Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां

 

श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी की शहादत को समर्पित पंजाब विधानसभा के विशेष सत्र में राजनीतिक चर्चा छेड़कर “आप” सरकार ने की गुरमत की बेअदबी: इकबाल सिंह लालपुरा

Vineet Joshi, Iqbal Singh Lalpura, BJP, BJP Punjab, Bharatiya Janata Party, BJP, Fateh Jang Singh Bajwa, Jagdeep Singh Cheema, Jaibans Singh
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 27 Nov 2025

Last updated on: Nov 28, 2025, 13:40 IST

श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी के 350वें शहीदी दिवस को समर्पित पंजाब विधानसभा के विशेष सत्र में, “आप” सरकार द्वारा गुरु साहिब के जीवन और दर्शन से हटकर राजनीति करने को भारतीय जनता पार्टी  के राष्ट्रीय संसदीय बोर्ड के सदस्य और राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व चेयरमैन, सरदार इकबाल सिंह लालपुरा ने गुरमत की बेअदबी और मर्यादा का उल्लंघन बताया है।

चंडीगढ़ में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान लालपुरा ने मान सरकार पर तीखे प्रहार किए। इस मौके पर पंजाब भाजपा के उपाध्यक्ष फतह जंग बाजवा, सीनियर नेता जगदीप सिंह चीमा, मुख्य प्रवक्ता कर्नल जैबंस सिंह, प्रदेश मीडिया प्रमुख विनीत जोशी और पूर्व डीएसपी बलविंदर सिंह सेखों भी मौजूद थे।

लालपुरा ने कहा कि “तिलक जंजू दे राखे” श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी ने मानवता की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व समर्पित किया था, लेकिन इस विशेष दिवस पर “आप” सरकार ने शहादत के मूल संदेश—गुरु साहिब के जीवन, दर्शन, धार्मिक स्वतंत्रता, मानव अधिकार और अत्याचारों के विरुद्ध डटकर खड़े होने के इतिहास—की चर्चा करने की बजाय राजनीतिक तीर चलाने को प्राथमिकता दी।

उन्होंने कहा कि मान सरकार ने इस सत्र को “राजनीतिक बयानबाज़ी का मंच” बना दिया और इस महत्वपूर्ण अवसर की गरिमा को ठेस पहुंचाई। इस सत्र का उद्देश्य सिख इतिहास के इस महान अध्याय को सम्मानपूर्वक याद करना था, परंतु आरोप–प्रत्यारोप और राजनीतिक भाषणों ने इस पवित्र दिवस की मर्यादा नहीं रखी।

लालपुरा ने कहा कि गुरु साहिब की शहादत का संदेश — अदब, सहनशीलता और सत्य के लिए खड़े होने का है, पर “आप” सरकार का रवैया गुरु साहिब के दर्शन से पूरी तरह भटकाव था।

➖ अमन अरोड़ा ‘अज्ञानी’, गलत बयानबाज़ी की: लालपुरा

लालपुरा ने कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा पर सीधा निशाना साधते हुए उन्हें “अज्ञानी” बताया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के शामिल न होने संबंधी बयान देने वाले अरोड़ा के पास “तथ्यों का कोई आधार नहीं” और शायद “जपुजी साहिब की पाँच पउड़ियाँ भी उन्हें ज़ुबानी याद नहीं होंगी।”

उन्होंने कहा कि शहीदी दिवस के अवसर पर अरोड़ा द्वारा दिए गए बयानों से स्पष्ट होता है कि उन्हें गुरबाणी, गुरुघर और इतिहास की कोई समझ नहीं, और उनकी यह अज्ञानता बेनकाब हो गई है। लालपुरा ने कहा कि अरोड़ा को गुरु तेग बहादुर साहिब जी के जीवन, शहादत और दर्शन का ज्ञान नहीं, इसी कारण उनके बयान अज्ञानतापूर्ण और बेअदबी वाले थे।

➖ “प्रधानमंत्री मोदी सिख धर्म का प्रचार करते आ रहे हैं”

लालपुरा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सिख धर्म के प्रसार और गुरु परंपरा के सम्मान के लिए निरंतर कार्य करते रहे हैं। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी पहले भी दिल्ली सीस गंज साहिब में शहादत दिवस के कार्यक्रम में शामिल हो चुके हैं, पटना साहिब में विशेष रूप से उपस्थित हुए और कई मौकों पर गुरु तेग बहादुर साहिब जी की कृपा एवं बलिदान को याद किया है।

लालपुरा ने कहा कि मान सरकार को प्रधानमंत्री की उपस्थिति पर गलत बयानबाज़ी करने की बजाय यह समझना चाहिए कि शहादत दिल्ली में हुई थी और पवित्र शीश कुछ दिनों बाद आनंदपुर साहिब लाया गया था। दोनों स्थानों पर कार्यक्रम होना सम्मान की बात होती, लेकिन “आप” सरकार ने इतिहास की जानकारी के अभाव में इस तथ्य को अनदेखा किया।

➖ “आप सरकार ने गुरु साहिब के दर्शन को भुलाकर केवल पंजाब की राजनीति को केंद्र में रखकर बयान दिए”

लालपुरा ने कहा कि 350वें शहीदी दिवस के विशेष सत्र में “आप” ने सिर्फ राजनीतिक मुद्दों पर बात की, जबकि गुरु साहिब की बाणी, जीवन-दर्शन और मानवता को दिए संदेश पर एक बार भी गंभीरता से चर्चा नहीं की गई। उन्होंने कहा कि ऐसा रवैया न तो संगत को स्वीकार है और न ही यह गुरुघर की मर्यादा के अनुरूप है।

 

Tags: Vineet Joshi , Iqbal Singh Lalpura , BJP , BJP Punjab , Bharatiya Janata Party , BJP , Fateh Jang Singh Bajwa , Jagdeep Singh Cheema , Jaibans Singh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD