Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें ब्रह्मज्ञान को व्यवहार में उतारकर ही जीवन को सार्थक बनाये सी जी सी यूनिवर्सिटी मोहाली में नए अकादमिक सत्र का शुभारंभ मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी

 

नियंत्रक संचार लेखा पंजाब ने जीवन प्रमाण पत्र अपडेट करने और जागरूकता गतिविधियों के लिए पेंशनभोगियों के कल्याण शिविर का किया आयोजन

Controller of Communication Accounts, CCA, Punjab Telecom Circle, VN Tandon, Chandigarh
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 26 Nov 2025

Last updated on: Nov 27, 2025, 15:29 IST

संचार मंत्रालय, भारत सरकार के दूरसंचार विभाग के अंतर्गत आने वाले कार्यालय, नियंत्रक संचार लेखा (सीसीए) पंजाब टेलीकॉम सर्कल, चंडीगढ़ द्वारा चंडीगढ़ में पेंशनर्स कल्याण शिविर का आयोजन किया गया। 1 से 30 नवंबर 2025 तक आयोजित नेशन वाइड डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट कैंपेन 4.0 के तहत आयोजित यह शिविर पेंशनरों की सुविधा और कल्याण को समर्पित था। इस पहल का उद्देश्य लाइफ सर्टिफिकेट अपडेट की प्रक्रिया को सरल बनाना, स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता बढ़ाना और पेंशनरों को साइबर सुरक्षा व बैंकिंग जागरूकता से जोड़ना था।

शिविर का उद्घाटन और संचालन पंजाब के नियंत्रक संचार लेखा (सीसीए) श्री वी. एन. टंडन द्वारा किया गया। अपने उद्घाटन भाषण में श्री टंडन ने आश्वस्त किया कि विभागीय सेवाओं को पेंशनरों के दरवाजे तक पहुंचाने तथा उनकी सुविधा और कल्याण बढ़ाने के लिए ऐसे जनकल्याण शिविर नियमित रूप से आयोजित किए जा रहे हैं और आगे भी होते रहेंगे। संयुक्त नियंत्रक, डॉ. मंदीप सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि कार्यालय माननीय प्रधानमंत्री के इस संकल्प से प्रेरित है कि हर निर्णय और हर कदम लोगों के जीवन को बेहतर बनाने की दिशा में होना चाहिए। 

उन्होंने कहा कि कार्यालय पेंशनरों की सेवा सर्वोत्तम तरीके से करता रहेगा और इसके लिए प्रतिबद्ध है। शिविर में डीजीटल लाइफ सर्टिफिकेट (जीवन प्रमाण) बनाने और जमा करने के लिए विशेष काउंटर स्थापित किया गया, जिससे पेंशनरों को कई कार्यालयों के चक्कर लगाए बिना सुविधा मिल सके।

कल्याण पहल के तहत, फोर्टिस अस्पताल, चंडीगढ़ के सहयोग से स्वास्थ्य वार्ता का आयोजन किया गया। यूरोलॉजी और न्यूरोलॉजी विभाग के वरिष्ठ चिकित्सकों ने पेंशनरों को स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी दी और उनसे संवाद किया।बढ़ते ऑनलाइन धोखाधड़ी और साइबर अपराधों को ध्यान में रखते हुए, कार्यालय ने चंडीगढ़ पुलिस साइबर सेल के सहयोग से साइबर सुरक्षा जागरूकता सत्र आयोजित किया। 

सत्र में पेंशनरों को सुरक्षित डिजिटल बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग के सुरक्षित उपयोग और साइबर धोखाधड़ी से बचाव के तरीकों के बारे में जानकारी दी गई।योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से विशेष सत्र आयोजित किया गया, जिसमें विशेषज्ञ प्रशिक्षक ने योग के लाभ और उसके अभ्यास के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दर्शाते हुए, कार्यालय ने हरित जागरूकता फैलाने और पेंशनरों तथा हितधारकों को पौधा वितरण करने की पहल की, जिससे सामूहिक रूप से स्वस्थ और हरित भविष्य की दिशा में प्रेरित किया जा सके। इस कार्यक्रम में पेंशनरों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। 

सीसीए कार्यालय ने पेंशनरों के कल्याण, सुविधा और डिजिटल सशक्तिकरण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई और बताया कि आगे भी ऐसे जनकल्याण कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जाते रहेंगे।

 

Tags: Controller of Communication Accounts , CCA , Punjab Telecom Circle , VN Tandon , Chandigarh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD