Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

श्री गुरु तेग़ बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस को समर्पित फ़रीदकोट से आरंभ हुए विशाल नगर कीर्तन का श्री आनंदपुर साहिब पहुँचने पर हरजोत सिंह बैंस और मलविंदर सिंह कंग द्वारा भव्य स्वागत

संगतों द्वारा खालसाई जाहो-जलाल के साथ नगर कीर्तन का स्वागत

Harjot Singh Bains, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government, Malwinder Singh Kang, Sri Anandpur Sahib
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

श्री आनंदपुर साहिब , 22 Nov 2025

Last updated on: Nov 24, 2025, 16:57 IST

हिंद दी चादर नौवें पातशाह श्री गुरु तेग़ बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस को समर्पित विशाल नगर कीर्तन, जो बाबा फ़रीद जी के तप स्थल, रियासती किला मुबारक फ़रीदकोट से आरंभ हुआ था, का श्री आनंदपुर साहिब पहुँचने पर आज कैबिनेट मंत्री हरजोत सिंह बैंस और लोकसभा सदस्य मलविंदर सिंह कंग द्वारा भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर श्री गुरु ग्रंथ साहिब महाराज जी को पंजाब पुलिस की टुकड़ी द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर पेश किया गया।

कैबिनेट मंत्री हरजोत सिंह बैंस द्वारा नगर कीर्तन में शामिल पाँच प्यारे साहिबान और पाँच निशानची साहिबान को सिरोपा भेंट किया गया। इसके अलावा उन्होंने इस नगर कीर्तन में योगदान देने वाले बाबा लक्खा सिंह नानकसर का भी सम्मान किया।

ज़िला प्रशासन रूपनगर और स्थानीय संगतों द्वारा खालसाई जाहो-जलाल और उत्साह के साथ नगर कीर्तन का स्वागत किया गया। संगतों द्वारा श्री गुरु ग्रंथ साहिब महाराज की सवारी पर पुष्प-वर्षा भी की गई। नगर कीर्तन के तख्त श्री केसगढ़ साहिब पहुँचने पर कैबिनेट मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब महाराज के पावन स्वरूप को पूरे सत्कार के साथ गुरुद्वारा श्री सीस गंज साहिब में सुशोभित किया।

यह नगर कीर्तन फिरोज़पुर, मोगा, जगराओं, लुधियाना, फ़तेहगढ़ साहिब, चमकौर साहिब होते हुए श्री आनंदपुर साहिब पहुँचा है।

 

Tags: Harjot Singh Bains , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Malwinder Singh Kang , Sri Anandpur Sahib

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD