Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें राजनाथ सिंह ने परिचालन दक्षता बढ़ाने के लिए फील्ड कमांडरों को वित्तीय सीमा में दो गुना बढ़ोतरी को मंजूरी दी श्री आनंदपुर साहिब हेरिटेज स्ट्रीट प्रोजेक्ट को मंजूरी, किला श्री आनंदगढ़ साहिब, तख्त श्री केसगढ़ साहिब और ऐतिहासिक गुरुद्वारों को जोड़ेगी हेरिटेज स्ट्रीट : भगवंत सिंह मान पंजाब पुलिस की लोक-केंद्रित पुलिसिंग से लोगों का भरोसा हुआ मजबूत, उद्योग और निवेश के लिए बना सुरक्षित माहौल सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा

 

350वीं शहादत पर पंजाब सरकार के इंतज़ाम काबिले-तारीफ़: टैंट सिटी में मुफ्त सुविधाओं ने जीता लोगों का दिल

Harjot Singh Bains, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government, Sri Guru Tegh Bahadur Ji, 350th Martyrdom Anniversary, Sri Anandpur Sahib
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

आनंदपुर साहिब , 24 Nov 2025

Last updated on: Nov 25, 2025, 10:25 IST

गुरु तेग बहादुर जी के समारोह के लिए पंजाब प्रशासन ने तीन बड़ी टैंट सिटी तैयार की है। इन टैंट सिटी में हज़ारों श्रद्धालुओं के लिए बिल्कुल मुफ्त आवास की व्यवस्था की गई है। सबसे खास बात यह है कि ये टैंट सिटी बेहद शानदार तरीके से बनाई गई है।टैंट सिटी में ठहरे श्रद्धालुओं ने प्रशासन के इंतज़ामों की खूब तारीफ की है। आम लोगों को यहां बहुत सहूलियत मिली है। पूरी व्यवस्था निःशुल्क होने के बावजूद किसी भी तरह की कमी नहीं रखी गई है। हर टेंट में साफ-सुथरा और आरामदायक माहौल बनाया गया है।

प्रशासन ने ठंड से बचाव के लिए भी बढ़िया इंतज़ाम किए है। हर टैंट में गर्म कंबल और गद्दे दिए गए है। सर्दी के मौसम को देखते हुए टेंटों को इस तरह लगाया गया है कि अंदर ठंडी हवा न आ सके। रात में तापमान गिरने पर भी श्रद्धालु आराम से सो सकें, इसका पूरा ध्यान रखा गया है।टैंट सिटी की बनावट देखकर लोग हैरान है कि इतनी बढ़िया व्यवस्था बिल्कुल फ्री है। हर टैंट में बिजली और लाइट की सुविधा है। शौचालय और स्नानघर भी साफ-सुथरे है। पीने के पानी के लिए अलग से व्यवस्था की गई है।

परिवहन सुविधा भी पूरी तरह मुफ्त रखी गई है। टेंट सिटी से गुरुद्वारे तक जाने के लिए हर कुछ मिनट में शटल बस और ई-रिक्शा उपलब्ध है। श्रद्धालुओं को कहीं भी पैदल नहीं जाना पड़ता। यह सारी सेवा बिना किसी शुल्क के दी जा रही है।टेंट सिटी में चिकित्सा सुविधा भी दी गई है। डॉक्टर और पैरामेडिकल स्टाफ 24 घंटे मौजूद रहता है।

दवाइयां भी मुफ्त में मिल रही है। बुज़ुर्गों और बच्चों के लिए विशेष देखभाल की व्यवस्था है। लंगर में गर्म और पौष्टिक भोजन परोसा जा रहा है। सुरक्षा के भी पुख्ता इंतज़ाम किए गए है। पुलिस और स्वयंसेवक पूरे समय टेंट सिटी में तैनात है। सीसीटीवी कैमरे लगाए गए है। महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा के लिए अलग से व्यवस्था की गई है। रात में भी पूरी रोशनी रहती है। 

पंजाब सरकार की इस टेंट सिटी व्यवस्था ने साबित कर दिया है कि मुफ्त का मतलब बेकार नहीं होता। श्रद्धालुओं ने कहा कि ये बहुत बढ़िया इंतज़ाम है। टेंट सिटी में रहकर उन्हें घर जैसा आराम मिला है। गुरु तेग बहादुर जी के समारोह में शामिल होने आए हर व्यक्ति के लिए यह व्यवस्था वरदान साबित हुई है। सरकार के इस प्रयास की हर तरफ सराहना हो रही है।

 

Tags: Harjot Singh Bains , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Sri Guru Tegh Bahadur Ji , 350th Martyrdom Anniversary , Sri Anandpur Sahib

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD