Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट

 

भारतीय वैज्ञानिकों ने बनाया 'ऑन्कोमार्क' एआई फ्रेमवर्क, ये कैंसर को पढ़ने में सक्षम

Health, Study, Research, Researchers
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 26 Nov 2025

Last updated on: Nov 27, 2025, 12:47 IST

एस एन बोस नेशनल सेंटर फॉर बेसिक साइंसेज के वैज्ञानिकों ने एक अद्भुत आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) फ्रेमवर्क पेश किया है। ऐसा फ्रेमवर्क जो कैंसर के मॉलिक्यूलर “माइंड” को पढ़ने में सक्षम है।  विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने बुधवार को इसकी जानकारी दी। मंत्रालय ने कहा, “कैंसर सिर्फ बढ़ते ट्यूमर की बीमारी नहीं है यह कुछ छिपे हुए बायोलॉजिकल प्रोग्राम से चलता है जिन्हें कैंसर के हॉलमार्क कहा जाता है। 

ये हॉलमार्क बताते हैं कि हेल्दी सेल्स कैसे मैलिग्नेंट (घातक) बन जाते हैं: वे कैसे फैलते हैं, इम्यून सिस्टम को छकाते हुए इलाज से बच जाते हैं।” हालांकि दशकों से, चिकित्सक टीएनएम (ट्यूमर, नोड्स और मेटास्टेसिस) जैसे स्टेजिंग सिस्टम पर भरोसा करते रहे हैं, जो ट्यूमर के आकार और तेजी से फैलने की गति को दर्शाते हैं। 

वे अक्सर गहरी मॉलिक्यूलर कहानी को समझने में चूक जाते हैं। उदाहरण के लिए, ये सोचने का विषय है कि आखिर “एक ही” कैंसर स्टेज वाले दो मरीजों के नतीजे बहुत अलग क्यों हो सकते हैं। मंत्रालय ने कहा कि 'ऑन्कोमार्क' नाम का नया एआई फ्रेमवर्क कैंसर के मॉलिक्यूलर “माइंड” को पढ़ सकता है और उसके बिहेवियर का अनुमान लगा सकता है।

एस.एन. बोस की टीम का नेतृत्व डॉ. शुभाशीष हलधर और डॉ. देबयान गुप्ता कर रहे हैं- ने 14 तरह के कैंसर में 31 लाख सिंगल सेल्स का विश्लेषण करने के लिए ऑन्कोमार्क का इस्तेमाल किया। एस.एन. बोस, डिपार्टमेंट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी (डीएसटी) का एक स्वायत्तशासी संस्था है। रिसर्च टीम ने कृत्रिम “स्यूडो-बायोप्सी” बनाईं जो हॉलमार्क ट्यूमर (मूलभूत कार्यात्मक गुण जो कैंसर कोशिकाओं को एक सामान्य कोशिका से अलग बनाते हैं) की स्थिति को दिखाती हैं। 

इस बड़े डेटासेट से एआई को यह सीखने में मदद मिली कि मेटास्टेसिस, इम्यून इवेशन (जब प्रतिरक्षा प्रणाली किसी संक्रामक एजेंट के प्रति रिएक्ट करने में असमर्थ होती है) और जीनोमिक इनस्टेबिलिटी जैसे हॉलमार्क ट्यूमर के बढ़ने और थेरेपी रेजिस्टेंस (जारी इलाज के प्रति रिस्पॉन्स न करना) को बढ़ाने के लिए एक साथ कैसे काम करते हैं।

मंत्रालय ने कहा, “ऑन्कोमार्क, आंतरिक परीक्षण में 99 फीसदी से ज्यादा सटीक रहा और पांच अलग-अलग ग्रुप में इसका नतीजा 96 फीसदी से ऊपर रहा। इसे आठ बड़े डेटासेट के 20,000 मरीजों के सैंपल पर जांचा परखा गया। पहली बार, साइंटिस्ट असल में यह देख पाए कि कैंसर स्टेज बढ़ने के साथ हॉलमार्क एक्टिविटी कैसे बढ़ती है।”

नेचर जर्नल कम्युनिकेशंस बायोलॉजी में पब्लिश हुआ। इस नए फ्रेमवर्क ने बताया कि मरीज के ट्यूमर में कौन से हॉलमार्क एक्टिव हैं। यह डॉक्टरों को उन दवाओं की ओर गाइड कर सकता है जो सीधे उन प्रक्रियाओं को टारगेट करती हैं। मंत्रालय ने कहा कि यह उन आक्रामक कैंसर की पहचान करने में भी मदद कर सकता है जो स्टैंडर्ड स्टेजिंग में कम नुकसानदायक लग सकते हैं, जिससे पहले इंटरवेंशन में मदद मिलती है।

 

Tags: Health , Study , Research , Researchers

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD