Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें भगवंत मान सरकार ने 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' का किया विस्तार सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पीएसईआरसी के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया जगत सिंह नेगी ने मंत्रिमंडलीय उप-समिति बैठक की अध्यक्षता की 5000 रुपये रिश्वत लेते हुए एक प्राइवेट व्यक्ति को विजिलेंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार भगवंत मान सरकार ने प्राइवेट स्कूलों द्वारा मनमर्ज़ी की फ़ीसें बढ़ाने पर लगाई रोक पंजाब सरकार खिलाड़ियों को दे रही है उचित सम्मान : बरिंदर कुमार गोयल सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ प्रधानमंत्री ने महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया के केंद्र में स्थापित करने का किया कार्य : नायब सिंह सैनी 1000 रुपये की सहायता बहुत कम और बहुत देर से उठाया गया कदम : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस : कॉनराड संगमा सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर, बदलेगा दौर’ पदयात्रा का पांचवां दिन : नशे के संकट और AAP सरकार के टूटे वादों की खुली पोल

 

कराटे किड के मिस्टर मियागी : असल जिंदगी का योद्धा, जिसने परेशानियों से कभी मुंह नहीं मोड़ा

Hollywood
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 23 Nov 2025

Last updated on: Nov 24, 2025, 17:22 IST

हॉलीवुड में कुछ किरदार सिर्फ फिल्म के लिए नहीं बनाए जाते, वे जीवन में भी रास्ता दिखाते हैं। "द कराटे किड" के मिस्टर मियागी ऐसा ही चेहरा है: शांत, सरल और समझदार गुरु, जिसकी एक-एक बात प्रेरणा बन जाती है। लेकिन जिसने रील पर दुनिया को संतुलन सिखाया, उसकी रियल लाइफ किसी परीक्षा से कम नहीं रही। 

इस किरदार के पीछे थे पैट मोरिता वो इंसान थे, जिन्होंने हर दर्द को चुपचाप “वैक्स ऑन, वैक्स ऑफ” कर दिया। 1932 में कैलिफोर्निया में जन्मे पैट मोरिता की शुरुआत ही संघर्षों से भरी थी। बस दो साल की उम्र में उनकी रीढ़ की गंभीर बीमारी ने उन्हें अस्पताल के बिस्तर से बांध दिया। डॉक्टरों को लगने लगा था कि यह बच्चा शायद कभी चल नहीं पाएगा। 

बाकी बच्चे बाहर खेलते रहे और मोरिता अस्पताल की खिड़की से दुनिया को देखने पर मजबूर रहे। लेकिन किसी ने सोचा भी नहीं होगा कि यही बच्चा आगे चलकर फिल्मों में कराटे के शास्त्र सिखाएगा। समय के साथ वह उठे, चले, और जिंदगी को चुनौती दी। फिर आया युद्ध दूसरा विश्वयुद्ध। जापानी मूल की वजह से अमेरिकी सरकार ने उनके परिवार को इंटरनमेंट कैंप में बंद कर दिया। 

यह वह आयु थी जब बच्चे सपने देखते हैं, लेकिन मोरिता को अपनी पहचान पर शक और समाज की नफरत का सामना करना पड़ा। इतना दर्द होते हुए भी उन्होंने दुनिया से हंसकर बदला लिया। उन्होंने जीवन की तल्खी को कॉमेडी में बदल दिया। वे मंच पर जाते, चुटकुले सुनाते और लोगों को हंसाते रहे, शायद इसलिए कि वह खुद रोना नहीं चाहते थे।

हॉलीवुड में शुरुआत छोटे-छोटे रोल से हुई। एशियाई कलाकार होने के कारण उनकी पहचान सीमित कर दी जाती कई बार सिर्फ मजाकिया किरदार या बैकग्राउंड में खड़ा चेहरा। उन्हें बार-बार रिजेक्ट किया गया, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी। उनकी यात्रा धैर्य से भरी थी, जैसे वे खुद मियागी हों।

लेकिन समय ने करवट ली और धीरे-धीरे हुनर में चमक आती गई। फिर आया साल 1984 और उनके हिस्से लिखी हुई किस्मत। "द कराटे किड" में मिस्टर मियागी का किरदार उन्हें मिला। एक ऐसा गुरु जो घावों को छुपाकर सिखाता है कि भावनाएं भी ताकत होती हैं। मियागी की शिक्षा साधारण कामों से शुरू होती। 

गाड़ी पर वैक्स लगाओ, जमीन साफ करो। "वैक्स ऑन, वैक्स ऑफ" देखने में मजाक लगता, लेकिन यही हलचल धीरे-धीरे आत्मविश्वास और कौशल में बदल जाती। मिस्टर मियागी ने सिर्फ लड़ना नहीं, जीना सिखाया। यही वजह है कि पैट मोरिता को इस भूमिका के लिए अकादमी अवॉर्ड्स में नॉमिनेशन मिला। 

एक एशियाई मूल के कलाकार के लिए यह ऐतिहासिक पल था। फिल्मों की सफलता के बावजूद मोरिता निजी परेशानियों में उलझे रहे। शराब की लत और रिश्तों में आई दूरियों ने उनकी जिंदगी को पीछे धकेलने की कोशिश की, लेकिन उन्होंने कैमरा, अभिनय और कला को कभी नहीं छोड़ा। वे मुस्कुराते रहे। 24 नवंबर 2005 को पैट मोरिता इस दुनिया से विदा हो गए। लेकिन मिस्टर मियागी की वजह से आज भी प्रशंसकों के बीच जिंदा हैं।

 

Tags: Hollywood

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD