Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

सरबत दा भला ट्रस्ट की ‘बाढ़ प्रभावित विवाह योजना’ के तहत 5 बेटियों के विवाह के लिए एक-एक लाख रुपये वितरित

बाढ़ प्रभावित परिवारों की बेटियों के विवाह की सेवा निरंतर जारी रहेगी : डॉ. उबराय

Sarbat Da Bhala Trust Amritsar, Sarbat Da Bhala, Sarbat Da Bhala Trust, Sarbat Da BhalaTrust Patiala, SP Singh Oberoi, DR SP Singh Oberoi
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

अजनाला/अमृतसर , 25 Nov 2025

Last updated on: Nov 26, 2025, 18:07 IST

अपनी विलक्षण सेवा भावना और खुले दिल के लिए प्रसिद्ध सरबत दा भला चैरिटेबल ट्रस्ट के संस्थापक डॉ. एस.पी. सिंह उबराय की सरपरस्ती में शुरू की गई “बाढ़ प्रभावित विवाह योजना” के तहत आज अमृतसर ज़िले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों से संबंधित 5 बेटियों के विवाह के लिए एक-एक लाख रुपये के चेक वितरित किए गए। इस संबंध में जानकारी साझा करते हुए डॉ.एस.पी. सिंह उबराय ने बताया कि ट्रस्ट द्वारा बाढ़ प्रभावित परिवारों की बेटियों के विवाह कराने के लिए लिए गए निर्णय के तहत आज दूसरे चरण में अमृतसर ज़िले की 5 बेटियों के विवाह के लिए उनके परिवारों को प्रति विवाह 1-1 लाख रुपये के हिसाब से कुल 5 लाख रुपये के चेक ट्रस्ट की फेयरफील्ड (यू.एस.ए.) इकाई के प्रधान हरजिंदर सिंह धामी द्वारा ट्रस्ट के पंजाब प्रधान सुखजिंदर सिंह हेर, सलाहकार सुखदीप सिद्धू, जनरल सचिव मनप्रीत संधू चमियारी, नवजीत सिंह घई, जगदेव सिंह छीना और मंगदेव सिंह छीना की मौजूदगी में कस्बा चमियारी स्थित गुरुद्वारा साहिब में आयोजित कार्यक्रम दौरान वितरित किए गए। 

यह सेवा ‘इंडियन केयर एसोसिएशन फेयरफील्ड (यू.एस.ए.)’ के सहयोग से की गई है। उन्होंने यह भी बताया कि इससे पहले सरबत दा भला ट्रस्ट ने अपने पहले चरण में फिरोज़पुर ज़िले में 13 बेटियों के विवाह करवाए हैं तथा आने वाले दिनों में तरनतारन, पट्टी और फिरोज़पुर ज़िलों से संबंधित 17 और बेटियों के विवाह भी करवाए जा रहे हैं। 

डॉ. उबराय ने कहा कि बाढ़ प्रभावित परिवारों की बेटियों के लिए शुरू की गई यह सेवा निरंतर जारी रहेगी। इस अवसर पर बोलते हुए ट्रस्ट के पदाधिकारी हरजिंदर सिंह धामी ने कहा कि डॉ. एस.पी. सिंह उबराय की प्रेरणा और सहयोग के कारण ही उन्हें यह सेवा करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। उल्लेखनीय है कि इस अवसर पर पहुंचे हरसिमरन सिंह द्वारा भी उक्त 5 बेटियों को 10-10 हज़ार रुपये का सगन दिया गया।

इस दौरान मास्टर अमरीक सिंह भंगालीवाले, सुखविंदर सिंह यू.पी., पूर्व सरपंच गुरचरणजीत सिंह राजू अवान, जर्नैल सिंह जैलदार, हरिंदर सिंह रंधावा, गुरविंदर सिंह गोलू, दिलबाग सिंह संधू, प्रभदीप सिंह सोहल, जसबीर सिंह ढिल्लों, बाबा अमरजीत सिंह, राणा ढिल्लों, रूप गिल, दलजीत सिंह, बाबा सीतल सिंह, सकत्तर सिंह, परमिंदर सिंह, जोगा सिंह, जर्नैल सिंह आदि भी उपस्थित थे।

 

Tags: Sarbat Da Bhala Trust Amritsar , Sarbat Da Bhala , Sarbat Da Bhala Trust , Sarbat Da BhalaTrust Patiala , SP Singh Oberoi , DR SP Singh Oberoi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD