Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

गुवाहाटी की पिच 'सड़क' जैसी, शिकायत नहीं : कुलदीप यादव

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Kuldeep Yadav
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

गुवाहाटी , 23 Nov 2025

Last updated on: Nov 24, 2025, 18:46 IST

गुवाहाटी में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेले जा रहे टेस्ट मैच में भारत के बाएं हाथ के स्पिनर कुलदीप यादव सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने दक्षिण अफ्रीका को पहली पारी में 489 रन पर समेटने में बड़ी भूमिका निभाई। कुलदीप यादव ने 4 विकेट झटके। कुलदीप ने गुवाहाटी की पिच को 'सड़क' बताया है। 

दूसरे दिन के खेल की समाप्ति के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में कुलदीप यादव ने कहा, "कोलकाता अलग था। गुवाहाटी की पिच सपाट सड़क जैसी है। यही टेस्ट क्रिकेट की चुनौती है। एक बॉलर के तौर पर, आप हर दिन हावी होना चाहते हैं, लेकिन जब आपको बैटिंग के लिए अच्छी विकेट मिलती हैं, तो आपको वापसी के तरीके खोजने पड़ते हैं। 

पहले दिन हमने नियंत्रण के साथ गेंदबाजी की, लेकिन एक लंबी साझेदारी ने हमें पीछे धकेल दिया।" उन्होंने कहा कि कोलकाता टेस्ट में इस्तेमाल की गई पिच और यहां की पिच अलग है। गुवाहाटी की विकेट बल्लेबाजों को ज्यादा आजादी देने वाली है। गेंदबाजों के लिए किसी भी तरह से दबाव बनाना मुश्किल है।

कुलदीप ने कहा, "हम सभी ने बहुत कोशिश की, लेकिन गेंदबाजों के लिए यहां ज्यादा मदद नहीं है। तेज गेंदबाजों के लिए भी मुश्किल है। यही टेस्ट क्रिकेट है और आपको इसका मजा लेना है। विकेट को लेकर हमें कोई शिकायत नहीं है। हम बस संतुलन बनाकर खेलने की सोच रहे हैं।" सोमवार को भारत की बल्लेबाजी पर कुलदीप ने कहा कि हमें अच्छी बैटिंग करनी है। 

कल के पहले 5-6 ओवर जरूरी होंगे। हर सेशन मायने रखता है। हम इसे सेशन दर सेशन लेंगे। हम चौथे या पांचवें दिन के बारे में नहीं सोच रहे हैं। अगर हम पांच सेशन बैटिंग करते हैं, तो अच्छी स्थिति में होंगे।" बता दें कि दक्षिण अफ्रीका की पहली पारी 489 रन पर समाप्त हुई थी। दूसरे दिन का खेल समाप्त होने के समय भारत ने बिना किसी नुकसान के 9 रन बना लिए थे। जायसवाल 7 और राहुल 2 रन पर नाबाद हैं।

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Kuldeep Yadav

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD