Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया स्वच्छ और हरित पर्यावरण के लिए पेड़ लगाएं : सीएम मोहन यादव मैच की परिस्थितियों के हिसाब से खेलना जरूरी, हमने पंत को गेम बदलने के लिए नहीं बोला : गौतम गंभीर पंजाब में प्राइवेट स्कूलों की फीस बढ़ोतरी पर सख्ती, अरविंद केजरीवाल बोले-भगवंत मान सरकार का फैसला ऐतिहासिक स्कूलों में मानसिक स्वास्थ्य पर फोकस, धर्मेंद्र प्रधान ने की समीक्षा पीयूष गोयल ने तिरुमला की पहाड़ियों में लगाया पौधा, पर्यावरण संरक्षण को बताया सामूहिक जिम्मेदारी त्रिपुरा हो या फिर बंगाल-बिहार, हम जनसांख्यिकीय बदलाव नहीं होने देंगे : अमित शाह रेखा गुप्ता ने लोगों से की अपील, कम से कम एक पौधा जरूर लगाएं विश्व पर्यावरण दिवस पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने आवास पर लगाया पौधा, बोले-पर्यावरण बचेगा तो प्रकृति बचेगी होर्मुज स्‍ट्रेट फिर खुलेगा और सुरक्षित रहेगा, यूरोपीय देशों की मदद की जरूरत नहीं : डोनाल्ड ट्रंप विश्व पर्यावरण दिवस पर गुजरात में वृक्षारोपण का संदेश, सीएम भूपेंद्र पटेल ने जन आंदोलन बनाने की अपील भद्रासन से मजबूत होते हैं घुटने और कूल्हे, महिलाओं के लिए भी लाभकारी : आयुष मंत्रालय बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे सुप्रसिद्ध गायक कैलाश खेर 'है जवानी तो इश्क होना है' (रिव्यू) : वरुण धवन की कॉमेडी से भरपूर फिल्म, खूब सारी उथल-पुथल, कन्फ्यूजन और डेविड धवन का क्लासिक एंटरटेनमेंट ‘मां बहन’ तो आप सबकी है, एक भावुक नोट शेयर एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी ने की फैंस से अपील डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बताया 'अच्छा दोस्त', कहा- भारत और अमेरिका के बीच जल्द होगी ट्रेड डील हरदीप सिंह पुरी ने डेल्सी रोड्रिगेज से बातचीत की भूपेंद्र यादव ने दिल्ली में 18 ‘नमो ऑक्सीजन पार्कों’ का उद्घाटन किया अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने पीएसईआरसी में बाहरी व्यक्ति की नियुक्ति की निंदा की दिव्या पी. ने बैंकों से कृषि और सहायक व्यवसायों के लिए आसान व अधिक से अधिक ऋण उपलब्ध करवाने को कहा

 

आर्ट ऑफ़ लिविंग (व्यक्ति विकास केंद्र इंडिया), बैंगलोर व प्रशिक्षक प्रशिक्षण संस्थान (पशुपालन एवं डेयरिंग विभाग, हरियाणा), हिसार के बीच हुआ एमओयू

एमओयू आर्ट ऑफ़ लिविंग संस्थापक श्री श्री रवि शंकर जी व पशुपालन एवं डेयरिंग विभाग, हरियाणा के आयुक्त एवं सचिव विजय सिंह दहिया आईएएस की उपस्थिति में हुआ

Vijay Singh Dahiya, Commissioner and Secretary, Department of Animal Husbandry and Dairying, Sri Sri Ravi Shankar Ji, Haryana
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चण्डीगढ़ , 24 Nov 2025

Last updated on: Nov 26, 2025, 17:16 IST

हरियाणा के पशुपालन एवं डेयरिंग विभाग के प्रशिक्षक प्रशिक्षण संस्थान (टीटीआई), हिसार व आर्ट ऑफ़ लिविंग, बेंगलूरु (व्यक्ति विकास केंद्र इंडिया) के बीच एक महत्वपूर्ण एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए । यह कार्यक्रम हरियाणा सरकार के पशुपालन एवं डेयरिंग विभाग के आयुक्त एवं सचिव विजय सिंह दहिया, आईएएस और आर्ट ऑफ़ लिविंग संस्थापक श्री श्री रवि शंकर जी की उपस्थिति में चंडीगढ़ में संपन्न हुआ।

एमओयू पर प्रशिक्षक प्रशिक्षण संस्थान, हिसार के प्रधानाचार्य डॉ सुखदेव राठी और व्यक्ति विकास केंद्र इंडिया, चण्डीगढ़ के चेयरमैन ब. प्रज्ञाचैतन्य ने हस्ताक्षर किए। इस अवसर पर टी.टी.आई. हिसार के पशु चिकित्सक डॉ रविन्द्र सैनी ने विशेष साक्षी के रूप में एमओयू पर अपने हस्ताक्षर किए। यह साझेदारी भविष्य में विभिन्न क्षेत्रों में संयुक्त प्रयासों को नई दिशा देगी और इससे बेहतर परिणाम सुनिश्चित होंगे।

इस दौरान डॉ रामकरण भी उपस्थित रहे। उन्होंने बताया कि एमओयू का उद्देश्य विभाग के अधिकारियों/कर्मचारियों (पशु चिकित्सक और अन्य वरिष्ठ अधिकारी) के लिए विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजन करने के लिए दोनों संस्थानों के बीच सहयोगात्मक ढाँचा बनाना है।

उन्होंने बताया कि एमओयू के तहत प्रशिक्षण करवाने का उद्देश्य विभाग के अधिकारियों की व्यक्तिगत उत्कृष्टता को बढ़ावा देना और हरियाणा राज्य प्रशिक्षण पॉलिसी, 2020 व राष्ट्रीय प्रशिक्षण पॉलिसी, 2012 की दिशानिर्देश के तहत नीति, सत्यनिष्ठा, व्यवहारिक कौशल, उत्कृष्ट टीम निर्माण, मोटिवेशन, सुदर्शन क्रिया, भाषा व शिष्टाचार और तनाव प्रबंधन पर प्रशिक्षण देना है।

एमओयू के तहत करवाए जाने वाले कार्यक्रमों में अधिकारियों की व्यक्तिगत उत्कृष्टता के लिए योग्यताएँ बनाना, सरकारी कार्यकारी कार्यक्रम और सरकारी कर्मचारियों के लिए ध्यान और श्वास कार्यशाला शामिल है, जिनमें सार्वजनिक सेवा वितरण में नैतिक तर्क, जवाबदेही, पारदर्शिता और नैतिक फैसले लेने सम्बंधित सत्र करवाए जाऐंगे।

 

 

Tags: Vijay Singh Dahiya , Commissioner and Secretary , Department of Animal Husbandry and Dairying , Sri Sri Ravi Shankar Ji , Haryana

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD