Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें गुलाब चंद कटारिया ने वर्ष 2026-27 की वृक्षारोपण तैयारियों की समीक्षा की आप ने भाजपा की ‘इस्तेमाल करो और फेंको’ की राजनीति की आलोचना की, जाखड़ और बिट्टू का हवाला दिया डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित

 

श्री गुरू तेग बहादुर जी ने अपनी शहादत किसी धर्म व जाति के लिए नहीं बल्कि समूचे हिंदुस्तान के लिए दी थी - अनिल विज

कुरुक्षेत्र में 25 नवम्बर श्री गुरू तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस कार्यक्रम में को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आएंगे, अम्बाला छावनी से हजारों लोग/कार्यकर्ता रवाना होंगे - अनिल विज

Anil Vij, Haryana, Ambala, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Haryana
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

अंबाला , 22 Nov 2025

Last updated on: Nov 24, 2025, 18:03 IST

हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने कहा कि श्री गुरू तेग बहादुर जी ने अपनी शहादत किसी धर्म व जाति के लिए नहीं बल्कि समूचे हिंदुस्तान के लिए दी थी और इसीलिए उनको हिंद की चादर कहा जाता है। श्री विज आज शाम अंबाला छावनी के फारूखा खालसा स्कूल में लोगों/कार्यकर्ताओं को 25 नवम्बर को श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस पर कुरुक्षेत्र में आयोजित होने वाले कार्यक्रम को लेकर संबोधित कर रहे थे।

ऊर्जा मंत्री विज ने कहा कि इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी आ रहे हैं और कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए अम्बाला छावनी से हजारों की संख्या में लोग/कार्यकर्ता और श्रद्धालु हिस्सा लेंगे। उन्होंने लोगों/कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे अधिक से अधिक संख्या में इस ऐतिहासिक कार्यक्रम में शामिल होकर गुरू जी का आर्शीवाद प्राप्त करें।

उन्होंने कहा कि कुरुक्षेत्र में आयोजित होने वाले ऐतिहासिक कार्यक्रम में हर उस व्यक्ति को जो अपने आपको हिंदुस्तानी मानता है उसे इस कार्यक्रम में बढ़चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए क्योंकि गुरू जी को हिंद की चादर कहा जाता है । उन्होंने कहा कि 25 नवम्बर को दोपहर दो बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी कुरुक्षेत्र में आएंगे तथा गुरू तेग बहादुर जी शहीदी दिवस पर आयोजित कार्यक्रम व गीता जयंती महोत्सव में शामिल होंगे। 

उन्होंने कहा कि अम्बाला छावनी से हजारों की संख्या में कार्यकर्ता व श्रद्धालु इस कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने इस अवसर पर कुरुक्षेत्र जाने की व्यवस्था को लेकर कार्यकर्ताओं से विचार-विमर्श किया। उन्होंने कहा कि शहीदी दिवस पर आयोजित होने वाले समागम में सभी लोग मर्यादा अनुसार समागम में हिस्सा लेंगे।

ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा कि श्री गुरू तेग बहादुर जी का 350वां शहीदी दिवस देश में श्रद्धापूर्वक मनाया जा रहा है। हरियाणा में भी हरियाणा सरकार ने चार नगर कीर्तन यात्रा निकाली है जोकि कुरुक्षेत्र में संपन्न होगी। इस ऐतिहासिक अवसर पर 25 नवम्बर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कुरुक्षेत्र आएंगे। 

अभी दो दिन पहले अम्बाला छावनी से नगर कीर्तन यात्रा निकली थी जिसमें लोगों/ कार्यकर्ताओं व श्रद्धालुओं ने बढ़चढ़कर 25 किलोमीटर तक नगर कीर्तन में पैदल चलते हुए हिस्सा लिया। ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कार्यकर्ताओं की श्रद्धा व जज्बे को सलाम किया।

बैठक के दौरान भाजपा नेता ललता प्रसाद, राजीव गुप्ता डिम्पल, मदनलाल शर्मा, संजीव सोनी, विजेंद्र चौहान, किरणपाल चौहान, अजय बवेजा, प्रवेश शर्मा, रवि बुद्धिराजा, हर्ष बिंद्रा, विकास बहगल, तरविंद्र सिंह, प्रमोद लक्की, बलित नागपाल व अन्य मौजूद रहे।

 

Tags: Anil Vij , Haryana , Ambala , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Haryana

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD