Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

भारतीय बल्लेबाजों का फ्लॉप शो, तीसरी बार दर्ज हुआ अनचाहा रिकॉर्ड

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Batsman, Bowler, India, South Africa, 2nd Test
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 26 Nov 2025

Last updated on: Nov 27, 2025, 12:54 IST

भारतीय टीम टेस्ट क्रिकेट में अपनी जमीन पर अजेय है। यह भ्रम लगातार टूट रहा है। दक्षिण अफ्रीका टेस्ट सीरीज इसका सबसे ताजा उदाहरण है। भारतीय बल्लेबाज और गेंदबाज दोनों ही इस सीरीज में फ्लॉप रहे। इसका परिणाम भारत को 2 टेस्ट मैचों की सीरीज में 0-2 की हार से उठाना पड़ा। 

इस सीरीज में बल्लेबाजों का प्रदर्शन बेहद खराब रहा। दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाजों के सामने भारतीय बल्लेबाज कोलकाता की स्पिन पिच हो या फिर गुवाहाटी की सपाट पिच, पूरी तरह फ्लॉप रहे। इस सीरीज में भारतीय बल्लेबाज एक भी शतक नहीं लगा सके। घरेलू टेस्ट सीरीज में यह सिर्फ तीसरा मौका है जब किसी भारतीय बल्लेबाज ने एक भी शतक नहीं लगाया।

1969-70 में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली गई 3 टेस्ट मैचों की सीरीज में कोई भी भारतीय बल्लेबाज शतक नहीं लगा सका था। इसके बाद 1995-96 में न्यूजीलैंड के खिलाफ ही 3 टेस्ट मैचों की सीरीज खेली गई थी। इस सीरीज में भी कोई भारतीय बल्लेबाज शतक नहीं लगा पाया था। पहली सीरीज ड्रा रही थी, जबकि दूसरी सीरीज भारत ने 1-0 से जीती थी। 

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 2025 में खेली गई 2 टेस्ट मैचों की सीरीज तीसरी ऐसी घरेलू सीरीज है जिसमें भारतीय बल्लेबाज शतक नहीं लगा सके। भारत को इस सीरीज में 0-2 से हार का सामना करना पड़ा। दक्षिण अफ्रीका टेस्ट सीरीज में भारत के शीर्ष बल्लेबाजों यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल और ऋषभ पंत सभी ने निराश किया। 

वाशिंगटन सुंदर 124 रन बनाकर भारत की तरफ से शीर्ष स्कोरर रहे। सीरीज में भारत की तरफ से 2 अर्धशतक लगे। गुवाहाटी टेस्ट की पहली पारी में जायसवाल और दूसरी पारी में जडेजा ने अर्धशतक लगाया। पहले टेस्ट में भारत की तरफ से कोई अर्धशतक नहीं लगा सका था।

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Batsman , Bowler , India , South Africa , 2nd Test

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD