Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

पंजाब सरकार पीड़ित परिवार को इंसाफ दिलाने के लिए वचनबद्ध : मोहिंदर भगत

पीड़ित परिवार के साथ गहरा दुख व्यक्त किया, पंजाब सरकार द्वारा सख्त कार्रवाई का दिया भरोसा

Mohinder Bhagat, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government, Jalandhar
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

जालंधर , 26 Nov 2025

Last updated on: Nov 27, 2025, 12:08 IST

पंजाब के बागवानी, स्वतंत्रता सेनानी एवं रक्षा सेवाएं कल्याण मंत्री मोहिंदर भगत ने नकोदर से विधायक इंदरजीत कौर मान, मोगा से विधायक डा. अमनदीप कौर, पंजाब के पर्यटन एवं सांस्कृतिक मामले सलाहकार दीपक बाली, मेयर विनीत धीर तथा चेयरमैन इंप्रूवमेंट ट्रस्ट जालंधर रमणीक सिंह रंधावा सहित आज जालंधर शहर में घृणित अपराध का शिकार हुई नाबालिग लड़की के परिवार से गहरा दुख प्रकट किया। 

परिवार के साथ हमदर्दी व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि परिवार को कभी न पूरा होने वाली कमी हुई है। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि पंजाब सरकार इस दुख की घड़ी में परिवार के साथ पूरी मजबूती से खड़ी है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार पीड़ित परिवार को इंसाफ दिलाने के लिए पूरी तरह वचनबद्ध है और आरोपी को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। 

उन्होंने कहा कि इस घिनौने अपराध के लिए आरोपी को सबसे सख्त सजा मिलनी चाहिए। पंजाब सरकार की ओर से पीड़ित परिवार को इंसाफ और हर प्रकार की सहायता का भरोसा देते हुए कैबिनेट मंत्री ने कहा कि लापरवाही बरतने वाले किसी भी पुलिस कर्मचारी को भी बख्शा नहीं जाएगा।

उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा मामले की पैरवी फास्ट ट्रैक आधार पर की जाएगी। विधायक इंदरजीत कौर मान और डा. अमनदीप कौर ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने भी पुलिस विभाग को निर्देश दिए है कि इस मामले में तेजी से कार्रवाई पूरी की जाए, ताकि आरोपी को सबसे सख्त सजा मिल सके।

इस मौके पर उनके साथ सीनियर ‘आप’ नेता राजविंदर कौर थियाडा, नितिन कोहली और दिनेश ढल्ल भी मौजूद थे।

 

Tags: Mohinder Bhagat , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Jalandhar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD