Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

थिएटर का सच्चा योद्धा 'गॉर्डन रीड', जिन्होंने मंच पर ही ली आखिरी सांस

Hollywood
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 25 Nov 2025

Last updated on: Nov 26, 2025, 14:43 IST

स्कॉटलैंड के हैमिल्टन में 8 जून 1939 को जन्मे गॉर्डन रीड ने अपना पूरा जीवन अभिनय को समर्पित कर दिया। वे हॉलीवुड की चमक-दमक वाले बड़े सितारों की तरह सुर्खियों में नहीं रहे, लेकिन थिएटर, टीवी और फिल्मों में उनका सफर एक साधारण कलाकार की असाधारण जिद की गवाही देता है।

एक चिकित्सक के बेटे रीड ने स्थानीय स्कूलों में पढ़ाई की और बाद में रॉयल स्कॉटिश कॉलेज ऑफ ड्रामा में दाखिला लिया। कुछ दिन तक अकाउंटेंट का भी काम संभाला लेकिन दिल हमेशा थिएटर में ही रमा रहा। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत थिएटर से की और धीरे-धीरे टेलीविजन व फिल्मों की ओर बढ़े। 

जहां ज्यादातर अभिनेता पहचान और प्रसिद्धि के पीछे भागते हैं, वहीं गॉर्डन रीड हमेशा अपने काम की गुणवत्ता और मंच की गरिमा को प्राथमिकता देते रहे। उन्होंने अभिनय को रुतबा कमाने का साधन नहीं, बल्कि जीवन जीने का तरीका माना। उनकी दृढ़ता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि जीवन के अंतिम क्षणों तक वे थिएटर पर सक्रिय थे। 

26 नवंबर 2003 को उनका निधन भी मंच पर ही अपनी भूमिका निभाते हुए हुआ! एक कलाकार के लिए इससे बड़ी विदाई और क्या हो सकती है? गॉर्डन रीड का स्टेज, फिल्म और टेलीविजन पर बहुत बड़ा करियर रहा है; उन्हें टीवी सीरीज डॉक्टर फिनले (1993-1996) में केमिस्ट एंगस लिविंगस्टोन के रोल के लिए सबसे ज्यादा जाना जाता है। 

उनके दूसरे खास कामों में फिल्म 'मैन्सफील्ड पार्क' (1999) और 'द अदर्स' (2001) और 'डॉक्टर हू' (1963) में निभाए किरदार शामिल हैं। इतना ही नहीं, रीड जाने माने वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी थे। गॉर्डन रीड की कहानी चमकदार मैगजीन कवर या रेड कार्पेट की नहीं है। यह कहानी है निरंतर मेहनत, समर्पण, और अपनी कला से गहरी निष्ठा की। उन्होंने दिखाया कि असली सफलता तालियों की गूंज में नहीं, बल्कि उस संतोष में छिपी होती है जो अपने काम को पूरी ईमानदारी से निभाने पर मिलता है।

 

Tags: Hollywood

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD