Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें भजनलाल शर्मा ने परियोजनाओं में देरी के खिलाफ अधिकारियों को चेतावनी दी 'शरावती परियोजना' कर्नाटक की बिजली जरूरतों के लिए महत्वपूर्ण : डीके शिवकुमार सुब्रह्मण्यम जयशंकर और बख्तियार सैदोव की अहम बातचीत अफगानिस्तान में अचानक आई बाढ़ में 20 लोगों की मौत, 100 से ज्‍यादा लापता तरुणप्रीत सिंह सौंध द्वारा गिद्धइविंडी में 66 केवी ग्रिड सब-स्टेशन का उ‌द्घाटन बिजली कर्मचारियों की सुरक्षा पंजाब सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : तरुणप्रीत सिंह सोंध हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल के निर्णय पंजाब ने ओपिओइड की लत से लड़ने के लिए मेथाडोन थेरेपी शुरू की सुनाम में मेगा रोजगार मेले में 562 युवाओं का नौकरियों के लिए चयन ज़ीरकपुर के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, लोगों की उम्मीदों पर खरी उतरेगी नई नगर परिषद : विधायक कुलजीत सिंह रंधावा डॉ. जितेंद्र सिंह ने अदालती मामलों में कमी लाने और पेंशनभोगियों के बेहतर कल्याण के लिए पेंशन नियमों में सुधार का आह्वान किया अरविंद केजरीवाल ने जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज की निंदा की, बातचीत की अपील की स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ में मृतक के परिवार ने न्याय की मांग की एलपीयू प्लेसमेंट 2025-26: 2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले जीवनजोत कौर ने न्यू अमृतसर के 7 एकड़ पार्क में आधुनिक खेल अवसंरचना निर्माण कार्यों का किया शुभारंभ मान सरकार का संपत्ति पंजीकरण की भाषा को आम लोगों के लिए सरल बनाने का ऐतिहासिक निर्णय : जीवनजोत कौर जेपी नड्डा ने सीजेपी से बातचीत के बाद विरोध खत्म करने की अपील की यादों में सज्जाद हुसैन : हिंदुस्तानी सुरों में 'अरबी रंग' घोलने वाले उस्ताद, लता मंगेशकर भी थीं मुरीद डेराबस्सी विधानसभा क्षेत्र से मुख्यमंत्री तीर्थ स्थान यात्रा योजना के तहत श्री हरिमंदिर साहिब एवं अन्य धार्मिक स्थलों के लिए रवाना फारूक अब्दुल्ला ने की जम्मू-कश्मीर का दर्जा बहाल करने के विरोध प्रदर्शन की अगुवाई जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने गांव पदराना में किया डॉ. भीमराव अंबेडकर हॉल का शिलान्यास

 

ऑस्ट्रेलियन ओपन : चाउ टिएन चेन को हराकर फाइनल में पहुंचे लक्ष्य सेन

Sports News, Badminton, Australian Open, Australian Open Super 500, Lakshya Sen
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

सिडनी , 22 Nov 2025

Last updated on: Nov 22, 2025, 18:11 IST

ऑस्ट्रेलियन ओपन सुपर 500 के रोमांचक सेमीफाइनल में भारत के स्टार शटलर लक्ष्य सेन ने चीनी-ताइपे के चाउ टिएन चेन को 17-21, 24-22, 21-16 से हराकर फाइनल में जगह बनाई। यह मुकाबला 1 घंटे 26 मिनट तक चला। लक्ष्य सेन इस सीजन के अपने पहले टाइटल की तलाश में हैं। 

लक्ष्य सेन मुकाबले की शुरुआत में दबाव में नजर आए। चेन ने 4-0 की शुरुआती बढ़त बना ली थी। ब्रेक तक चेन के पास 11-6 की लीड थी। भारतीय खिलाड़ी ने इस अंतर को कम करने की कोशिश की, लेकिन चेन ने 21-17 से गेम जीत लिया। दूसरे गेम में दोनों खिलाड़ियों के बीच शुरुआत से कड़ी टक्कर देखने को मिली, लेकिन सेन ने मुश्किल हालात में अपनी काबिलियत दिखाते हुए 24-22 से दूसरा गेम अपने नाम कर लिया।

आखिरी गेम में सेन ने जल्द ही कंट्रोल बना लिया। सेन मिड-गेम ब्रेक में 11-6 की बढ़त के साथ आगे बढ़े। उन्होंने इस बढ़त को 14-7 तक पहुंचाया। चेन की एक सर्विस फॉल्ट ने अंतर को 17-9 कर दिया। इसके बाद फिर एक तेज क्रॉस-कोर्ट स्मैश ने सेन को आठ मैच प्वाइंट दिए। हालांकि, चेन उनमें से चार प्वाइंट बचाने में कामयाब रहे। 

सेन ने मुकाबले का अंतिम गेम 21-16 से अपने नाम किया। शुक्रवार को सेमीफाइनल में आयुष शेट्टी को मात देने के बाद सेन टूर्नामेंट में इकलौती भारतीय उम्मीद हैं। सेन ने अपने पिछले मुकाबले में शेट्टी के साथ 23-21, 21-11 से जीत दर्ज की थी। सिडनी ओलंपिक पार्क में सेन ने पहले गेम में 13-10 की बढ़त हासिल कर ली थी। 

इसके बाद शेट्टी ने वापसी करते हुए 21-21 की बराबरी की, लेकिन अंतत: लक्ष्य सेन ने 23-21 से गेम अपने नाम किया। इसके बाद दूसरे गेम में सेन ने 6-1 से बढ़त बनाई और इसे 15-7 तक पहुंचा दिया। आयुष शेट्टी वापसी नहीं कर सके और सेन ने दूसरे गेम 21-11 से जीतकर अगले दौर में जगह बनाई ली।

 

Tags: Sports News , Badminton , Australian Open , Australian Open Super 500 , Lakshya Sen

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD