Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में शुरू होंगे नए पाठ्यक्रम, विद्यार्थी और शिक्षकों को एक्सपोजर विजिट पर भेजेंगेः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू नशे के विरूद्ध जागरूकता के लिए खेलो हिमाचल -चिट्टा मुक्त अभियान शुरूः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू गर्भवती एवं स्तनपान कराने वाली 4,056 महिलाओं को 1.70 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता : डॉ. बलजीत कौर उद्योग-केंद्रित पत्रकारिता शिक्षा को मिलेगा नया आयाम : आरबीयू ने प्रतिष्ठित समाचार पत्र ट्रस्ट के साथ किया एमओयू सड़क सुरक्षा को मजबूत बनाने और ई-चालान शिकायत प्रणाली को पारदर्शी बनाने के लिए परिवहन विभाग के बड़े कदम: हरपाल सिंह चीमा ब्रह्मज्ञान को व्यवहार में उतारकर ही जीवन को सार्थक बनाये सी जी सी यूनिवर्सिटी मोहाली में नए अकादमिक सत्र का शुभारंभ मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

 

सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर रांची में विशाल यूनिटी मार्च, नशामुक्ति और स्वदेशी की ली शपथ

Santosh Kumar Gangwar, Bharatiya Janata Party, BJP, Sanjay Seth
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

रांची , 21 Nov 2025

Last updated on: Nov 21, 2025, 18:36 IST

सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती पर शुक्रवार को रांची में 'एक भारत, आत्मनिर्भर भारत' के थीम पर विशाल यूनिटी मार्च निकाला गया। राजभवन से निकला यह मार्च शहर के ओटीसी ग्राउंड तक गया। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार, केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, रांची के विधायक सीपी सिंह सहित प्रमुख लोग भी मार्च में शामिल हुए। 

इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवा संगठनों, स्वयंसेवी समूहों और छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। मार्च शुरू होने के पहले राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम के महानायक, देश के प्रथम उप प्रधानमंत्री और लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल के योगदानों को याद करने के साथ-साथ यह पदयात्रा राष्ट्रीय एकता, सेवा और समाजहित के प्रति सामूहिक प्रेरणा का प्रतीक है।

उन्होंने प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि युवाओं की यह ऊर्जा और प्रतिबद्धता राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। राज्यपाल ने राष्ट्र निर्माण में सरदार पटेल की ऐतिहासिक भूमिका का उल्लेख करते हुए कहा कि उन्होंने 562 रियासतों का विलय कर जिस अखंड भारत की आधारशिला रखी, वह उनकी दूरदृष्टि, साहस और राष्ट्रनिष्ठा का अद्वितीय उदाहरण है।

उन्होंने कहा कि पटेल का संदेश सदैव यही रहा कि 'एकता ही हमारी सबसे बड़ी शक्ति है।' उन्होंने युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय की ओर से सरदार पटेल की 150वीं जयंती को जन-आंदोलन का रूप देने के प्रयासों की सराहना की। राज्यपाल संतोष गंगवार ने कहा कि देश का भविष्य युवाओं की प्रतिबद्धता, चरित्र और एकजुटता पर आधारित है। 

उन्होंने युवाओं से सरदार पटेल की शिक्षाओं को व्यवहार में उतारने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि उनके आदर्श केवल स्मरण का विषय न रहें, बल्कि जीवन-मूल्यों और कर्तव्य-पालन में भी प्रतिबिंबित हों। कार्यक्रम के दौरान राज्यपाल ने सभी प्रतिभागियों को स्वदेशी अपनाने और नशामुक्ति की शपथ दिलाई।

केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर यूनिटी मार्च की फोटो शेयर करते हुए लिखा, ''यूनिटी मार्च को झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार जी के साथ हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान रांची के विधायक सीपी सिंह, हटिया के विधायक नवीन जायसवाल की उपस्थिति में बड़ी संख्या में समाज के हर वर्ग, हर संस्था के लोगों ने भाग लिया। 

यह पहला अवसर है जब रांची में देश की एकता और श्रेष्ठता के संकल्प के साथ लोग एकजुट होकर पदयात्रा में शामिल हुए। सरदार पटेल के पदचिन्हों पर चलते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में भारत का हर वर्ग सरदार पटेल के सपनों का भारत बनाने के लिए संकल्पित है।''

 

Tags: Santosh Kumar Gangwar , Bharatiya Janata Party , BJP , Sanjay Seth

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD