Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

बचपन में उड़ता था गेंदबाजी का मजाक, आज युवाओं के लिए प्रेरणा हैं झूलन गोस्वामी

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Jhulan Goswami
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 24 Nov 2025

Last updated on: Nov 25, 2025, 16:35 IST

भारत की दिग्गज महिला क्रिकेटर झूलन गोस्वामी ने तेज रफ्तार गेंदबाजी से विश्व पटल पर अपनी गहरी छाप छोड़ी है। उन्हें विश्व की सर्वश्रेष्ठ महिला गेंदबाजों में गिना जाता है। गलियों में लड़कों के साथ क्रिकेट खेलने से लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर करीब दो दशक तक देश का प्रतिनिधित्व करने वालीं झूलन का सफर युवाओं के लिए प्रेरणादायक है। 

25 नवंबर 1982 को पश्चिम बंगाल के चकदाह में जन्मीं झूलन को बचपन से ही क्रिकेट में रुचि थी, लेकिन मां को उनका गलियों में लड़कों के साथ क्रिकेट खेलना पसंद नहीं था।झूलन की धीमी गेंदों पर जब बच्चे चौके-छक्के लगाते, तो उनका जमकर मजाक उड़ता। ऐसे में झूलन ने ठान लिया कि वह एक तेज गेंदबाज बनेंगी। उन्होंने इसके लिए जमकर मेहनत करनी शुरू कर दी।

साल 1997 का महिला विश्व कप भारत में खेला गया था। फाइनल मुकाबला ईडन गार्डन्स में आयोजित हुआ। पश्चिम बंगाल सरकार ने लड़कियों के स्कूल में कुछ टिकट भेजे थे, जिसकी वजह से झूलन ने ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच फाइनल मैच देखा, जिसमें ऑस्ट्रेलिया ने 5 विकेट से जीत दर्ज की।

इस मुकाबले में झूलन ने उन खिलाड़ियों को खेलते देखा, जिन्हें देखकर क्रिकेटर बनने का फैसला किया था। झूलन गोस्वामी ने एमआरएफ एकेडमी से ट्रेनिंग ली। महज 15 साल की उम्र में झूलन की गेंदबाजी ने सेलेक्टर्स का ध्यान खींचा। आखिरकार, झूलन को जनवरी 2002 में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर डेब्यू का मौका मिला।

6 जनवरी को इंग्लैंड के खिलाफ चेन्नई में खेले गए इस मुकाबले में झूलन ने 7 ओवरों में महज 15 रन देकर 2 विकेट हासिल किए। भारत ने यह मुकाबला 8 विकेट से अपने नाम किया। झूलन गोस्वामी ने करीब दो दशक भारत के लिए खेला। इस दौरान कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम किए।झूलन गोस्वामी महिलाओं के एक ही टेस्ट क्रिकेट मैच में 10 विकेट हासिल करने वाली सबसे युवा खिलाड़ी हैं। 

उन्होंने 23 साल और 277 दिन की उम्र में इंग्लैंड के खिलाफ यह कारनामा किया था।झूलन महिला वनडे क्रिकेट में सर्वाधिक गेंदें फेंकने वाली क्रिकेटर हैं। उन्होंने 204 मुकाबलों में कुल 10,005 गेंदें डालीं, जिसमें सर्वाधिक 255 विकेट हासिल किए। झूलन के अलावा, आज तक वनडे क्रिकेट में कोई अन्य महिला गेंदबाज 200 विकेट का आंकड़ा भी नहीं छू सकी है।

झूलन टेस्ट (18) के साथ वनडे (56) क्रिकेट में सर्वाधिक खिलाड़ियों को एलबीडब्ल्यू आउट करने वाली महिला गेंदबाज भी हैं।2002 में अंतरराष्ट्रीय करियर की शुरुआत करने वाली झूलन ने अपनी गति, लाइन-लेंथ और निरंतरता से कई रिकॉर्ड बनाए। वे लंबे समय तक भारतीय गेंदबाजी की रीढ़ रहीं और युवाओं के लिए प्रेरणा बनीं।

झूलन गोस्वामी ने भारत की तरफ से 204 वनडे मुकाबलों में 22.04 की औसत के साथ 255 रन बनाए, जबकि 68 टी20 मुकाबलों में उन्होंने 56 विकेट निकाले। झूलन ने 12 टेस्ट मैच भी खेले, जिसमें 17.36 की औसत के साथ 44 विकेट हासिल किए।क्रिकेट में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए झूलन गोस्वामी को साल 2010 में 'अर्जुन पुरस्कार' से नवाजा गया, जबकि साल 2012 में उन्हें 'पद्म श्री' से सम्मानित किया गया।

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Jhulan Goswami

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD