Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

रानी चटर्जी ने शेयर की सेट की तस्वीरें, मांग में सिंदूर और गले में मंगलसूत्र देख फैंस हुए दीवाने

Bhojpuri, Entertainment, Actor, Cinema, Hindi Films, Movie, Bhojpuri Film, Rani Chatterjee
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 26 Nov 2025

Last updated on: Nov 27, 2025, 12:59 IST

भोजपुरी सिनेमा की मशहूर अभिनेत्री रानी चटर्जी अपने अभिनय के साथ सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अपने प्रशंसकों का दिल जीतती रहती हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी फिल्म 'यूपी वाली और बिहार वाली' की शूटिंग खत्म की है। अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर पोस्ट की, जिसमें वे नारंगी रंग की साड़ी पहने नजर आ रही हैं। 

अपने लुक को पूरा करने के लिए उन्होंने मांग में सिंदूर और गले में मंगलसूत्र के साथ हल्का मेकअप किया है। ये फोटोज एक्ट्रेस के फिल्म सेट की हैं। रानी इन तस्वीरों में सोलह श्रृंगार किए हुए बेहद प्यारी लग रही हैं। रानी ने तस्वीर पोस्ट कर गाना 'कहे नहीं केहलु पहिले' ऐड किया है। रानी के लुक की चर्चा उनके फैंस भी कर रहे हैं। 

तस्वीरें पोस्ट कर रानी ने पुराने दिनों को याद करते हुए लिखा, "दिल बड़ा तो तू बड़ा।" रानी के लुक की तारीफ करते हुए एक यूजर ने लिखा, "बहुत प्यारी लग रही हैं आप, अब आप भी शादी कर लीजिए और अपने पति के लिए व्रत रखिए।" रानी चटर्जी ने भोजपुरी सिनेमा में अपनी मेहनत और प्रतिभा से एक अलग मुकाम हासिल किया है। 

वह सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय रहती हैं और अक्सर अपने फैंस के साथ अपनी जिंदगी के खास पल साझा करती हैं। अभिनेत्री की हाल में कुछ फिल्में रिलीज हो चुकी हैं, और कुछ रिलीज होनी बाकी हैं। फिलहाल, अभिनेत्री फिल्म 'यूपी वाली और बिहार वाली' की शूटिंग को लेकर व्यस्त हैं। फिल्म की शूटिंग अब खत्म हो गई है। 

इस बात की जानकारी अभिनेत्री ने खुद पोस्ट के जरिए दी थी। मंजुल ठाकुर द्वारा निर्देशित फिल्म 'यूपी वाली-बिहार वाली' में स्टारकास्ट बड़ी दिलचस्प है। इसमें रानी और संजना के अलावा प्रशांत सिंह, आलोक सिंह राजपूत, ललित उपाध्याय, विद्या सिंह, स्वेता वर्मा और गोपाल चौहान जैसे स्टार्स नजर आएंगे। इसके अलावा, उनकी 'जानम' और 'बैरी बहुरिया' भी रिलीज हो चुकी है।

 

Tags: Bhojpuri , Entertainment , Actor , Cinema , Hindi Films , Movie , Bhojpuri Film , Rani Chatterjee

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD