Friday, 24 July 2026

 

 

खास खबरें अपनों का दर्द बांटने आठ किलोमीटर पैदल चलकर ग्रांउंड जीरो पहुंचे केवल सिंह पठानिया सीमा पार से चल रहे तस्करी मॉड्यूल से जुड़े दो व्यक्ति 6 आधुनिक पिस्तौल, 1 किलो हेरोइन, 10 हजार रुपये की ड्रग मनी सहित गिरफ्तार सरकार छात्रों की भावनाओं से भली-भांति परिचित है, छात्र अपने आंदोलन के राजनीतिक अपहरण से सावधान रहें : सुनील जाखड़ वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा द्वारा सामाजिक सुरक्षा विभाग को आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए न्यूनतम 60 लाख रुपये का जीवन बीमा सुनिश्चित करने के निर्देश पंजाब सरकार का हर खेत तक नहरी पानी पहुंचाने का अभियान युद्धस्तर पर जारी खाद्य सुरक्षा से पोषण सुरक्षा की ओर बढ़ रहा पंजाब 'युद्ध नशे के विरुद्ध' अभियान को और प्रभावी बनाने पर दिया जोर ट्राइडेंट लिमिटेड का वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में मजबूत प्रदर्शन शामचुरासी हलके के हर जरूरतमंद तक सुविधाएं पहुंचाना हमारी प्राथमिकता : डॉ. रवजोत सिंह विद्यार्थियों के खिलाफ एनएसए लगाना निंदनीय : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेले में एंटी चिट्टा अभियान के तहत प्रस्तुत होंगे नुक्कड़ नाटक: मुकेश रेपस्वाल श्री मणिमहेश यात्रा के दौरान यात्रियों का पंजीकरण रहेगा अपरिहार्य : मुकेश रेपस्वाल मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत कुलजीत सिंह रंधावा ने रवाना की 88वीं, 89वीं और 90वीं बस मोहिंदर भगत ने लुधियाना में बागवानी विकास केंद्र के निर्माण कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना : कुलवंत सिंह की देखरेख में मोहाली विधानसभा क्षेत्र से 86वीं, 87वीं और 88वीं बस रवाना शिक्षा क्रांति अभियान के तहत सरकारी स्कूलों की बदली तस्वीरः ब्रम शंकर जिंपा नीट पेपर लीक: विद्यार्थियों के आंदोलन से घबराई कांग्रेस-भाजपा, ‘आप’ पर लगा रही है बेबुनियाद आरोप: बलतेज पन्नू मान सरकार ने सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के तहत ₹2,150.73 करोड़ जारी किए मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत 50.3 लाख से अधिक ई-स्वास्थ्य कार्ड जारी - डॉ. बलबीर सिंह विकसित भारत 2047 के लिए शिक्षा प्रणाली के निर्माण में केंद्र और राज्य समान भागीदार हैं: धर्मेंद्र प्रधान स्कूल छोड़ने वाले 80 हजार बच्चों की वापसी, गुजरात सरकार ने शुरू किया बड़ा अभियान

 

जब आधी रात अचानक दिलीप कुमार के घर पहुंचे थे धर्मेंद्र

Dharmendra, Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actor, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 24 Nov 2025

Last updated on: Nov 25, 2025, 16:52 IST

फिल्म इंडस्ट्री के 'ही मैन' धर्मेंद्र इस दुनिया में नहीं रहे। धर्मेंद्र चले गए, पर छोड़ गए सैकड़ों फिल्में, अनगिनत यादें और कुछ ऐसे किस्से जिन्हें आने वाली पीढ़ियां भी मुस्कुराते हुए सुनाया करेंगी। ऐसा ही किस्सा एक रात का है। जब आधी रात को, बिना बताए धर्मेंद्र सीधे अपने आइडल यूसुफ साहब यानी दिलीप कुमार के घर जा पहुंचे थे।

बॉलीवुड के दोनों सितारों, ट्रेजडी किंग दिलीप कुमार और एक्शन हीरो धर्मेंद्र के बीच खास रिश्ता था। बीते जमाने की अभिनेत्री सायरा बानो ने इस खूबसूरत किस्से का जिक्र एक सोशल मीडिया पोस्ट में किया था। सायरा बानो ने बताया था कि साल था 1952, जब पंजाब के नौजवान धर्मेंद्र ने दिलीप कुमार की फिल्म ‘शहीद’ देखी थी और उनके दीवाने हो गए थे। 

बस एक ही जुनून था कि अपने आइडल से मिलना है। ट्रेन पकड़ी और सीधे बॉम्बे पहुंचे। बांद्रा के पाली माला में दिलीप साहब का घर ढूंढ निकाला। गेट खोला, सीढ़ियां चढ़ी, एक कमरे के दरवाजे पर रुके, जहां अंदर सोफे पर गोरा, दुबला-पतला, हैंडसम शख्स यानी उनके यूसुफ साहब सो रहे थे! धर्मेंद्र बस खड़े-खड़े निहारते रहे। 

अचानक दिलीप साहब की आंख खुली, स्टाफ को आवाज दी। धर्मेंद्र घबराकर नीचे भागे। पहली मुलाकात तो बस इतनी थी, पर ये प्यार जिंदगी भर का था। छह साल बाद जब फिल्मफेयर टैलेंट कॉन्टेस्ट के लिए फिर बॉम्बे आए तो बहन की मदद से अपॉइंटमेंट लिया। दिलीप साहब ने बड़े भाई की तरह गले लगाया। 

बाहर ठंड थी, धर्मेंद्र कॉटन शर्ट में कांप रहे थे। दिलीप साहब ने फौरन अपना स्वेटर निकाला और कहा, “लो, घर जाते वक्त पहन लेना।” उस दिन से धर्मेंद्र के लिए दिलीप साहब का घर अपना घर बन गया। न रस्म, न अपॉइंटमेंट दिन हो या आधी रात, दरवाजा हमेशा खुला रहता था। उन्होंने एक और किस्सा सुनाया था, एक बार सनी देओल की पहली फिल्म ‘बेताब’ का मुहूर्त था और आधी रात को धर्मेंद्र दिलीप साहब के घर पहुंच गए थे। 

ऊपर गए, सनी की बड़ी-बड़ी तस्वीरें फैलाकर शर्माते हुए बोले, 'हीरोइन अमृता सिंह है… नासिर भाई की रिश्तेदार।' दिलीप साहब ने हौसला बढ़ाया, घर जैसा एहसास कराया।  धर्मेंद्र हमेशा कहते थे, “मेरे घर में माता-पिता और बच्चों की तस्वीरों के अलावा सिर्फ यूसुफ साहब की एक तस्वीर है, जिसे मैं रोज देखता हूं। दोनों ने कभी साथ किसी मुख्य भूमिका में काम नहीं किया, पर दोस्ती और मोहब्बत में कभी कोई कमी नहीं रही।

 

Tags: Dharmendra , Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actor , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD