Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ प्रधानमंत्री ने महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया के केंद्र में स्थापित करने का किया कार्य : नायब सिंह सैनी 1000 रुपये की सहायता बहुत कम और बहुत देर से उठाया गया कदम : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस : कॉनराड संगमा सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर, बदलेगा दौर’ पदयात्रा का पांचवां दिन : नशे के संकट और AAP सरकार के टूटे वादों की खुली पोल भारत की ब्लू इकोनॉमी विकास के एक शक्तिशाली इंजन के रूप में उभर रही है : पीयूष गोयल एलपीयू की छात्रा पूजा सिंह ने नेशनल रिकॉर्ड और एशियन यू-20 गोल्ड जीतकर भारतीय एथलेटिक्स का इतिहास फिर से लिखा द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रीय जनजातीय विकास सम्मेलन का उद्घाटन किया दलविंदरजीत सिंह ने एस.आई.आर. के संशोधित कार्यक्रम संबंधी राजनीतिक दलों के साथ की बैठक ‘मेरी रसोई’ योजना से जरूरतमंद परिवारों को मिला बल : ब्रम शंकर जिम्पा ई-वेस्ट संग्रहण अभियान के अंतर्गत 1500 किलोग्राम इलेक्ट्रॉनिक कचरा वैज्ञानिक रिसाइक्लिंग हेतु भेजा गया : आशिका जैन भारत के युवाओं को नौकरी खोजने वाले नहीं, रोजगार सृजक बनना चाहिए : गुलाब चंद कटारिया पंजाब में इस बार बनेगी डबल इंजन की भाजपा सरकार : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने स्वर्गीय चौधरी भजनलाल की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

 

ग्लोरिया ग्रैहम : हॉलीवुड के सुनहरे दौर की एक रहस्यमयी स्टार, जिनकी ताकत थी संवाद अदायगी

Hollywood
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 27 Nov 2025

Last updated on: Nov 28, 2025, 12:15 IST

हॉलीवुड के गोल्डन एज में कई चेहरे चमके, कई फीके पड़े, और कुछ ऐसे भी थे जो पर्दे से उतरने के बाद और भी गहरे रंग छोड़ गए। 28 नवंबर 1923 को लॉस एंजिल्स में जन्मी ग्लोरिया ग्रैहम इन्हीं में से एक थीं। वे सिर्फ एक अदाकारा नहीं थीं, बल्कि अमेरिकी सिनेमा की उस परंपरा का हिस्सा थीं जिसमें भावनाएं चेहरे पर नहीं, आंखों के जरिए बयां की जाती थीं। 

40 और 50 के दशक में उभरी फिल्म-नोयर (निराशावाद, अस्तित्ववाद और कालेपन को दर्शाती 1940 और 1950 के दशक की हॉलीवुड फिल्मों की एक शैली) की दुनिया में, ग्लोरिया का नाम रहस्य, मासूमियत और उलझन का प्रतीक बन गया। उनका जन्म एक ऐसे परिवार में हुआ जो मंच की रोशनी से दूर नहीं था। 

मां एक थिएटर अभिनेत्री थीं, और वही थिएटर की हवा ग्लोरिया की पहली 'स्कूलिंग' थी। यही तथ्य रॉबर्ट जे लेंट्ज की जीवनी 'ग्लोरिया ग्रैहम: बैड गर्ल ऑफ फिल्म नोयर' में भी विस्तार से मिलता है, जहां बताया गया कि बचपन में ही ग्लोरिया ने मंच की भाषा, गहराई और अभिनय की बारीकियां सीख ली थीं। 

उनकी आवाज को नियंत्रित करने का तरीका, रुक-रुक कर संवाद अदायगी और चेहरे की हल्की-सी कंपन से भाव जगाने की क्षमता सब थिएटर से ही आई थी। यही कौशल लेकर वे हॉलीवुड पहुंचीं, जहां एक ओर अवसर था, वहीं दूसरी ओर स्टूडियो सिस्टम की कठोर सीमाएं। कई किताबों, खासकर लेंट्ज की जीवनी और पीटर टर्नर की पुस्तक 'फिल्म स्टार्स डोंट डाइ इन लिवरपूल' में यह उल्लेख है कि ग्लोरिया शुरू से ही चुनौतीपूर्ण भूमिकाएं चाहती थीं। 

वे सिर्फ सजावटी या सतही पात्र नहीं, बल्कि गहरे और संवेदनाओं से भरे किरदार तलाशती थीं। लेकिन स्टूडियो अक्सर उन्हें "रहस्यमयी महिला" जैसे सांचे में ढालने की कोशिश करता। ग्लोरिया अंदर ही अंदर इस सीमित छवि से टूटती रहीं, लेकिन पर्दे पर वही दर्द एक अनोखी चमक बनकर दिखाई देता था।

उनकी शुरुआती फिल्मों 'इट्स अ वंडरफुल लाइफ' (1946), 'क्रॉसफायर' (1947) और 'इन अ लवली प्लेस' (1950) ने उनके अभिनय की कई परतों को खोला। पर असली पहचान बनी 1952 की 'द बैड एंड द ब्युटिफुल' से, जिसके लिए उन्हें एकेडमी अवॉर्ड (ऑस्कर) मिला। यह उनकी प्रतिभा की वैश्विक स्वीकृति थी। 

लेकिन ऑस्कर के बाद भी करियर वैसा स्थिर नहीं रहा जैसा अक्सर होता है। इसके पीछे कारण थे उनकी निजी जिंदगी के विवाद, रिश्तों की उलझनें, और हॉलीवुड में बन चुकी छवि। उनके अभिनय की एक खूबी यह थी कि वे अपने चरित्रों को सिर्फ निभाती नहीं थीं, बल्कि उनमें छोटी-छोटी भावनाओं को बुन देती थीं। 

जैसे होंठों का हल्का कांपना, नजर का एक पल को ठहर जाना, या संवाद के बीच गहरी लेकिन अनिश्चित चुप्पी। इन्हीं बारीकियों को कई जीवनी-लेखक उनके "अंदरूनी संघर्षों का सिनेमाई रूप" कहते हैं। 5 अक्टूबर 1981, ग्लोरिया का निधन हो गया, लेकिन हॉलीवुड अब भी उन्हें फिल्म-नोयर जैसी कई शैलियों को नया आयाम देने के लिए याद करता है।

 

Tags: Hollywood

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD