Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें प्रदेश में सभी पात्र परिवारों को दी जाएगी आवास सुविधा : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने मार्च 2027 तक 12 फुट की हर सड़क को 18 फुट चौड़ा करने के निर्देश दिए नायब सिंह सैनी ने सभी विभागों को अपने 5 साल का रोडमैप एआई टूल पर अपलोड करने के दिए निर्देश हरियाणा के विभिन्न बोर्डों एवं आयोगों के नवनियुक्त अध्यक्षों, उपाध्यक्षों और सदस्यों ने पंचकूला में ग्रहण किया पदभार गौरव गौतम ने हरियाणा के 23 उत्कृष्ट खिलाड़ियों को सीनियर व जूनियर प्रशिक्षकों के नियुक्ति पत्र सौंपे प्रो. असीम कुमार घोष ने युवाओं से रोजगार सृजक बनकर ‘विकसित भारत’ के निर्माण में योगदान देने का किया आह्वान हरियाणा में नियमों के सरलीकरण से बढ़ी कारोबारी सुगमता पीएम सूर्य घर योजना में हरियाणा को राष्ट्रीय स्तर पर मिले तीन प्रतिष्ठित पुरस्कार शाहपुर में ‘‘ड्राइविंग ट्रेनिंग एवं रिसर्च संस्थान व आटोमेटेड व्हीकल टेस्टिंग स्टेशन’’ स्थापना के लिए जमीन की रजिस्टरी हुई : अनिल विज गुरुग्रामवासियों के लिए बड़ी सौगात प्रदेश के सरकारी पॉलिटेक्निक संस्थानों में शुरू होंगे नए रोजगारोन्मुखी कोर्स : महीपाल ढांडा राज्य सरकार प्रदेश के सरकारी अस्पतालों को अत्याधुनिक सुविधाएं देने के लिए उठा रही है कदम : आरती सिंह राव नांगल चौधरी में 11.65 करोड़ की लागत से बनेगा अत्याधुनिक कम्युनिटी हेल्थ सेंटर : आरती सिंह राव मुख्य सचिव को हरियाणा राइट टू सर्विस कमीशन के चीफ कमिश्नर का अतिरिक्त प्रभार सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी ने ब्रिटेन में हत्या मामले के बाद सिखों को निशाना बनाने पर कट्टर दक्षिणपंथी पार्टियों की कड़ी आलोचना की नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से मुलाकात कर भारत की विकास प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की हर व्यक्ति साइक्लिंग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाए : विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेश गुलाब चंद कटारिया ने वर्ष 2026-27 की वृक्षारोपण तैयारियों की समीक्षा की आप ने भाजपा की ‘इस्तेमाल करो और फेंको’ की राजनीति की आलोचना की, जाखड़ और बिट्टू का हवाला दिया डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल'

 

इस्तीफे के बाद पहली बार किसी सार्वजनिक कार्यक्रम में दिखे जगदीप धनखड़, किया पुस्तक विमोचन

Jagdeep Dhankhar, Bharatiya Janata Party, BJP
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

भोपाल , 21 Nov 2025

Last updated on: Nov 22, 2025, 12:16 IST

जुलाई 2025 में उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफा देने के बाद जगदीप धनखड़ शुक्रवार को पहली बार किसी सार्वजनिक कार्यक्रम में नजर आए। पूर्व उपराष्ट्रपति धनखड़ भोपाल में एक पुस्तक विमोचन कार्यक्रम में शरीक हुए। पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने शुक्रवार को भोपाल में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के वरिष्ठ पदाधिकारी और सह सरकार्यवाह डॉ. मनमोहन वैद्य द्वारा लिखित पुस्तक "हम और यह विश्व" का विमोचन किया।

विशाल कुशाभाऊ ठाकरे कन्वेंशन सेंटर में आयोजित इस कार्यक्रम में संघ विचारकों, बुद्धिजीवियों के साथ बड़ी संख्या में भाजपा-आरएसएस समर्थक मौजूद थे। 74 वर्षीय धनखड़ ने हृदय संबंधी समस्या के बाद चिकित्सकीय सलाह का हवाला देते हुए 21 जुलाई को पद से इस्तीफा दे दिया था। तब से अब तक वह किसी सार्वजनिक कार्यक्रम में नजर नहीं आए थे। 

संवैधानिक पद से अचानक हटने के बाद महीनों की चुप्पी के बाद इसे धनखड़ की सार्वजनिक जीवन में वापसी का संकेत माना जा रहा है। जगदीप धनखड़ ने पुस्तक की प्रशंसा करते हुए इसे भारत के सभ्यतागत विश्व दृष्टिकोण और इसकी समकालीन वैश्विक प्रासंगिकता की गहन खोज बताया। उन्होंने स्वदेशी दृष्टिकोणों पर आधारित कथा-निर्माण की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि डॉ. वैद्य की यह कृति आज के संदर्भ में भारत के वसुधैव कुटुम्बकम के शाश्वत संदेश को खूबसूरती से व्यक्त करती है।

डॉ. मनमोहन वैद्य ने धनखड़ की उपस्थिति के लिए धन्यवाद दिया और इसे कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणादायक बताया। धनखड़ ने आयोजकों के साथ गर्मजोशी से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने हल्के-फुल्के अंदाज में 'नैरेशन' की चुनौतियों पर बात की। यह एक ऐसा शब्द है जिसका इस्तेमाल अक्सर राजनीतिक बातचीत में लोगों की सोच को कंट्रोल करने के लिए किया जाता है।

उन्होंने मजाकिया लहजे में कहा, 'नैरेशन में बहुत बड़ी समस्या है' जिसे सुन ऑडियंस हंस पड़ी। इस पर धनखड़ ने कहा, "मैं अपनी मिसाल नहीं दे रहा हूं। इसके बाद वहां मौजूद लोग फिर से हंस पड़े। दरअसल उपराष्ट्रपति रहते हुए वह अक्सर संसद में रुकावटों को लेकर विपक्षी सदस्यों से भिड़ जाते थे।

 

Tags: Jagdeep Dhankhar , Bharatiya Janata Party , BJP

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD