिए उच्च-स्तरीय मासिक समीक्षा बैठकें कराने का भी सुझाव दिया। 

उन्होंने कहा कि इन परियोजनाओं के समय पर पूरा होने से हरियाणा और दिल्ली दोनों की भविष्य की जल आवश्यकताओं को पूरा करने में मदद मिलेगी। मंत्री ने उम्मीद जताई कि समिति द्वार इन सुझावों पर गंभीरतापूर्वक विचार करके आवश्यक कदम जल्द उठाए जाएंगे। 

उन्होंने कहा कि यमुना जल परियोजनाओं में तेजी आने से प्रदेश में पानी की उपलब्धता बढ़ेगी और पेयजल आपूर्ति से लेकर सिंचाई तक कई महत्वपूर्ण क्षेत्रों को लाभ होगा।

 

Tags: Shruti Choudhary , Haryana , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Haryana , CR Paatil , Chandrakant Raghunath Paatil

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD