Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया स्वच्छ और हरित पर्यावरण के लिए पेड़ लगाएं : सीएम मोहन यादव मैच की परिस्थितियों के हिसाब से खेलना जरूरी, हमने पंत को गेम बदलने के लिए नहीं बोला : गौतम गंभीर पंजाब में प्राइवेट स्कूलों की फीस बढ़ोतरी पर सख्ती, अरविंद केजरीवाल बोले-भगवंत मान सरकार का फैसला ऐतिहासिक स्कूलों में मानसिक स्वास्थ्य पर फोकस, धर्मेंद्र प्रधान ने की समीक्षा पीयूष गोयल ने तिरुमला की पहाड़ियों में लगाया पौधा, पर्यावरण संरक्षण को बताया सामूहिक जिम्मेदारी त्रिपुरा हो या फिर बंगाल-बिहार, हम जनसांख्यिकीय बदलाव नहीं होने देंगे : अमित शाह रेखा गुप्ता ने लोगों से की अपील, कम से कम एक पौधा जरूर लगाएं विश्व पर्यावरण दिवस पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने आवास पर लगाया पौधा, बोले-पर्यावरण बचेगा तो प्रकृति बचेगी होर्मुज स्‍ट्रेट फिर खुलेगा और सुरक्षित रहेगा, यूरोपीय देशों की मदद की जरूरत नहीं : डोनाल्ड ट्रंप विश्व पर्यावरण दिवस पर गुजरात में वृक्षारोपण का संदेश, सीएम भूपेंद्र पटेल ने जन आंदोलन बनाने की अपील भद्रासन से मजबूत होते हैं घुटने और कूल्हे, महिलाओं के लिए भी लाभकारी : आयुष मंत्रालय बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे सुप्रसिद्ध गायक कैलाश खेर 'है जवानी तो इश्क होना है' (रिव्यू) : वरुण धवन की कॉमेडी से भरपूर फिल्म, खूब सारी उथल-पुथल, कन्फ्यूजन और डेविड धवन का क्लासिक एंटरटेनमेंट ‘मां बहन’ तो आप सबकी है, एक भावुक नोट शेयर एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी ने की फैंस से अपील डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बताया 'अच्छा दोस्त', कहा- भारत और अमेरिका के बीच जल्द होगी ट्रेड डील हरदीप सिंह पुरी ने डेल्सी रोड्रिगेज से बातचीत की भूपेंद्र यादव ने दिल्ली में 18 ‘नमो ऑक्सीजन पार्कों’ का उद्घाटन किया अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने पीएसईआरसी में बाहरी व्यक्ति की नियुक्ति की निंदा की दिव्या पी. ने बैंकों से कृषि और सहायक व्यवसायों के लिए आसान व अधिक से अधिक ऋण उपलब्ध करवाने को कहा

 

ब्रेस्ट इम्प्लांट से दर्द झेल चुकीं शर्लिन चोपड़ा ने बयां किया अनुभव, कर ली तौबा

Television, Entertainment, Mumbai, Actor, Actress, Mumbai News, Sherlyn Chopra
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 21 Nov 2025

Last updated on: Nov 22, 2025, 12:45 IST

एक्ट्रेस और मॉडल शर्लिन चोपड़ा ने सोशल मीडिया पर अपने ब्रेस्ट से सिलिकॉन कप्स रिमूव कराने की जानकारी शेयर की थी। इस दौरान उन्होंने बताया कि वह 2021 से लेकर 10 नवंबर तक लगातार पुराने दर्द से जूझ रही थीं। ब्रेस्ट इम्प्लांट हटवाने के बाद अब उन्होंने इस सबसे तौबा कर ली है। उन्होंने कहा, ''मुझे गर्दन में दर्द, कंधे और पीठ में दर्द, सीने में तकलीफ, सांस लेने में कठिनाई और ब्रेन फॉग जैसी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। 

जब कई मेडिकल जांच करवाई तो पता चला कि इसका असली कारण मेरे भारी ब्रेस्ट इम्प्लांट थे।'' मीडिया से बातचीत के दौरान शर्लिन ने कहा, ''इन भारी इम्प्लांट को हटवाने के बाद मेरा करीब दो किलो वजन कम हो गया, जिससे शारीरिक और मानसिक दोनों तरह से राहत मिली है। अब न सिर्फ दर्द से राहत मिली है, बल्कि आर्टिफिशियल बोझ से भी छुटकारा मिल गया है।''

शर्लिन ने अपने अनुभव के जरिए आने वाली पीढ़ियों को भी चेतावनी दी। उन्होंने कहा, "मैं सोच रही थी कि जब प्रकृति ने शरीर का विकास सही ढंग से किया होता है, तो हमें भारी ब्रेस्ट इम्प्लांट करवाने की जरूरत क्यों पड़ती है?" उन्होंने स्पष्ट किया कि आजकल लोग सोशल मीडिया पर लाइक और व्यूज की चाहत में अपने शरीर के साथ खिलवाड़ कर बैठते हैं और इस तरह के फैसले जीवन के लिए जोखिम पैदा कर सकते हैं। 

अब उन्होंने ठान लिया है कि वे अपने शरीर के साथ किसी भी तरह का कोई खिलवाड़ नहीं करेंगी। दरअसल, ब्रेस्ट इम्प्लांट एक कॉस्मेटिक सर्जरी होती है, जिसमें स्तनों के आकार को बढ़ाने या बदलने के लिए सिलिकॉन या अन्य सामग्री के इम्प्लांट लगाए जाते हैं। यह इम्प्लांट स्तन के नीचे छोटे चीरे के माध्यम से शरीर में फिट किया जाता है।

ब्रेस्ट इम्प्लांट को लेकर शर्लिन ने सोशल मीडिया के जरिए युवाओं से अपील की थी कि वे किसी भी कॉस्मेटिक प्रक्रिया को शुरू करने से पहले उसके सभी सकारात्मक और नकारात्मक पहलुओं को अच्छे से जान लें। उन्होंने कहा कि अपने फैमिली मेंबर्स और एक्सपर्ट्स से विचार-विमर्श करना बेहद जरूरी है ताकि किसी भी तरह का फैसला जल्दबाजी में न हो।

 

Tags: Television , Entertainment , Mumbai , Actor , Actress , Mumbai News , Sherlyn Chopra

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD