Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी ने ब्रिटेन में हत्या मामले के बाद सिखों को निशाना बनाने पर कट्टर दक्षिणपंथी पार्टियों की कड़ी आलोचना की नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से मुलाकात कर भारत की विकास प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की हर व्यक्ति साइक्लिंग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाए : विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेश गुलाब चंद कटारिया ने वर्ष 2026-27 की वृक्षारोपण तैयारियों की समीक्षा की आप ने भाजपा की ‘इस्तेमाल करो और फेंको’ की राजनीति की आलोचना की, जाखड़ और बिट्टू का हवाला दिया डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा

 

मिसाल बने आप सांसद! खुद ट्रैक्टर लेकर पहुंचे बाढ़ प्रभावित खेतों में

किसानों के साथ मिलकर बना रहे ज़मीन को खेती लायक

Sant Balbir Singh Seechewal, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 21 Nov 2025

Last updated on: Nov 22, 2025, 09:49 IST

पंजाब के बाढ़ प्रभावित इलाकों में अब भी संघर्ष जारी है, लेकिन इस मुश्किल घड़ी में आम आदमी पार्टी की सरकार किसानों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है। जहां एक तरफ बाढ़ का संकट है, वहीं दूसरी तरफ सरकार और जनप्रतिनिधियों की मदद भी उतनी ही मज़बूती से जारी है। यह वह दौर है जब संघर्ष और सहायता दोनों साथ-साथ चल रहे है।

Aap सांसद सीचेवाल खुद मैदान में उतरकर बाढ़ प्रभावित किसानों की मदद कर रहे है। उन्होंने हाल ही में बाढ़ से बर्बाद हुई ज़मीनों का दौरा किया और किसानों के साथ मिलकर खेतों को फिर से खेती लायक बनाने का काम शुरू किया। उनकी टीम ट्रैक्टरों के साथ खेतों में पहुंची और किसानों को नए सिरे से शुरुआत करने में सहायता प्रदान की।

बाढ़ के बाद कई खेतों में गाद और रेत जम गई है, जिससे खेती करना मुश्किल हो गया है। इस समस्या को देखते हुए पंजाब सरकार ने एक खास पहल शुरू की है - ‘जिसका खेत, उसकी रेत' इस योजना के तहत किसानों को उनके खेत में जमा रेत का मालिकाना हक दिया जा रहा है, और साथ ही उस रेत को हटवाने में भी सरकार पूरी मदद कर रही है।

यह पहली बार है जब पंजाब में कोई सरकार बाढ़ प्रभावित किसानों के लिए इतने ज़मीनी स्तर पर काम कर रही है। आम आदमी पार्टी की सरकार ने साबित किया है कि वह सिर्फ वादे नहीं करती, बल्कि मुश्किल वक्त में लोगों के साथ खड़ी भी होती है। सांसद सीचेवाल की मौज़ूदगी से किसानों में नई उम्मीद जगी है।खेतों से रेत हटाने के लिए सरकार ने विशेष मशीनरी और संसाधन उपलब्ध कराए है। 

साथ ही, किसानों को तकनीकी सलाह और वित्तीय सहायता भी दी जा रही है ताकि वे अगली फसल की तैयारी कर सकें। इस पूरी प्रक्रिया में आप सरकार के जनप्रतिनिधि सक्रिय रूप से शामिल है।बलबीर सिंह सीचेवाल की मदद से किसान काफी खुश है। वे कह रहे है कि पहले बाढ़ के बाद उन्हें अकेला छोड़ दिया जाता था, लेकिन अब सांसद खुद खेतों में आकर उनकी समस्याएं सुन रहे है और तुरंत समाधान दे रहे है। 

यह वास्तविक जनसेवा का उदाहरण है।पंजाब में बाढ़ की विभीषिका से उबरने में अभी समय लगेगा, लेकिन आम आदमी पार्टी की सरकार ने साफ कर दिया है कि वह हर कदम पर किसानों के साथ रहेगी। मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में पूरी सरकारी मशीनरी राहत और पुनर्वास कार्यों में लगी हुई है।बलबीर सिंह सीचेवाल की यह पहल दिखाती है कि आप सरकार में जनप्रतिनिधि सिर्फ कुर्सियों पर बैठकर नहीं, बल्कि ज़मीन पर उतरकर काम करते है। 

यह वह सरकार है जो आम आदमी की तकलीफ को समझती है और उसे दूर करने के लिए ठोस कदम उठाती है। किसानों के लिए यह एक नई शुरुआत है, जिसमें सरकार उनका साथी बनकर खड़ी है।

 

 

Tags: Sant Balbir Singh Seechewal , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD