Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

गुरदासपुर से शुरू हुए शहीदी दिवस को समर्पित विशाल नगर कीर्तन का श्री आनंदपुर साहिब में अमृत समय पहुंचने पर हरजोत सिंह बैंस और हरभजन सिंह ई.टी.ओ. द्वारा पुष्प वर्षा के साथ स्वागत

गुरदासपुर से बाबा बकाला, श्री अमृतसर साहिब, तरनतारन, श्री खडूर साहिब, कपूरथला, जालंधर, फगवाड़ा, बंगा, नवांशहर, टिब्बी साहिब रोपड़, नूरपुर बेदी होते हुए नगर कीर्तन की श्री आनंदपुर साहिब में समाप्ति

Harjot Singh Bains, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government, Harbhajan Singh ETO, Sri Anandpur Sahib, Religious
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

श्री आनंदपुर साहिब , 23 Nov 2025

Last updated on: Nov 25, 2025, 16:00 IST

हिंद दी चादर, धर्म के रक्षक नौवें पातशाह श्री गुरु तेग बहादर जी के 350वें शहीदी दिवस को समर्पित 20 नवंबर को गुरदासपुर के गुरुद्वारा तप अस्थान संत बाबा हरी सिंह जी से पूरे खालसाई जाहो-जलाल के साथ शुरू हुए विशाल नगर कीर्तन की आज श्री आनंदपुर साहिब पहुंचने पर समाप्ति हुई। श्री आनंदपुर साहिब में इस नगर कीर्तन के पहुंचने पर कैबिनेट मंत्री हरजोत सिंह बैंस और हरभजन सिंह ई.टी.ओ. द्वारा फूलों की वर्षा कर स्वागत किया गया।

फूलों से सजी सुंदर पालकी साहिब में सुशोभित जुगो-जुग अटल श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की छत्रछाया और पंज प्यारों तथा निशान साहिब की अगुवाई में सजाए गए इस नगर कीर्तन का खालसे की जन्मभूमि श्री आनंदपुर साहिब में पहुंचने पर रूपनगर जिला प्रशासन और संगत की ओर से भी भव्य स्वागत किया गया। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री हरजोत सिंह बैंस और हरभजन सिंह ई.टी.ओ. द्वारा नगर कीर्तन में शामिल पंज प्यारे साहिबान और पांच निशानची साहिबान को सिरोपा भेंट किए गए।

नगर कीर्तन के तख्त श्री केसगढ़ साहिब में नतमस्तक होने के बाद कैबिनेट मंत्री हरजोत सिंह बैंस, हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब महाराज के स्वरूप को पूर्ण सम्मान के साथ गुरुद्वारा श्री सीस गंज साहिब में सुशोभित किया। गुरदासपुर से श्री आनंदपुर साहिब आने वाले इस नगर कीर्तन में संत बाबा कश्मीर सिंह भूरी वालियां समेत अन्य जत्थेबंदियों और संस्थाओं द्वारा पूर्ण सहयोग दिया गया।

उल्लेखनीय है कि पंजाब सरकार द्वारा संगत के पूर्ण सहयोग से 20 नवंबर को गुरदासपुर से शुरू हुआ यह महान नगर कीर्तन बाबा बकाला, श्री अमृतसर साहिब, तरनतारन, श्री खडूर साहिब, कपूरथला, जालंधर, फगवाड़ा, बंगा, नवांशहर, टिब्बी साहिब रोपड़, नूरपुर बेदी होते हुए श्री आनंदपुर साहिब में समाप्त हुआ। मिसल श्री हरिकृष्ण साहिब गतका अखाड़ा अमृतसर के युवाओं ने उस्ताद सुखमिंदर सिंह की देखरेख में गतके के शानदार जौहर दिखाए।

यह भी उल्लेखनीय है कि यह नगर कीर्तन श्री आनंदपुर साहिब में 22 नवंबर 2025 को शाम 6 बजे पहुंचना था, लेकिन रास्ते में पड़ने वाले गांवों-शहरों की संगतों द्वारा स्वागत के  प्रबंधों के कारण यह नगर कीर्तन 12 घंटे की देरी से पहुंचा।

 

Tags: Harjot Singh Bains , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Harbhajan Singh ETO , Sri Anandpur Sahib , Religious

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD